Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

कौन है छह महिलाओं का हत्यारा: सनकी किलर की तलाश में गांव-गांव खाक छान रहे 125 पुलिसकर्मी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 29, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
kanjhawala case
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बरेली : बरेली के शाही क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में छह महिलाओं की हत्या के राजफाश के लिए दर्जनभर टीमों में शामिल 125 पुलिसकर्मी गांव-गांव जाकर सुराग जुटा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। रविवार को भी टीमों ने भ्रमण कर ग्रामीणों से जानकारियां जुटाईं। वहीं ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। वे इन घटनाओं के पीछे किसी सीरियल किलर होने की आशंका जता रहे हैं।

रोज सुबह पुलिसकर्मियों को लक्ष्य दिया जाता है, जिसे शाम तक पूरा कर रिपोर्ट देनी होती है। शाही थाने में पूर्व में तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार और श्याम सिंह के साथ एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा और सर्विलांस टीमें क्षेत्र में जांच कर रही हैं।

इन्हें भी पढ़े

Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
cm dhami

भाजपा सरकार के 4 साल, CM धामी ने याद किया पीएम मोदी का संकल्प

March 23, 2026
Load More

संदिग्धों को रोककर तलाशी ली जा रही है। उनका नाम-पता नोट करने के साथ ही वीडियो भी बनाया जा रहा है। आनंदपुर की प्रेमवती हत्याकांड के बारे में एसओजी ने दुनका स्थित ईंट भट्ठा संचालकों से लंबी पूछताछ की। पुलिस टीमों ने लमकन चकरपुर, विक्रमपुर लालकुआं, कुलछा, मंसूरगंज, परतापुर जाकर संदिग्धों की पड़ताल की।

एसआईटी प्रभारी बनाए गए एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने फतेहगंज पश्चिमी थाने जाकर उस घटनास्थल का निरीक्षण किया जहां शाही थाना क्षेत्र की महिला का शव मिला था। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। टेंपो व ई-रिक्शा संचालकों से भी बात की।

सीओ ने लोगों के साथ की बैठक

सीओ मीरगंज हर्ष मोदी ने रविवार को बुझिया माइनर पहुंचकर सेवा ज्वालापुर एवं आसपास के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की। घटनाओं के खुलासे के लिए उन्होंने लोगों से सहयोग मांगा। कहा कि हत्याओं का खुलासा होने तक महिलाएं व बच्चे अकेले खेतों पर न जाएं। खेत व चकरोड पर जाते समय चार या पांच लोगों का समूह बना लें। रास्ते में कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुरुषों को भी लाठी-डंडे के साथ खेतों पर जाने की सलाह दी।

वीरावती की हत्या के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए सांसद संतोष गंगवार रविवार को सेवा ज्वालापुर गांव पहुंचे। सांसद ने महिला के पति घनश्याम व पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि हत्याकांड का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। सांसद के साथ ममता गंगवार, वीरपाल मौर्य, शिवम शर्मा, प्यारेलाल वर्मा, अजय राजपूत, राकेश शर्मा, रामेश्वर दयाल, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

इनकी हो चुकी है हत्या

19 जून को कुल्छा गांव की धानवती, 29 जून को आनंदपुर की प्रेमवती, 22 जुलाई को खजुरिया की कुसुमा देवी, 10 अगस्त को मजरा मुबारकपुर की शांति देवी और 23 अगस्त को गांव सेवा ज्वालापुर निवासी वीरवती की हत्या हुई थी। पांच महिलाओं के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि इसी तरह एक अन्य मामले में शिकायत नहीं की गई है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

‘मोदी का परिवार’…2024 में बेड़ा पार ! आम चुनाव में मोदी का मास्टरस्ट्रोक?

March 4, 2024

पुस्तक समीक्षा : रिपोर्टर ऑन द ग्राउंड, माइक पकड़ने से पहले कलम पकड़िए

August 16, 2025
murder

साहब! पत्नी को मार डाला, आ जाओ मुझे गिरफ्तार कर लो; खौफनाक वारदात से कांप उठा लोगों का दिल!

April 18, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.