Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

‘कांग्रेस मुक्त’ गुलाम बोले, राहुल गांधी में राजनीतिक योग्यता ही नहीं!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 29, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
Ghulam Nabi Azad
10
SHARES
324
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: ऐसे समय जब कांग्रेस में नए अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां चल रही हैं, पार्टी का साथ छोड़ चुके गुलाम नबी आजाद के सवालों को पचा पाना गांधी परिवार के लिए भारी पड़ रहा है। उन्होंने सीधे तौर से राहुल गांधी की सियासत को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है। दरअसल, गुलाम के जाते ही कांग्रेस के वफादार नेताओं ने उन पर हमले शुरू कर दिए तो वह भी शांत नहीं बैठे। 5 पेज के इस्तीफे में कांग्रेस की कमजोरी गिना चुके आजाद ने दो टूक कहा कि पिछले करीब 15 वर्षों से कांग्रेस वर्किंग कमेटी निरर्थक है। एक दिन पहले ही सीडब्लूसी की बैठक में अध्यक्ष के चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया गया। एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में गुलाम ने कहा कि राहुल गांधी एक अच्छे व्यक्ति हैं लेकिन उनके पास राजनीतिक योग्यता नहीं है।

इंदिरा से लेकर राहुल की बात
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के समय मैं महासचिव और यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष था। उस समय संजय गांधी नहीं थे और राजीव गांधी राजनीति में नहीं आए थे। मैं एक दिन में 3 या 4 बार मिसेज गांधी से मिलता था। 1998 से 2004 तक सोनिया गांधी लगातार सीनियर लीडरों से मिलती जुलती रहती थीं। वह उन पर निर्भर रहती थीं। वह उनके सुझावों को स्वीकार करती थीं। वह जिम्मेदारी भी देती थीं। उन्होंने 8 राज्य दिए और मैंने सात राज्यों में कांग्रेस को जीत दिलाई। लेकिन राहुल गांधी के संसद पहुंचने के बाद 2004 से समन्वय, परामर्श के लिए मिसेज गांधी उन पर ज्यादा निर्भर रहने लगीं। जबकि उनके पास इसकी योग्यता नहीं थी। उनका मिलना जुलना भी कम हो गया क्योंकि वह चाहती थीं कि हर कोई राहुल गांधी से कोऑर्डिनेट करे। मंशा ठीक थी कि उन्हें अनुभव मिलेगा, वह काम को समझेंगे। जनवरी 2013 में जब मिसेज गांधी ने उन्हें उपाध्यक्ष बनाया तो करीब-करीब अध्यक्ष का पद उन्हें ही दे दिया। आजाद ने कहा कि उनकी सिफारिशें 9 साल से धूल खा रही हैं।

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’

September 23, 2026

बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

September 23, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
PM Modi

आयुष्मान भारत के 8 साल: पीएम मोदी बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए बना वरदान

September 23, 2026
Load More

गुलाम ने आगे मुस्कुराते हुए कहा कि सभी मांओं के लिए उनके बच्चे कमजोरी होते हैं… सोनिया गांधी ने इस बात को नजरअंदाज किया कि राहुल गांधी क्या कर रहे हैं। भाजपा में शामिल होने की लगाई जा रही अटकलों पर आजाद ने कहा कि जब 23 नेताओं ने लेटर लिखा था तब भी ऐसी अफवाह उड़ाई गई थी। यही वजह है कि मैंने कहा है कि मैं अपनी पार्टी बनाऊंगा।

राहुल गांधी ने ‘चौकीदार चोर है’ का नारा उछालते हुए पीएम मोदी के खिलाफ अभियान छेड़ा था। इस पर गुलाम ने कहा कि हम पीएम का विरोध कर सकते हैं लेकिन चोर जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गुलाम ने आगे कहा कि राहुल गांधी व्यक्तिगत रूप से एक अच्छे व्यक्ति हैं। वह हमेशा मेरे लिए सम्माननीय रहे हैं। लेकिन एक राजनेता के रूप में उनके पास कौशल नहीं है। वह हमेशा मेरे लिए सम्माननीय रहेंगे लेकिन उनके पास न तो राजनीति का कौशल है और न ही हार्ड वर्क का एप्टिट्यूड है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pakistan vs india weapons

पाकिस्तान देखेगा भारत की हथियारों की ताकत…युद्ध का फाइनल ऐलान !

April 30, 2025

बढ़ते व्यापारिक घाटे को काबू में रखना जरूरी, रुपये पर अभी बना रह सकता है दबाव

September 4, 2022

ये पूरा घटनाक्रम संदिग्ध

August 17, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.