सतीश मुखिया
मथुरा: थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा मीरा नगर कालौनी खाली प्लाट में जमीनी विवाद को लेकर एक दूसरे पक्ष पर फायरिंग एवं जानलेवा हमला करने पर मुखबिर की सूचना पर प्रथम पक्ष के अभियुक्तगण सिद्दान्त सिहं पुत्र सेनापति निवासी मीरानगर कालौनी थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष, सेनापति पुत्र विजय सिहं निवासी मीरानगर कालौनी थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा उम्र करीब 55 वर्ष, हर्ष राठौर पुत्र अनुज सिहं निवासी बुद् विहार कालौनी थाना हाईवे जिला मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष।
द्वितीय पक्ष के अभियुक्तगण चन्द्रशेखर पुत्र दयाशंकर निवासी मीरानगर कालौनी थाना रिफाइनरी जिला मथुरा उम्र करीब 32 वर्ष, जितेन्द्र निषाद पुत्र दयाशंकर निवासी मीरानगर कालौनी थाना रिफाइनरी जिला मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष, पुष्पेन्द्र निषाद पुत्र दयाशंकर निवासी मीरानगर कालौनी थाना रिफाइनरी जिला मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष, सुरज निषाद पुत्र रामकुमार निवासी मीरानगर कालौनी थाना रिफाइनरी जिला मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष, चन्दवीर निषाद पुत्र रामकुमार निवासी मीरानगर कालौनी थाना रिफाइनरी जिला मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष को अवैध तमंचा एवं राइफल तथा लाठी- डन्डे लोहे की सरिया सहित गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रिफाइनरी से मु0अ0स0 258/25 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/ 352/109 बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। इन को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री अजय वर्मा, उ0नि0 श्री देवेन्द्र सिंह उ0नि0 श्री जगदीश सिंह, म0उ0नि0 सुश्री मोनालिसा थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा आदि सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।







