Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

बिना इंटरनेट के होने लगा यूपीआई पेमेंट, जानें कैसे करता है काम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 22, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
Pay UPI
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : बिना इंटरनेट के डिजिटल पेमेंट को सक्षम बनाने वाले यूपीआई लाइट का महीनों से चल रहा इंतजार समाप्त हो गया है. कुछ महीने पहले आरबीआई ने बिना इंटरनेट वाले फीचर फोन (Feature Phone) के लिए यूपीआई का नया वर्जन UPI123Pay लॉन्च किया था. अब सेंट्रल बैंक ने यूपीआई लाइट फीचर को लॉन्च किया है, जो स्मार्टफोन यूजर्स को भी बिना इंटरनेट के लेन-देन करने में सक्षम बनाएगा. इससे अब वैसे यूजर भी यूपीआई से लेन-देन कर पाएंगे, जिनके पास स्मार्टफोन तो है, लेकिन किसी कारण इंटरनेट नहीं चल रहा है. रिजर्व बैंक का मानना है कि यह कदम वित्तीय समावेश को बढ़ावा देने वाला साबित होगा.

वॉलेट की तरह काम करता है यूपीआई लाइट

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’

September 23, 2026

बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

September 23, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
PM Modi

आयुष्मान भारत के 8 साल: पीएम मोदी बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए बना वरदान

September 23, 2026
Load More

यूपीआई लाइट लोगों को न सिर्फ पीक टाइम में बल्कि डाउन टाइम में भी बिना इंटरनेट के ट्रांजेक्शन करने में सक्षम बनाएगा. यह कम वैल्यू वाले ट्रांजेक्शन की तरह काम करता है. यह यूपीआई की तरह ही काम करता है, लेकिन उसकी तुलना में आसान और ज्यादा तेज है. यूपीआई बैंक अकाउंट को सीधे एक्सेस करता है और अकाउंट से ही पैसे भेजता है. वहीं यूपीआई लाइट एक ऑन-डिवाइस वॉलेट की तरह है. इस वॉलेट में यूजर पहले से फंड ऐड करके रख सकते हैं और उस पैसे से लेन-देन कर सकते हैं. इससे पैसे भेजने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती है.

और बेहतर बनाने के लिए हो रहा है काम

चूंकि यह एक वॉलेट की तरह काम करता है, तो आपको इंटरनेट से कनेक्ट होकर इसमें पैसे डालने होंगे. उसके बाद आप किसी भी स्थिति में यूपीआई लाइट वॉलेट से लेन-देन कर सकेंगे. हालांकि जिस व्यक्ति को पैसे भेजा जा रहा है, उसके पास इंटरनेट होना जरूरी है, वर्ना उसके पास तुरंत पैसे नहीं जाएंगे. बाद में जब भी वह व्यक्ति ऑनलाइन होगा यानी उसका इंटरनेट चलने लगेगा, उसे पैसे मिल जाएंगे. एनपीसीआई अभी यूपीआई लाइट को और बेहतर बनाने पर काम कर रहा है. एनपीसीआई चाहता है कि यूपीआई लाइट पूरी तरह से ऑफलाइन काम करने में सक्षम हो जाए, जिसके लिए अभी आरएंडी का काम चल रहा है.

यूपीआई लाइट के साथ ये सारे लिमिट

यूपीआई लाइट की एक और खास बात है कि इससे पेमेंट करने के लिए यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ती है. यह सीधे आपके वॉलेट में ऐड हुए फंड को एक्सेस करता है और उसी से पेमेंट करता है. यूपीआई लाइट की एक और खास बात यह है कि इससे लेन-देन एक लिमिट में ही कर पाना संभव है. इस वॉलेट में पैसे ऐड करने भी एक लिमिट है. आप यूपीआई लाइट वॉलेट में ज्यादा से ज्यादा 2000 रुपये ऐड कर सकते हैं और इससे एक बार में अधिकतम 200 रुपये तक का पेमेंट किया जा सकता है. हालांकि रोजाना लेन-देन को लेकर कोई लिमिट नहीं है. एक बार 2000 रुपये यूज कर लेने के बाद आप उसी दिन जितनी बार जरूरत पड़े, उतनी बार 2-2 हजार रुपये ऐड कर सकते हैं.

अभी सिर्फ इन बैंकों के यूजर्स को लाभ

यूपीआई लाइट फीचर अभी सिर्फ भीम ऐप यूज करने वाले लोगों के लिए ही शुरू हुआ है. अभी आठ बैंक यूपीआईलाइट फीचर को सपोर्ट कर रहे हैं. इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), इंडियन बैंक (Indian Bank), केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं. आने वाले समय में अन्य बैंक भी इस फीचर को यूज करने लगेंगे. वहीं इस बात की भी उम्मीद है कि यूपीआई लाइट फीचर की सुविधा भीम ऐप के अलावा अन्य यूपीआई ऐप को भी दी जा सकती है.

बढ़ेगा यूपीआई के जरिए लेन-देन

इससे पहले फीचर फोन के लिए यूपीआई की लॉन्चिंग के मौके पर गवर्नर दास ने कहा था कि फीचर फोन के लिए यूपीआई से ग्रामीण इलाकों के वैसे लोगों की मदद होगी, जो स्मार्टफोन अफोर्ड नहीं कर सकते और इस कारण यूपीआई के लाभ से वंचित रह जाते हैं. यूपीआई123पे के जरिए यूजर्स को यूपीआई के स्कैन एंड पे फीचर (Scan & Pay) को छोड़ बाकी सारे फीचर्स मिलते हैं. इसके लिए भी इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होती है. कस्टमर इस फैसिलिटी का इस्तेमाल कर बैंक अकाउंट को अपने फीचर फोन से जोड़ सकते हैं. भारत में यूपीआई को 2016 में लॉन्च किया गया था. उसके बाद से अब तक यूपीआई के जरिए ट्रांजेक्शन में कई गुना तेजी आई है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Indifference of opposition parties towards RVM

विपक्षी दलों का RVM के प्रति बेरुखी!

January 17, 2023
Shahbaz Sharif

शहबाज शरीफ ने दी परमाणु युद्ध की धमकी, भारत ने भी दे दिया करारा जवाब!

August 14, 2025
news anchor

मीडिया की दुविधा: लाभ और सार्वजनिक हित में टकराव!

August 30, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.