Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

लोगों को लूटने फ़िल्मी अंदाज में खोले फर्जी बैंक, खुले 3000 अकाउंट, ऐसे हुआ भंडाफोड़

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 10, 2022
in जुर्म, राज्य
A A
bank fraud
24
SHARES
795
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : अगर आप किसी बैंक (Bank) में अकाउंट खुलवाने के लिए जा रहे हैं, तो सावधान रहें. कहीं ऐसा न हो कि अपना उसमें अपनी गाड़ी कमाई जमा करते रहें और वो फर्जी निकले. दरअसल, बैंक धोखाधड़ी (Bank Fraud) के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं और हाल ही में एक ऐसा मामला तमिलनाडु में सामने आया है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल, एक शख्स ने लोगों को ठगने के लिए अपनी खुद का बैंक ही बना लिया, जिसमें वो सभी तरह की बैंकिंग सुविधाएं भी दे रहा था.

लोगों को लूटने का बनाया अनोखा प्लान
बैंक खातों (Bank Accounts) से पैसे निकाले जाने, एटीएम फ्रॉड (ATM Fraud), फोन कॉल के जरिए अकाउंट डिटेल पूछ खाते से पैसे गायब करना और लोन के नाम पर धोखाधड़ी के मामले तो आपने आए दिन देखे होंगे. लेकिन हम जिस फर्जीवाड़े की बात करने जा रहे वो अपने आप में बेहद खास और चौंकाने वाला है. ये फर्जीवाड़ा तमिलनाडु (Tamil Nadu) में हुआ है, जहां एक 44 वर्षीय शख्स ने लोगों को लूटने का अनोखा प्लान बनाया. इसने खदु का फर्जी बैंक बनाया और इसे नाम दिया ग्रामीण और कृषि किसान सहकारी बैंक (Rural and Agricultural Farmers Cooperative Bank).

इन्हें भी पढ़े

gold

उत्तराखंड : चमोली में नकली हॉलमार्क लगाकर सोना बदलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़!

March 22, 2026
Shri Ram Katha and Ram Darbar Pran Pratishtha Mahotsav created a divine atmosphere.

भक्ति का महासंगम: श्री राम कथा और राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ने रचा दिव्य माहौल

March 21, 2026
मंत्री भूपेंद्र यादव

वन संरक्षण का अर्थ केवल पेड़ लगाना ही नहीं है बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना भी है: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

March 21, 2026
प्रमुख सचिव, वित्त रमेश कुमार सुधांशु

चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था : प्रमुख सचिव

March 21, 2026
Load More

ऐसे होता था बैंक में काम-काज
इस महाठग का प्लान काम भी कर रहा था. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राज्यभर में इस बैंक में करीब 3000 अकाउंट खोले जा चुके थे. रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक के कामकाज की बात करें तो यहां पर किसी ग्राहक को अकाउंट खोलने के लिए 700 रुपये की मेंबरशिप फीस देनी होती है. अकाउंट खुलने के साथ ही ग्राहक को दूसरे बैंकों की तरह क्रेडिट/डेबिट कार्ड भी जारी कर दिया जाता था. यही नहीं ये बैंक ने कथित तौर पर लोन भी बांट रहा था और इसके एवज में कर्ज लेने वाले से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय दरों से ज्यादा या मनमाने रेट वसूले जा रहे थे.

RBI के अलर्ट के बाद कसा शिकंजा
रिजर्व बैंक की AGM ने भी शिकायत दर्ज कराई थी कि ये बैंक फर्जी RBI सर्टिफिकेट के जरिए काम-काज कर रहा है. इसके बाद ग्रामीण और कृषि किसान सहकारी बैंक पर शिकंजा कसने की शुरुआत हो गई और इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) की बैंक धोखाधड़ी इन्वेस्टिगेशन विंग ने बीते शनिवार को मास्टरमाइंड थाउजेंड लाइट्स के चंद्रबोस को गिरफ्तार किया. इसकी गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि ये शख्स तमिलनाडु में नौ जगहों पर फर्जी बैंक चला रहा था.

56 लाख का कैश और दस्तावेज जब्त
खुद का बैंक खोलकर ठगी करने वाले चंद्रबोस की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने 56.6 लाख रुपये कैश और पुलिस ने Deposit Slip, Withdrawal Slip समेत नकदी गिनने की मशीन भी जब्त की है. कार्रवाई के दौरान मदुरै, विरुधाचलम, इरोड और सलेम समेत नौ स्थानों पर छापेमारी की गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रिजर्व बैंक की तरफ मिले अलर्ट के बाद इस मामले की जांच शुरू की गई थी. उन्होंने कहा कि ये फर्जी बैंक ग्राहक के अकाउंट नंबर को ही फर्जी तरीके से डेबिट या क्रेडिट कार्ड के तौर पर दे देता था. इस मामले में और कैश की जब्ती समेत अन्य खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है.

RBI लगातार करता है जागरूक
बैंकिंग फ्रॉड के मामले बढ़ने के साथ ही रिजर्व बैंक भी समय-समय पर अपनी गाइडलाइंस बताते हुए लोगों को जागरूक और सचेत करता रहता है. RBI फर्जी- फोन कॉल, फर्जी एसएमएस, या अन्य तरीके से होने वाली ठगी से बचने के उपाय भी बताता रहता है. इसके साथ ही किसी भी नए बैंक में खाता खोलने वाले ग्राहकों से उस बैंक के बारे में पूरी जांच पड़ताल करने की भी सलाह देता है. हाल ही में क्रेडिट और डेबिट कार्ड से होने वाली धोखाधड़ी के मामले कम करने के उद्देश्य से आरबीआई ने टोकनाइजेशन सिस्टम भी लागू किया है.

नए बैंक से जुड़ते समय ये बातें रखें ध्यान

  • किसी नए बैंक में अकाउंट खोलने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी इकठ्ठा करें.
  • बैंक की वेबसाइट को अच्छे से देंखें ताकि साफ हो कि कही ये फर्जी तो नहीं है.
  • बैंक के आरबीआई से जुड़ होने के बारे में पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें.
  • बैंक से दिए जाने वाले लोन या एफडी की दरों को देखें और आरबीआई की तय दरों से तुलना करें.
  • नए बैंक के बारे में किसी बैंकिंग एक्सपर्ट के जरिए भी उसके सही या गलत होने की पुष्टि कर सकते हैं.

ऑनलाइन फ्रॉड से इस तरह बचें

  • ऐसे मैसेज और कॉल का जबाव कभी न दें जिसमें बैंक अकाउंट बंद किए जाने की बात कही जाती है
  • इस तरह के मैसेज के साथ भेजे जाने वाले किसी भी लिंक को कभी भी क्लिक न करें.
  • किसी भी तरह के इनाम या जैकपॉट से संबंधित मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
खुफिया एजेंसी

खुफिया एजेंसियों में जरूरी सुधार का सही समय

December 9, 2023
Free condom in france

फ्री राशन की तरह इस देश की सरकार देगी मुफ्त कंडोम!

December 12, 2022
Democracy In India

खामियां तमाम लेकिन पश्चिम से कहीं आगे है भारत का लोकतंत्र

May 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • क्यों हर फोन के राइट साइड में होता है पावर बटन, क्या जानते हैं वजह?
  • FD, पोस्ट ऑफिस या म्यूचुअल फंड… कहां मिलेगा सबसे ज्यादा मुनाफा?
  • LIC की 5 सबसे बढ़िया स्कीमें… रिटर्न मिलेगा एकदम तगड़ा!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.