Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

8 अरब की दुनिया के आगे ये 5 बड़ी चुनौतियां, कितना गंभीर संकट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 15, 2022
in विशेष, विश्व
A A
World Population
19
SHARES
635
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दुनिया में इंसानों की आबादी अब 8 अरब के पार पहुंच गई है। 1950 में जिस संसार में इंसानों की संख्या 2.5 अरब ही थी, वह अब तीन गुने से भी ज्यादा हो गई है। यही नहीं संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि यह आंकड़ा 2086 तक 10.6 अरब तक जा सकता है। फिलहाल दुनिया की आबादी में चीन, भारत, पाकिस्तान, ब्राजील जैसे देशों का अहम योगदान है। लेकिन यह भी चिंता की बात है कि इतनी बड़ी आबादी को कैसे बेहतर जिंदगी मिलेगी और यदि आबादी पर तत्काल ब्रेक ही लग जाए तो भी असंतुलन का खतरा है। ऐसा होने पर अगले कुछ दशकों में दुनिया में बुजुर्गों की आबादी बहुत अधिक होगी और वर्कफोर्स में बड़ी गिरावट आएगी। आइए जानते हैं, कैसे आबादी का असंतुलन दुनिया में पैदा करेगा समस्याएं…

दुनिया में गैरबराबरी बढ़ रही

इन्हें भी पढ़े

brics summit

भारत, चीन, रूस ले आए डॉलर का तोड़; क्या है BRICS का नया पेमेंट प्लान?

September 11, 2026
Prince Rahim Aga Khan V

कौन हैं प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, जिनकी भारत दौरे में काफी चर्चा हो रही?

September 11, 2026
brics delhi

ब्रिक्स क्या है और इसमें कौन-कौन से देश शामिल हैं? दुनिया की नजरें भारत पर

September 11, 2026
Modi-Putin meeting

मोदी-पुतिन की मुलाकात में द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा, रूस ने वार्षिक शिखर सम्मेलन का दिया न्योता

September 11, 2026
Load More

एक तरफ दुनिया में आबादी बढ़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ गैर-बराबरी में भी इजाफा हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 10 फीसदी अमीर लोगों के पास 76 पर्सेंट की संपदा है। इन लोगों के पास दुनिया की कुल कमाई का 52 फीसदी हिस्सा आता है। वहीं दुनिया के 50 फीसदी लोगों के पास महज 8.5 पर्सेंट की ही दौलत है, जबकि सबसे अमीर 10 फीसदी लोग 48 पर्सेंट कार्बन उत्सर्जन करते हैं। वहीं इसका नुकसान गरीबों को उठाना पड़ता है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक औसत अमेरिकी लोगों की कमाई अफ्रीकी लोगों के मुकाबले 16 गुना अधिक है। आज दुनिया की 71 फीसदी आबादी उन देशों में रहती है, जहां गैरबराबरी बहुत ज्यादा है। इन देशों में भारत भी शामिल है।

82 करोड़ लोगों के पास भोजन की किल्लत

दुनिया में आज भी 82 करोड़ लोग दो वक्त की रोटी भी नहीं जुटा पा रहे। यूक्रेन के युद्ध ने खाद्यान्न और ऊर्जा के संकट में और इजाफा कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर विकासशील देशों पर ही पड़ रहा है। 1.4 करोड़ बच्चे ऐसे हैं, जो गंभीर रूप से कुपोषण के शिकार हैं। दुनिया भर में मरने वाले बच्चों में 45 फीसदी वे होते हैं, जो भूख और अन्य कारणों से मर जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 2019 से 2022 के दौरान 15 करोड़ लोग भुखमरी के शिकार हो गए। भुखमरी का गरीबी से सीधा ताल्लुक है। 2021 के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भऱ में 69 करोड़ लोग यानी 9 फीसदी आबादी अत्यधिक गरीबी का शिकार है।

प्राकृतिक आपदाओं ने भी बढ़ाया है संकट

प्राकृतिक आपदाएं बीते कुछ वक्त से बढ़ी हैं। कार्बन उत्सर्जन में इजाफा होने और तापमान बढ़ने से बाढ़, तूफान और सूखे जैसे संकट आ रहे हैं। हर दिन इन आपदाओं के चलते 115 लोगों की मौत पूरी दुनिया में हो रही है। हालांकि वॉर्निंग सिस्टम मजबूत होने और डिजास्टर मैनेजमेंट बेहतर होने के चलते लोगों की मौतों की संख्या में कमी आई है।

2050 तक हर 10 में से 7 लोग शहरों में होंगे

दुनिया भर में शहरीकरण में तेजी से इजाफा हुआ है। अमेरिका, चीन, भारत जैसे देश तेजी से शहरीकरण की ओर हैं। दुनिया की करीब 56 फीसदी आबादी यानी 4.4 अरब लोग आज शहरों में आते हैं। अनुमान है कि 2050 में हर 10 में से 7 लोग शहरों में रहेंगे। इसका अर्थ हुआ कि 8 अरब में से करीब 6 अरब लोग शहरों में बस जाएंगे। यह भी एक मुश्किल है और लोगों को स्वास्थ्य, भोजन, रोजगार जैसी चीजें मुहैया कराना मुश्किल हो रहा है। कहा जा रहा है कि इस मामले में अगले 25 साल बेहद चुनौतीपूर्ण होंगे।

जब बुजुर्गों की आबादी होगी किशोरों के बराबर

भारत, चीन समेत दुनिया के कई देश आबादी को नियंत्रित करके के प्रयास में हैं। हालांकि इस बीच एक संकट यह है कि आने वाले समय में अधिक उम्र वाले लोगों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा। 2050 तक युवाओं से ज्यादा आबादी बुजुर्गों की होगी। 65 साल या उससे अधिक आयु वाले लोगों की संख्या 5 साल से कम के बच्चों के मुकाबले ज्यादा होगी। वहीं 12 साल की आबादी वाले किशोरों के मुकाबले उनकी संख्या बराबर की होगी। हालांकि एक अच्छा पहलू यह होगा कि 2050 तक इंसान की औसत आयु 77.2 साल होगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UP Board

पत्रकार के पुत्र ने लहराया परचम

April 27, 2025
Pahal Times

टाइम्स दिनभर: बजट वाला ‘ज्ञान’…बिहार में तीखे ‘बयान’!

July 25, 2024
IMF

IMF ने पाकिस्तान को दी नई टेंशन, 11 नई शर्तों के साथ बेलआउट पैकेज पर बढ़ा दबाव!

May 21, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान
  • आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!
  • BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.