नई दिल्ली ,24 अगस्त । सेंसेक्स एक बार फिर 59000 के नीचे आ गया है। अब 87 अंकों के नुकसान के साथ 58944 के स्तर पर है। वहीं, 19 अंक नीचे 17558 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी टॉप गेनर में ओएनजीसी टॉप पर है। जबकि, अन्य स्टॉक्स की बात करें तो अडानी ग्रुप के सभी स्टॉक्स लाल निशान पर हैं। वहीं, एनडीटीवी में 5 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा है।
शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 177 अंकों की गिरावट के साथ 58853 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी की शुरुआत भी लाल निशान के साथ हुई। अडानी ग्रुप द्वारा एनडीटीवी के अधिग्रहण की तैयारी की खबरों के बीच एनडीटीवी के शेयरों पर 5 फीसद का अपर सर्किट लग गया। एनएसई पर इस समय इसका रेट 388.20 रुपये है।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 11 अंकों के नुकसान के साथ 59019 के स्तर पर था। जबकि, निफ्टी 3 अंकों के फायदे के साथ 17581 के स्तर पर। निफ्टी टॉप गेनर में अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, अपोलो हास्पिटल और श्रीसीमेंट थे, जबकि टॉप लूजर में भारती एयरटेल, आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाटा कंज्यूमर और दिविस लैब।







