Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

‘दिल्ली दंगा अचानक नहीं भड़का था, सोच-समझकर किया हमला था’?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 18, 2025
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
Delhi blasts
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के मामले में कार्यकर्ता उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य आरोपियों की जमानत का कड़ा विरोध किया। पुलिस ने कहा कि फरवरी 2020 की हिंसा कोई अचानक भड़का मामला नहीं था, बल्कि पूर्व-नियोजित, संगठित और सोच-समझकर किया गया हमला था, जो राष्ट्र की संप्रभुता को निशाना बनाकर किया गया।

उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर और रेहमान के खिलाफ UAPA और पुराने IPC प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि ये लोग दंगों के मास्टरमाइंड थे। इन दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से अधिक घायल हुए थे। हिंसा CAA और NRC के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के दौरान भड़की थी।

इन्हें भी पढ़े

population

2 चरणों में होगी जनगणना, जाति भी बतानी होगी!

December 2, 2025
cji surya kant

रोहिंग्याओं के मुद्दे पर भड़के CJI सूर्यकांत बोले-‘क्या घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट बिछाएं?

December 2, 2025
Lok Bhavan

राजभवन बन गए लोकभवन, अब PMO भी कहलाएगा सेवा तीर्थ?

December 2, 2025
pension

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, पेंशन स्कीम के बदले गए नियम

December 2, 2025
Load More

यह सिर्फ CAA/NRC का विरोध नहीं था: तुषार मेहता

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच को बताया कि एक सोची-समझी कोशिश की गई कि समाज को सांप्रदायिक आधार पर बांटा जाए।

उन्होंने कहा कि यह मिथक तोड़ना जरूरी है कि यह अपने आप हुआ दंगा था। यह एक सुनियोजित, सुव्यवस्थित और प्लान किया हुआ दंगा था। सबूतों से यह साफ पता चलता है। मेहता ने शरजील इमाम के एक कथित भाषण का जिक्र भी किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुसलमान ‘हर शहर में चक्का जाम’ करें।

ट्रायल में देरी के लिए आरोपी खुद जिम्मेदार

सॉलिसिटर जनरल मेहता ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर ऐसा नैरेटिव बनाया जा रहा है कि युवाओं के साथ कुछ गंभीर हो रहा है, जबकि ट्रायल में देरी का कारण आरोपी ही हैं।

उन्होंने कहा कि हम छह महीने में ट्रायल खत्म कर सकते हैं, लेकिन हर चार्ज पर आरोपी वर्षों तक बहस करते हैं। इसलिए वे खुद ही जमानत के लिए आधार बनाने के लिए ट्रायल को खींचते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस के पास एक तस्वीर है जिसमें सभी आरोपी साजिश रचते के लिए एक साथ बैठे दिखाई देते हैं।

UAPA लागू है, सिर्फ CrPC से जमानत नहीं मिलेगी: एसवी राजू

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि आरोपी, नताशा नरवाल, देवांगना कलीता और आसिफ इकबाल तनहा जैसी जमानत की बराबरी नहीं मांग सकते, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है कि वे जमानत आदेश किसी मामले में मिसाल नहीं माना जाएगा।

राजू ने यह भी दलील दी कि शरजील इमाम को दिल्ली हाई कोर्ट ने मई 2024 में जो धारा 436-A CrPC के तहत सांकेतिक जमानत दी थी, वह त्रुटिपूर्ण है, क्योंकि UAPA के कड़े प्रावधान भी लागू हैं।

उमर खालिद ने कहा- उन पर लगा आरोप निराधार

उमर खालिद ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि कोई भी सबूत उन्हें हिंसा से नहीं जोड़ता और उन पर लगे साजिश के आरोप निराधार हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य सात आरोपियों की जमानत यह कहते हुए ठुकरा दी थी कि प्रदर्शन के नाम पर की गई हिंसा स्वीकार नहीं की जा सकती।

हाई कोर्ट ने यह भी कहा था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार संविधान देता है, लेकिन यह पूर्ण अधिकार नहीं है और यह कानून और व्यवस्था की सीमा में रहकर ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी

मामले की सुनवाई मंगलवार को अधूरी रही और अब 20 नवंबर को जारी रहेगी। आरोपी सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं और अब तक उनकी जमानत याचिकाएं निचली अदालत और हाई कोर्ट दोनों खारिज कर चुके हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
महिला आयोग

आंगनबाड़ी उन्मुखीकरण कार्यक्रम में पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष

April 16, 2025
WCL

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वी जयंती पर वेकोलि में हुए व्याख्यान

April 20, 2025
indus water treaty

सिंधु जल समझौता रद्द, पाकिस्तान में खलबली, भारत के कड़े रुख से दुनिया हैरान!

April 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 2 चरणों में होगी जनगणना, जाति भी बतानी होगी!
  • रोहिंग्याओं के मुद्दे पर भड़के CJI सूर्यकांत बोले-‘क्या घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट बिछाएं?
  • राजभवन बन गए लोकभवन, अब PMO भी कहलाएगा सेवा तीर्थ?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.