Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

3 खतरनाक गेंदबाज जो MI की टीम को बना देंगे बेहद खतरनाक!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 16, 2024
in खेल
A A
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: IPL 2025 के लिए खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगा. इस बार कुल 574 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला इन 2 दिनों में होगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को 1574 खिलाड़ियों की शुरुआती लिस्ट को घटाकर 574 कर दिया जिनमें से 366 भारतीय और 208 विदेशी क्रिकेटर हैं. सभी मौजूदा भारतीय खिलाड़ी टॉप आधार मूल्य ब्रैकेट’ में हैं. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2025 के लिए जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा को अपनी टीम में रिटेन किया है. मुंबई इंडियंस की टीम IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 3 खतरनाक गेंदबाजों को खरीदना चाहेगी. आइए एक नजर डालते हैं उन 3 गेंदबाजों पर:

ट्रेंट बोल्ट

इन्हें भी पढ़े

dhoni

एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

April 2, 2026
Rohit Sharma

रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे!

March 29, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
football match

अमनौर ने मंझोपुर को 2-0 से हराया, रोमांचक फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

March 24, 2026
Load More

ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. ट्रेंट बोल्ट को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रिलीज कर दिया. ट्रेंट बोल्ट अब 2 करोड़ के बेस प्राइज के साथ आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उतरेंगे. मुंबई इंडियंस की टीम हर हाल में इस खतरनाक तेज गेंदबाज को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में खरीदना चाहेगी. ट्रेंट बोल्ट नई गेंद से विकेट निकालने में माहिर हैं, इसके अलावा डेथ ओवरों में भी वह बहुत घातक साबित होते हैं. ट्रेंट बोल्ट इससे पहले भी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके हैं. ट्रेंट बोल्ट ने साल 2020 के सीजन में 25 विकेट लेकर मुंबई को 5वीं बार खिताब दिलाने में अहम रोल अदा किया था.

मिचेल स्टार्क

दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक मिचेल स्टार्क को मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में खरीद सकती है. वानखेड़े स्टेडियम की पिच के हालात मिचेल स्टार्क की बॉलिंग के लिए मददगार साबित होंगे, जिससे टीम को फायदा मिल सकता है. जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क और ट्रेंट बोल्ट के होने से मुंबई इंडियंस का बॉलिंग अटैक बेहद घातक हो जाएगा. मिचेल स्टार्क के लिए मुंबई इंडियंस की टीम पानी की तरह पैसा बहा सकती है.

युजवेंद्र चहल

पिछले कई आईपीएल सीजन से मुंबई इंडियंस की टीम एक वर्ल्ड क्लास स्पिनर के लिए तरस रही है. मुंबई इंडियंस की टीम में इसी कमी को लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पूरा कर सकते हैं. युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं. युजवेंद्र चहल आईपीएल अभी तक सबसे ज्यादा 205 विकेट हासिल कर चुके हैं. युजवेंद्र चहल आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं. युजवेंद्र चहल इससे पहले भी साल 2011 से लेकर 2013 के बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हिस्सा थे. लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में इस स्पिनर का रिकॉर्ड बेहतरीन है और वो अहम मौके पर चमत्कार करने की काबिलियत रखते हैं. अब देखना होगा कि मुंबई को नीलामी के दौरान चहल को खरीदने के लिए कितनी जद्दोजहद करनी होगी.

मुंबई के पर्स में कुल इतने पैसे

मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह पर 18 करोड़ रुपये, भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पर 16.35 करोड़ रुपये, कप्तान हार्दिक पांड्या पर भी समान राशि और रोहित शर्मा पर 16.30 करोड़ रुपये खर्च किए. इसके अलावा तिलक वर्मा पर आठ करोड़ रुपये खर्च किए हैं. 5 टॉप प्लेयर्स को रिटेन करने के बाद इनके पर्स में 45 करोड़ रुपये ही बचे हैं, जिसे उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) के दौरान सोच समझकर खर्च करना होगा. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए इन 3 खिलाड़ियों को खरीदना आसान नहीं होगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Uttarakhand Silver Jubilee celebrated in Delhi Assembly

दिल्ली विधानसभा में मनाई गई उत्तराखंड रजत जयंती, स्वरोजगार और उद्यमिता पर हुआ विचार मंथन

November 11, 2025
मुफ्त की रेवड़ियां

मुफ्त की रेवड़ियां बांटने से आर्थिक अनुशासन की अनदेखी हो रही है!

June 1, 2023
CM Dhami

सीएम धामी ने किया राज्य में 60 मोबाइल पशु चिकित्सालय इकाइयों का लोकार्पण

November 17, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.