Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

युवा पत्रकारों के लिए नजीर है आशीष की पत्रकारिता

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 22, 2022
in लाइफस्टाइल, सामाजिक कार्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इन्हें भी पढ़े

काली मिर्च

10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे

June 26, 2026
biometric locks on fire

आग लगने पर बायोमेट्रिक लॉक क्यों नहीं करते हैं काम? घर में लगवाते समय रखें इन बातों का ध्यान

June 24, 2026
cancer

आपके घर में भी हैं ये चीजें? बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा, हो जाएं सावधान!

June 21, 2026
mango peels

आम के छिलके नहीं है कूड़ा, जानें कैसे करें घर के कामों में इसका यूज

June 20, 2026
Load More

उत्तराखंड के युवा पत्रकारों में आशीष कुमार ध्यानी एक जाना पहचाना चेहरा है। बेहद कम समय में अपनी कलम के जरिए आशीष कुमार ध्यानी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। उत्तराखंड की पत्रकारिता में आशीष कुमार ध्यानी को अपनी बेबाक लेखनशैली के लिए जाना जाता है।
मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले लैंसडौन के पास स्थित इगारा गांव के रहने वाले आशीष कुमार ध्यानी वर्तमान में देहरादून में रहते हैं। आशीष कुमार ध्यानी का जन्म 21 मई को कानपुर में हुआ था। आपके पिताजी का नाम श्री चंद्र बल्लभ ध्यानी व माताजी का नाम कुसुम लता है। आपके पिताजी सेना से रिटायर है और माताजी हाउस वाइफ है। जो आपके जीवन के प्रेरणास्त्रोत है। इसके अलावा परिवार में आप दो भाई और दो बहन है। आपकी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय नासिक महाराष्ट्र में हुई इसके आगे की शिक्षा आर्मी स्कूल और ग्रेजुएशन डीएवी पीजी कालेज से किया।
सैनिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले आशीष कुमार ध्यानी ने हमेशा राष्ट्र प्रेम, देशहित व जनहित के मुद्दों को वरीयता दी है। आशीष कुमार ध्यानी ने यूं तो आईटी फील्ड में अपनी शिक्षा पूरी की पर समाज के लिए कुछ करने की सोच के चलते पेशे के तौर पर उन्होंने पत्रकारिता को चुना। आशीष कुमार ध्यानी ने वर्ष 2002 में उत्तराखंड की पत्रकारिता में कदम रखा।
आशीष कुमार ध्यानी चूंकि आईटी फील्ड से थे इसलिए उन्होंने अपनी पत्रकारिता में इसे बड़ी तवज्जो दी और 2007 में न्यूज़ वेबसाइट और 24X7khabar नाम से BULK SMS के जरिये उत्तराखंडवासियों को खबरें भेजने की शुरुआत की। क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्र में आशीष कुमार ध्यानी ने विशेष मुकाम बनाया और कई अच्छी रिपोर्टस लिखी साथ ही कई बड़ी खबरों को ब्रेक भी किया।
प्रिंट में विशेष रुचि होने के कारण उन्होंने 31 अक्टूबर 2012 को दैनिक समाचार पत्र ‘उत्तर भारत लाइव’ की शुरुआत की। ‘एक प्रदेश एक अखबार’ की थीम पर आधारित इस समाचार पत्र में पूरे उत्तराखंड की खबर होती है। प्रारंभ में यह समाचार पत्र टैबुलाइड साइज में निकलता था। देखते ही देखते उत्तर भारत लाइव समाचार पूरे प्रदेश में हिट हो गया। लोगों की बीच बढ़ती मांग के क्षेत्रीयता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के काऱण देखते ही देखते यह समाचार 16 पृष्ठ का रंगीन प्रकाशित होने लगा। क्षेत्रीय लोगों की विशेष मांग पर 21 जून 2015 से यह समाचार पत्र फुल साइज के समाचार पत्र के रूप में प्रकाशित होने लगा। दैनिक समाचार पत्र उत्तर भारत लाइव उत्तराखंड के उन गिने चुने समाचार पत्रों में है जिनकी 12 पेज की स्वयं की आधुनिक वेब आफसेट मशीन एवं प्लेट मेकिंग मशीन भी है।
आशीष कुमार ध्यानी ने दैनिक समाचार पत्र उत्तर भारत लाइव में कई संपादकीय प्रयोग किए। उन्होंने अपने संपादकीय के माध्यम से उत्तराखंड की लुप्त होती परंपराओं, लोगों के मुद्दों, हस्तियों, प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाचार पत्र में प्रकाशित किया। आज भी यह समाचार पत्र एक प्रदेश एक समाचार पत्र की थीम में प्रकाशित होता है। आशीष कुमार ध्यानी का मानना है कि उत्तराखंड के लोगों को एक ही समाचार पत्र में पूरे प्रदेश का समाचार मिलना चाहिए। इससे न केवल प्रदेश के एक अंचल का व्यक्ति दूसरे अंचल की परंपराओं और गतिविधियों के बारे में जानकारी रखता है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में होने वाली हलचल प्रमुख घटनाओं की जानकारी भी प्रदेश के सभी लोगों को होती है।
आशीष कुमार ध्यानी का मानना है कि समाचार पत्रों को न केवल समस्याओं को प्रमुखता से उठाना चाहिए बल्कि हमें उसके समाधान के बारे में भी लोगों को अवगत कराना चाहिए। आज समाज को एकजुट करने में मीडिया में अहम भूमिका हो सकती है। इसके लिए संपादकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
अखबार एक मिशन है और साधारण परिवार से आने वाला एक शख्स अच्छे बड़े समाचार पत्र की स्थापना नहीं कर सकता इस मिथक को आशीष कुमार ध्यानी ने तोड़ा है। और अगर यह संभव हुआ है तो इसमें अच्छे संपादकीय और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण। महज एक दशक से भी कम के अंतराल में उत्तर भारत लाइव ने देखते ही देखते बड़े मीडिया ग्रुपों के बीच अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है तो इसमें इसके कलेवर और खबरों के चयन का प्रमुख रोल है।
उत्तराखंड में 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय आशीष कुमार ध्यानी के दामन में आज तक किसी भी तरह के दाग नहीं लगे हैं। आशीष कुमार ध्यानी की सफलता का सबसे बड़ा कारण उनकी समाज के बीच स्वच्छ छवि है।
आशीष कुमार ध्यानी के जीवन का एक ही लक्ष्य है ‘AshInd’, आशीष इंडिया। आशीष का कहना है कि उनके जीवन में पत्रकारिता एक मिशन है। उन्होंने अपना जीवन स्वच्छ पत्रकारिता के लिए समर्पित किया है। ईमानदारी के साथ जनहित के मुद्दों को उठाते हुए कर्तव्य पथ पर चलना है। अपनी कलम के जरिए हमेशा उत्तराखंड और जनहित के जुड़े मुद्दों को बेबाकी के साथ आगे भी उठाते रहेंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Akhilesh Rahul Gandhi

राहुल के फेर में फंस गया विपक्ष?

May 30, 2023
Pahal Times

पहल दिनभर: देश-विदेश की बड़ी ख़बरें प्रकाश मेहरा के साथ

July 15, 2024
delhi water crisis

टाइम्स दिनभर: पानी पर सियासत…दिल्ली वालों की आफ़त !

June 16, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
  • DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान
  • बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.