Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

1508 पद भरने के लिए हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 28, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने 50 विभिन्न पोस्ट कोड के लिए आवेदन की तारीख सात जुलाई तक बढ़ा दी है। इससे पूर्व चयन आयोग ने अभ्यर्थियों से 30 जून तक आवेदन मांगे थे। तकनीकी खामियों के चलते कई विद्यार्थियों को ऑनलाईन परीक्षा शुल्क जमा करवाने में परेशानी आ रही थी। इस पर आयोग ने आवेदन की तिथि को सात जुलाई तक बढ़ाया है। आयोग ने विभिन्न विभागों में खाली 1,508 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन की डाउनलोडिड प्रति और सभी आवश्यक प्रमाणपत्र मूल्यांकन परीक्षा के दौरान प्रस्तुत करने होंगे।

18 से 45 आयु वर्ग के अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को पांच वर्ष तक की छूट का प्रावधान है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 360 शुल्क निर्धारित है। जबकि सामान्य श्रेणी बीपीएल, दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित और पूर्व सैनिकों के आश्रितों, एससी, एसटी, ओबीसी के लिए 120 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं महिला अभ्यर्थियों और पूर्व सैनिकों के लिए कोई शुल्क नहीं है। शुल्क क्रेडिट और डेबिट कार्ड तथा नेटबैंकिंग से जमा करवा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!

March 13, 2026
Yati Narasimhanand Giri

वीडियो जारी कर यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू नेताओं को सतर्क रहने की दी चेतावनी!

March 13, 2026
CBI

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई सख्त, एक अधिकारी गिरफ्तार

March 11, 2026

इस राज्य में लागू होगा 33 फीसदी महिला आरक्षण? कानून में संशोधन की तैयारी में सरकार

March 10, 2026
Load More

विभागों में खाली सीटों को ब्योरा
बिजली बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के 555 पद भरे जाएंगे। जिसमें लाइनमैन के 186 पद, सब स्टेशन अटेंडेंट के 163 पद, इलेक्ट्रिीशियन के 112 पद, पावर हाउस इलेक्ट्रिीशियन के 22 पद, इलेक्ट्रिीशियन एमएंडटी के 22, स्टेनो टाइपिस्ट के 47 पद, जबकि फीटर के 25 भरे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में ड्राइंग मास्टर के 314 पद भरे जाएंगे। हिमाचल पथ परिवहन निगम में जेओए अकाउंट्स के 23, कंप्यूटर ऑपरेटर के 12 पद भरे जाएंगे। पशुपालन विभाग में वेटरनरी फार्मासिस्ट के 188 पद, सचिवालय प्रशासनिक सेवा में लिपिक के 82 पद भरे जाएंगे। मेडिकल लैब तकनीशियन ग्रेड दो के 24 पद, विभिन्न विभागों में जेओए आईटी के 198 पद, वन विभाग में जेई सिविल के 11 पदों के अलावा दूसरे विभागों में भी पद भरे जाएंगे।

एक हफ्ता बढ़ाई आवेदन की तिथि
50 विभिन्न पोस्ट कोड के लिए आवेदन की तारीख एक हफ्ता और बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी सात जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पूर्व चयन आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से 30 जून तक आवेदन मांगे थे।
-डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर।

डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-924 में डाटा एंट्री ऑपरेटर के तीन पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग ने अप्रैल 2021 में आवेदन मांगे थे और 14 नवंबर 2021 को लिखित परीक्षा करवाई। 11 मई 2022 को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा करवाई गई। मेरिट के आधार पर रोलनंबर 924001163 रुचिका कुमारी, 924001492 पंकज कुमार और रोलनंबर 924005848 रोहित का चयन इन पदों के लिए हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
foxconn

क्यों टूटा भारत में 1600 अरब रुपयों की फैक्ट्री का सपना!

July 11, 2023

‘बाबरी मस्जिद की पहली ईंट PAK सेना का जवान रखेगा, पाक सांसद ने उगला ज़हर !

May 1, 2025

यूपी चुनाव : जानिए क्यों 2022 में भाजपा 300+ सीटें जीतने जा रही है?

March 7, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!
  • होर्मुज में तनाव से कांपी दुनिया: इंडिया की तरफ उम्मीद से देख रहा US
  • फर्जी मेडिकल वीजा के जरिए बुल्गारिया भागने की तैयारी, दिल्ली में 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.