Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

चलती ट्रेन में 40 लेखकों ने किया कहानी और कविता पाठ, संगीत सत्र भी आयोजित

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 14, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला।विश्व धरोहर शिमला-कालका रेललाइन पर चलती ट्रेन में शनिवार को साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिला। हिमालय साहित्य, संस्कृति एवं पर्यावरण मंच शिमला की ओर से आयोजित बाबा भलकू स्मृति कालका-शिमला रेल साहित्यिक यात्रा एवं संवाद में 40 लेखकों ने भाग लिया। चलती रेल में कहानी, संस्मरण, कविता, गीत, गजल, संगीत के कई सत्र आयोजित किए गए। शिमला रेलवे स्टेशन से हिमालय क्वीन ट्रेन में लेखकों की यह यात्रा सुबह 10:47 बजे शुरू हुई। यहां रेलवे के तीन वरिष्ठ अधिकारियों स्टेशन अधीक्षक जोगिंदर सिंह बोहरा, प्रिंस सेठी और मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अमर सिंह ठाकुर और हिमाचल अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

इस दौरान समरहिल स्टेशन के अधीक्षक संजय गेरा और रेलवे अधिकारी व्योम को सम्मानित किया गया। यह साहित्य यात्रा बड़ोग रेलवे स्टेशन तक हुई। यहां से दोपहर के भोजन के बाद लेखक दूसरी गाड़ी से शिमला लौटे। हिमालय मंच के अध्यक्ष एसआर हरनोट ने बताया कि इस रेल यात्रा में सेंट एडवर्ड स्कूल का नौ साल का छात्र अर्जुन मुख्यातिथि था। आयोजन की अध्यक्षता दयानंद पब्लिक स्कूल के 14 वर्षीय छात्र काव्यांश ने की। मंच की मीडिया समन्वयक आरती सूद ने बताया कि 14 अगस्त को सभी लेखक बाबा भलकू के गांव झाझा चायल जाएंगे जहां उनके पुश्तैनी घर के दर्शन कर उनके परिजनों से भी मिलेंगे। गांव में गोष्ठी का आयोजन ग्रामीणों के साथ किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

haridwar kumbh mela

कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु

March 14, 2026
clinic

आयुष्मान भारत योजना के नाम पर धोखाधड़ी, 2 अस्पतालों के खिलाफ हुआ एक्शन

March 14, 2026

विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!

March 13, 2026
Yati Narasimhanand Giri

वीडियो जारी कर यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू नेताओं को सतर्क रहने की दी चेतावनी!

March 13, 2026
Load More

यात्रा में याद किया बाबा भलकू का योगदान
पहला सत्र शिमला रेलवे स्टेशन के नाम रहा। यहां लेखकों का सम्मान करने के बाद कालका शिमला रेलवे के इतिहास और भलकू जमादार के योगदान को लेकर जानकारी दी गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दुर्लभ प्रतिभा के धनी मजदूर भलकू जमादार के हिंदुस्तान तिब्बत मार्ग और शिमला कालका रेलवे के सर्वेक्षण में दिए गए अहम योगदान को याद करना था। दूसरा सत्र तारादेवी स्टेशन के नाम था जिसमें जाने माने कवि पत्रकार राकेश रेणु के कविता संग्रह ‘नए मगध में’ का लोकार्पण प्रख्यात साहित्यकार मदन कश्यप ने किया। कैथलीघाट स्टेशन सत्र कहानी और संस्मरण को समर्पित रहा।

इस सत्र में निलेश कुलकर्णी, राजुकर राज, सुनैनी शर्मा, मलिक राज कुमार, राम किशन शर्मा, घनश्याम मैथिल अमृत, सरिता कुलकर्णी, गुप्तेश्वरनाथ उपाध्याय, डॉ. देवकन्या ठाकुर, भारती कुठियाला और विनय शर्मा ने कहानी और संस्मरण पाठ किए। कविता सत्र बड़ोग रेलवे स्टेशन के नाम से आयोजित किया, जिसमें लेखकों ने अपनी कविताओं और गज़लों के पाठ किए। कनोह स्टेशन के नाम संगीत सत्र रहा। यहां लेखकों का स्वागत वरिष्ठ साहित्य प्रेमी कुल राकेश पंत और कुल राजीव पंत की अगवाई में सोलन के लेखकों, रंग कर्मियों और मीडिया ने हार पहनाकर किया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कानूनी लड़ाई में क्यों पिछड़ी कांग्रेस?

April 4, 2023
Gopal Rai

दिल्ली में केजरीवाल सरकार आने के बाद गांवों में हुआ तेजी से विकास कार्य: गोपाल राय

January 3, 2024

कांग्रेस को खडग़े जैसा ही अध्यक्ष चाहिए

October 10, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में टेक कंपनियां, अब इनको बनाएगा निशाना
  • कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु
  • भारत के लिए संकटमोचक बना दोस्‍त रूस, पुतिन ने खोजा नया कूटनीतिक रास्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.