Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

भारत की राजधानी में इतना बड़ा गंदा नाला… MCD चुनाव में यमराज-चित्रगुप्त की एंट्री!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 21, 2022
in दिल्ली, राज्य
A A
mcd election delhi
16
SHARES
537
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के एमसीडी चुनाव में अब यमराज और चित्रगुप्त की भी एंट्री हो गई है। चौंकिए नहीं। यह फिल्मांकन है जिसके जरिए बीजेपी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। यमुना सफाई, पंजाब नशा मुक्ति और प्रदूषित हवा से लोगों की मौत जैसे मुद्दों पर यमराज-चित्रगुप्त का प्रसंग दिखाकर BJP ने हमला बोला है।

भाजपा के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में 50 सेकेंड का वीडियो शेयर किया गया है जिसमें यमराज चित्रगुप्त से कहते हैं कि दिल्ली में एक साल में 54 हजार लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने से मर गए। यमराज कहते हैं, ‘भारत की राजधानी की इतनी खराब हालत, चलकर देख आते हैं।’ अगला सीन एक सड़क का है। धूल-धुएं में आते ही यमराज खांसने लगते हैं। चित्रगुप्त उन्हें बताते हैं, ‘8 साल से एक आदमी इस जहरीली हवा का जिम्मेदार पंजाब में जलने वाली पराली को बताता था। फिर वहां सरकार को बना ली… अब समस्या से हाथ झाड़कर बस माफी मांग रहा है।’
भाजपा ने एमसीडी चुनाव में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और शीर्ष नेताओं की फौज उतार दी है। इधर, सोशल मीडिया पर भी वीडियो वॉर शुरू हो गया है। आज सुबह भाजपा ने यमुना की गंदगी पर केंद्रित वीडियो साझा किया। इसमें यमराज कहते हैं, ‘चित्रगुप्त, बहुत दिन हुए अपनी बहन यमुना से मिले हुए। आओ चलो मिलकर आते हैं।’ अगला सीन यमुना के किनारे का है। यहां आते ही यमराज अचंभित होते हुए कहते हैं, ‘चित्रगुप्त, भारत की राजधानी में ये इतना बड़ा गंदा नाला।’ चित्रगुप्त उन्हें बताते हैं, ‘प्रभु, ये गंदा नाला नहीं है। ये आपकी बहन यमुना है।’

इन्हें भी पढ़े

Deputy CM Samrat Chaudhary

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

August 27, 2026
rishikesh karnprayag rail project

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2028 तक ब्यासी सेक्शन में दौड़ेंगी ट्रेनें

August 27, 2026
CM Rekha Gupta

दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?

August 26, 2026
CM Dhami

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत

August 26, 2026
Load More

आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा ने पंजाब पर भी वीडियो बनाया है। इसमें भी यमराज पूछते हैं, ‘चित्रगुप्त, पंजाब में अब भी लोग नशे से मर रहे हैं।’ चित्रगुप्त कहते हैं- हां प्रभु। दोनों धरती पर आते हैं। यमराज कहते हैं, ‘ये पंजाब की नौजवान पीढ़ी की क्या हालत हो गई है।’ इसमें भी दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पर हमला बोला गया है। भाजपा ने इन वीडियो के जरिए संदेश देने की कोशिश की है, ‘जिसने दिया मौका, उसको मिला धोखा।’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
विदेश मंत्री एस जयशंकर

यूरोपीय देशों को जयशंकर की दो टूक- ऑर्डर सुनने का आदी नहीं भारत, अपनी शर्तों पर करेंगे दुनिया से बात

April 27, 2022
WCL

वेकोलि ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

June 6, 2023
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की रिट याचिका

May 1, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा
  • केंद्रीय मंत्रिपरिषद फेरबदल, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका
  • पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, बोले-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.