Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

5 चुनौतियां जिनसे पार पाना चाहेंगी निर्मला सीतारमण?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 1, 2025
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
Nirmala Sitharaman
18
SHARES
597
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश का आम बजट आज पेश होने जा रहा है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर सभी की नजर है। उम्मीद की जा रही है कि उनकी तरफ से कुछ ऐसे ऐलान किए जा सकते हैं जिनसे आम आदमी को राहत मिली, सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था में जान आए और रोजगार में भी वृद्धि देखने को मिली। यहां जानते हैं कि इस समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने 5 सबसे बड़ी चुनौतियां क्या रहने वाली हैं-

चुनौती नंबर 1- महंगाई

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र

April 6, 2026
crude oil

ईरान वॉर : डबल डिजिट में कमाई पर लगा ‘ग्रहण’?

April 6, 2026
new delhi railway

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, AI से लैस 1500 कैमरे

April 6, 2026
सीआईएल

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार

April 5, 2026
Load More

पिछले कुछ महीनों में महंगाई ज्यादा देखने को मिली है। लोगों को ज्यादा दिक्कतें इसलिए हुई हैं क्योंकि खाने-पीने की चीजों से लेकर खाद्य तेलों और दूध की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। इस वजह से एक आम आदमी सीधी तरह से प्रभावित हुई है। जानकार मानते हैं कि खराब मौसम की वजह से दालों की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। उत्पादन खर्च बढ़ाने के नाम पर दूध की कीमतों को भी बढ़ाया गया है, ऐमें में अब महंगाई से त्रस्त आम आदमी को निर्मला कैसे राहत देंगी, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

चुनौती नंबर 2- विकास दर को बढ़ाना

इकोनॉमिक सर्वे ने जो तस्वीर पेश की है, उसके मुताबिक 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.4% रह सकती है, कोरोना काल के बाद यह सबसे कम अनुमान है। जानकार मान रहे हैं कि 2024में क्योंकि आधारभूत ढांचे पर पूंजीगत खर्च में नरमी देखने को मिली, उसका सीधा असर जीडीपी पर भी पड़ा। लेकिन अगर अब आधारभूत ढांचे की परियोजनाओं पर बड़े स्तर पर खर्च किया जाएगा तो उससे विकास दर में फिर इजाफा देखने को मिल सकता है। इसी तरह अगर पूंजीगत व्यय को बढ़ाने पर सरकार जोर देगी तो उस स्थिति में भी रोजगार की नई संभावनाएं बन सकती हैं।

चुनौती नंबर 3- रोजगार को बढ़ाना

रोजगार के मोर्चे पर मोदी सरकार के लिए चुनौतियां पिछले 10 सालों से जारी हैं, जितने वादे किए गए हैं, उसके अनुरूप रोजगार पैदा नहीं हो पाए हैं। कोरोना के बाद से देखा गया है कि कई प्रवासी मजदूर भी खेती की तरफ वापस लौटे हैं, उनका शहरों से जो पलायन कुछ सालों पहले हुआ था, अभी तक उनकी वापसी नहीं हो पाई है। इसका बड़ा कारण यह है कि महंगाई शहरों में ज्यादा है और नौकरियों की किल्लत तो चल ही रही है। निजी नौकरियों की बात करें तो मेहनत तो लोगों की अधिक चल रही है, लेकिन इनकम उतनी नहीं है, इसने भी सरकार के सामने चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ऐसे में रोजगार को बड़े स्तर पर बढ़ाना जरूरी हो चुका है।

चुनौती नंबर 4- वेतन में धीमी बढ़ोतरी

देश में एक चिंताजनक ट्रेंड यह भी देखने को मिला है कि कॉरपोरेट जगत में कंपनियों का मुनाफा तो बढ़ा है, लेकिन वहां काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी में उतना इजाफा देखने को नहीं मिलता। इसे ऐसे भी कहा जा सकता है कि महंगाई तो लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन लोगों की आमदनी उसके मुताबिक कम गति से बढ़ रही है। आंकड़े बताते हैं कि इंजीनियरिंग, विनिर्माण, प्रॉसेसिंग और बुनियादी ढांचा कंपनियों में मात्र 0.8% फीसदी वेतन में बढ़ोतरी हुई है। अब अगर आम बजट इस ट्रेंड को बदल सकता है तो यह लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत होगी।

चुनौती नंबर 5- आयकर में छूट

हर आम बजट से किसी भी मिडल क्लास को सबसे बड़ी उम्मीद यह रहती है कि क्या इनकम टैक्स में कमी देखने को मिलेगी, क्या छूट का दायरा बढ़ा दिया जाएगा। इस बार तो अब जानकार भी कह रहे हैं कि बढ़ती महंगाई के बीच में नौकरीपेशे आदमी को राहत देने के लिए आयकर में छूट का दायरा 10 लाख तक किया जा सकता है। संघ से जुड़े जो श्रमिक संगठन हैं, वो भी अब मांग करने लगे हैं कि आयकर का बोझ कुछ कम होना चाहिए। पिछले बजट ने इस मामले में लोगों को झटका दिया था, नाराजगी भी देखने को मिली थी, अब क्या यह गुड न्यूज मिलेगी या नहीं, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM yogi

11 वर्षों में स्वयं को तपाकर और खपाकर पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को बनाया विश्वास का प्रतीकः सीएम : योगी

June 11, 2025
Love Jihad

लव जिहाद में बॉलीवुड का साथ’ विषय पर विशेष संवाद !

January 13, 2023
Trijuginarayan for marriage

उत्तराखंड: त्रिजुगीनारायण में शादी के लिए दुनिया भर से आ रहे हैं जोड़े!

May 8, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र
  • ईरान वॉर : डबल डिजिट में कमाई पर लगा ‘ग्रहण’?
  • कॉमेडी और हॉरर का मजेदार कॉकटेल है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.