नई दिल्ली : बदलते समय के साथ फ्रॉड करने के तरीकों में भी बदलाव होने लगा है। अब वेस्ट यूपी दिप्ती बहल के केस को ही देख लें। आज के समय में बाइक टैक्सी का चलन तेजी के साथ बढ़ा है। दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में बाइक टैक्सी के आइडिया को लोगों ने खूब सराहा है। रिपोर्ट के अनुसार इसी बाइक टैक्सी के आइडिया को आधार बनाकर एक महिला ने लोगों को 15,000 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया है। दीप्ति बहल के आगे मेहुल चौकसी और विजय माल्या का फ्रॉड भी छोटा है। बता दें, यूपी पुलिस की लिस्ट में दीप्ति बहल मोस्ट वांटेड क्रिमिनल की लिस्ट में शामिल है। और उनके ऊपर 5 लाख रुपये का ईनाम रखा गया है।
कौन हैं दीप्ति बहल?
दीप्ति बहल बागपत जिले के एक कॉलेज में प्रिंसिपल थी। दीप्ति अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के लोनी की रहा करती थी। इनके पति और परिवार रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े हुए थे। परिवार ने गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड नाम की एक कंपनी 2010 में बनाई। जिसमें दीप्ति बहल को डायरेक्टर बनाया गया था। दावा है कि दीप्ति ने कंपनी के डायरेक्टर के पद को 2017 में छोड़ दिया था। और इसी साल उन्होंने बाइक बोट नाम की एक कंपनी स्टार्ट की थी।
दीप्ति की कंपनी बाइक बोट अपने इनवेस्टर्स को निश्चित रिटर्न की गारंटी दे रही थी। कंपनी इनवेस्टर्स से एक बाइक के लिए 62,100 रुपये का निवेश करने को कहती। जिस पर निवेशकों को 5175 रुपये की ईएमआई और 4590 रुपये का फिक्सड रेंट मिलता था। इसके अलावा कंपनी एक बाइक पर महीने का 5 प्रतिशत रेंटल बोनस भी देती थी। निवेशकों को भरोसा जीतने के लिए कंपनी ने बकायदा एक एग्रीमेंट भी साइन किया था।
दीप्ति बहल की कंपनी ने अगस्त 2017 में इस स्कीम को लॉन्च किया था। 2019 के शुरुआत तक सबकुछ ठीक भी रहा। इसी दौरान कंपनी ई-बाइक का कॉन्सेप्ट लॉन्च किया। कंपनी ने पेट्रोल बाइक की तुलना में ई-बाइक के सब्सक्रिप्शन फीस को दोगुना कर दिया था। साल 2019 के अंत में कई निवेशक पुलिस के पास पहुंच कर रिटर्न ना आने की शिकायत करने लगे। जिसके बाद जब जांच बैठी तो हर कोई हैरान रह गया।
कहां है दीप्ति बहल?
दादरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराए गए एफआईआर के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। दीप्ति के पति ने 2019 में सूरजपुर के लोकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। लेकिन दीप्ति बहल अब भी पुलिस और एजेंसियों की पकड़ से दूर है। फिलहाल उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। रिपोर्ट के माने तो दीप्ति बहल देश छोड़कर जा चुकी है।
दीप्ति बहल के आगे मेहुल चौकसी और विजय माल्या का फ्रॉड भी छोटा है। बता दें, यूपी पुलिस की लिस्ट में दीप्ति बहल मोस्ट क्रिमिनल की लिस्ट में शामिल है। और उनके ऊपर 5 लाख रुपये का ईनाम रखा गया है।







