Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

धरती के स्वर्ग में 27 हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या…?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 24, 2025
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Attack-in-Pahalgam
17
SHARES
577
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सतीश मुखिया/मथुरा: जहांगीर ने फारसी में कहा था, ‘गर फिरदौस बर रुए ज़मीं अस्त, हमीं अस्तो, हमीं अस्तो, हमीं अस्त’ अर्थात अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है, यहीं पर है और सिर्फ यहीं पर है लेकिन यह कहावत आज उल्टी साबित हो रही है और धरती के स्वर्ग जम्मू कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछ कर 27 पर्यटकों की निर्मम हत्या जो आतंकवादियों के द्वारा की गई उसकी पूरा विश्व निंदा कर रहा है। जिन परिवारों ने अपने परिवारजनों को खोया है वह परिवार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आस लगाकर बैठे है कि केंद्र सरकार इन निर्मम हत्याओं का बदला जरूर लेगी।

जब देश 1947 में आजाद हुआ और धर्म के आधार पर एक नए देश का निर्माण हुआ जिसको हम पाकिस्तान के नाम से जानते हैं लेकिन राजनीतिक मजबूरियों और हालातो के चलते यह बंट वारा सही तरीके से लागू नहीं हो पाया जिसकी कीमत आज हम भारतीयों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। भारत के संविधान में सभी धर्म को समान रूप से मानने और अपनाने की छूट है लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान के कारण जम्मू कश्मीर में आमजन जीवन पिछले 75 वर्षों से असामान्य है।

इन्हें भी पढ़े

HAL

HAL ने तैयार किया नया स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल कॉन्सेप्ट, भारत की मारक क्षमता को मिलेगी और मजबूती

March 25, 2026
Railway

रेल टिकट रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव, इस तारीख से होगा लागू

March 25, 2026
pm modi

लोकसभा में इन 4 चार बिल पर चर्चा करेगी मोदी सरकार!

March 24, 2026
gas cylinder

अब हर घर तक पहुंचेगा सिलेंडर, सरकारी कंपनियां बना रही हैं ये धांसू प्लान

March 24, 2026
Load More

केंद्र सरकार और राज्य सरकार प्रदेश में स्थिति सामान्य बनाने हेतु विभिन्न प्रयास कर रही है और उनके द्वारा विभिन्न प्रभावशाली कदम भी उठाए जा रहे हैं लेकिन समय-समय पर पड़ोसी देश अपने मंसूबों को उजागर कर देता है और आतंकवादियों को ढाल बना कर और मदद देकर भारतवर्ष के अंदर आतंकवाद की घटनाओं को बढ़ावा देता है। हम पहले भी देख चुके हैं इस तरह की घटनाएं हुई है जिसमे कारगिल घुसपैठ, संसद भवन पर हमला या होटल ताज मुंबई पर अटैक शामिल है।

एनडीए के शासनकाल के दौरान उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने जम्मू कश्मीर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कश्मीरियत, जम्हूरियत और इंसानियत का नारा दिया। जिसको पूरे विश्व ने सराहा,इसके लिए वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के यहां भी गए और उन्होंने भरसक प्रयास किया कि कश्मीर में शांति व्यवस्था बनी रहे जिससे कश्मीर की आवाम का विकास हो सके और यहां रोजगार के नए साधन उपलब्ध कराए जा सके लेकिन पड़ोसी देश के द्वारा इन सभी प्रयासों की अवहेलना की गई और समय-समय पर आतंक वादियों को मदद देकर भारत की अर्थव्यवस्था को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से नेस्तनाबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। पहलगाम में अमरनाथ यात्रा को शुरू होने से पहले पर्यटकों की धर्म पूछ कर निर्मम हत्या कर देना एक नई लड़ाई को आमंत्रण माना जाना चाहिए।

यह आतंकवाद का एक नया रूप है कि पुरुषों की हत्या कर दी गई और महिलाओं को कहां गया कि तुम जाओ और मोदी से जाकर कह देना। अब सवाल उठता है कि वह देश के प्रधानमंत्री से क्या कहना चाहते है या वह खुली चुनौती दे रहे है कि हमने आपके घर में घुसकर पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी है और आगे भी करते रहेंगे।

एक तरफ कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है और उस स्वर्ग पर इस तरह से धर्म के आधार पर पर्यटकों की निर्मम हत्या कर देना, क्या यही कश्मीरियत, जम्हूरियत और इंसानियत है कि आप किसी भी धर्म के आदमी की निर्मम हत्या कर दो। हमने देखा कि इसमें एक नव विवाहित जोड़ा भी था जिसमें उसके पति की हत्या कर दी गई और उसकी शादी को अभी लगभग 10 से 15 दिन ही हुए थे।

उस महिला पर क्या गुजर रही होगी जिसकी अभी हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा और उसके पति की उग्रवादियों के द्वारा उसके सामने निर्मम हत्या कर दी गई। यह भारत की सरकार को खुली चुनौती है कि हम ऐसे ही घटनाएं रोज करते रहेंगे और देश के वीर सिपाही, सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करने हेतु अपने प्राणों का बलिदान देते रहेंगे। अब समय आ गया है कि भारत सरकार इन आतंकवादियों को सबक सिखाने हेतु ठोस कदम उठाए और यथाशीघ्र उसको जमीनी स्तर पर उतारे जिससे भारतीय नागरिकों की जान को बचाया जा सके और विश्व को संदेश दिया जा सके कि हम अपने हितों की रक्षा करने में सक्षम है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Kejriwal

केजरीवाल को बेल… अब बदलेगा दिल्ली का खेल ?

May 10, 2024
Children's literature

बच्चों के मातृभाषा के विकास के लिए बाल साहित्य जरूरी

March 31, 2025
berojgaar youth

आश ने कर दिया लाखों युवाओं को निराश

October 13, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.