Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

2 रुपये के कपूर से बदल जाएगी जिंदगी, जानिये इसके चमत्कारी फायदे

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 26, 2022
in लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य
A A
Camphor
14
SHARES
454
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कपूर को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है और यह कई तरह की मुसीबतों को भी दूर करता है. कपूर आपके घर में सुख और समृद्धि लाता है. इतना ही नहीं, ये आपकी रोजमर्रा की दिनचर्या में इस्तेमाल हो सकने वाला वो काम का टूल है जिसकी मदद से आप अपनी जिंदगी बदल सकते हैं. इससे आपकी लाइफस्टाइल संबंधी जो भी दिक्‍कतें हैं वह भी दूर हो सकती हैं. बाजार में दो रुपये में मिलने वाले इस कपूर के इतने फायदे हैं, जिनके बारे में कम लोग ही जानते हैं.

कपूर एक फायदे अनेक

इन्हें भी पढ़े

Paan Sherbet

मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?

March 25, 2026
shiny teeth

रोज की 5 आदतें जो चुपचाप पहुंचा रहीं दांतों को नुकसान!

March 24, 2026
chia seeds

गर्मी में चिया और सब्जा सीड्स से मिलते हैं ढेरों फायदे, खाने में न करें ये एक गलती

March 22, 2026
aloo ki vrat wali namkeen

आलू से व्रत वाली नमकीन कैसे बनाएं?, जानिए आसान तरीका

March 19, 2026
Load More

कपूर एक खास तरह का रसायन है, जो एक खास वनस्पति से प्राप्त होता है. इसको पौधे से आसवन क्रिया के द्वारा हासिल किया जाता है. कपूर आम तौर पर 3 तरह का होता है, पहला जापानी, दूसरा भीमसेनी और तीसरा पत्री कपूर. कपूर का प्रयोग पूजा, औषधि और सुगंध तीनों के लिए किया जाता है. निगेटिव एनर्जी दूर भगाने के लिए भी इसे बड़े काम की चीज माना जाता है. इस कपूर की खुशबू मन को एकाग्र कर देती है. वहीं इसकी अग्नि कफ और वात का नाश करती है.

दवा के रूप में कपूर का इस्तेमाल कैसे करें?

कपूर का तेल त्वचा में रक्त संचार को सहज बनाता है. सूजन, मुहांसे और तैलीय त्वचा के उपचार में इसका उपयोग किया जाता है. आर्थराइटिस के दर्द से राहत पाने के लिए कपूर मिश्रित मरहम का प्रयोग होता है. गर्दन में दर्द होने पर कपूर युक्त बाम लगाने पर आराम मिलता है. कफ की वजह से छाती में होने वाली जकड़न में कपूर का तेल मलने से राहत मिलती है. अगर आप सिरदर्द से परेशान हैं तो कपूर के साथ शुण्ठी, अर्जुन की छाल और सफेद चंदन को पीस लें और इसका लेप बना लें. ध्यान रखें कि इन सभी चीजों की मात्रा बराबर हो. इस लेप को माथे पर लगाने से सिर दर्द में काफी आराम मिलता है. सर्दी-जुकाम होने पर गरम पानी में कपूर डालकर भाप लेने से काफी राहत मिलती है. खांसी होने पर सरसों या तिल के तेल में कपूर मिलाकर रखने के बाद पीठ और छाती पर हल्के हाथों से की जाने वाली मालिश बहुत राहत पहुंचाती है.

कपूर बालों के लिए भी गुणकारी है. बढ़ते प्रदूषण और खराब पानी के इस्तेमाल से लोगों में बाल झड़ने की समस्या काफी बढ़ रही है. इसके अलावा डैंड्रफ की समस्या से भी परेशान लोग अगर नारियल के तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाएं तो उन्हें काफी लाभ मिलता है.

ऐसे करें कपूर का प्रयोग

सर्दी या गर्मी के कपड़ों को बंद करते समय आप उनमें नेप्थलीन बॉल्स डालते होंगे. आप इनकी जगह कपूर का यूज भी कर सकते हैं. इससे कपड़े फ्रेश रहेंगे और कीड़े-मकोड़े नहीं लगेंगे. कपूर को पीस लें फिर उस पाउडर में दो चम्मच लैवंडर ऑयल मिलाएं और ये स्प्रे बोतल में डालकर घर में छिड़कें तो घर सुगंधित रहेगा. ये फ्रेशनर का काम करेगा. मॉनसून में स्किन इन्फेक्शन हो जाते हैं. त्वचा की खुजली व जलन के लिए नारियल तेल के एक कप में एक चम्मच पिसा कपूर मिलाकर लगाएं. वहीं फटी एड़ि‍यों का सबसे अच्छा ईलाज है कपूर. गर्म पानी में कपूर मिलाएं और उस पानी में पैर डालकर बैठें. ऐसा रोज रात सोने से पहले करें, दरारें भरने लगेंगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
rahul gandhi

राहुल के तंज से सियासत में हलचल, बीजेपी का जवाब…’ब्लंडर’ पर ‘थंडर’ की गर्जन !

June 4, 2025
victory

जीत चुनी जायेगी, तो चुनौती भी साथ आएगी!

July 23, 2024
bank

जनता के पैसे से बैंक मालामाल!

May 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण
  • होर्मुज स्‍ट्रेट खुलवाने को भारत और फ्रांस आए एक साथ, मानेगा ईरान?
  • पश्चिम एशिया संकट के बीच फुल एक्शन में केंद्र सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.