Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पार्टी के गढ़ रहे इलाकों में सफल होगी कांग्रेस की प्लानिंग?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 25, 2022
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
23
SHARES
769
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस के खिसके परंपरागत वोट बैंक को साधने में पूरी ताकत लगाई। करीब 22 किमी लंबे रास्ते में सड़क के दोनों तरफ खड़े मुस्लिम समुदाय व गरीब तबके के लोगों और युवाओं-बच्चों को उन्होंने पास बुलाकर बातचीत की। काफिला बेशक सात विधानसभा क्षेत्रों से गुजरा, लेकिन उन्होंने पूरी दिल्ली को यात्रा का संदेश देने का प्रयास किया।

बदरपुर बॉर्डर से लालकिले के बीच जिस रास्ते से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पूरी की, उस पर दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली व चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र व बदरपुर, ओखला, तुगलकाबाद, जंगपुरा, नई दिल्ली, मटिया महल व चांदनी चौक विधानसभा सीटें आती हैं। आम आदमी पार्टी के आने से पहले सात विधानसभा सीटों में से बदरपुर को छोड़कर बाकी छह जगह कांग्रेस का गढ़ रहा है। वहीं, 2014 से पहले लोकसभा सीटें भी कांग्रेस के पास रहती थीं, लेकिन इस बीच कांग्रेस ने इलाके में जनाधार खो दिया। फिलहाल विधानसभा की एक सीट भाजपा के पास और बाकी आम आदमी पार्टी के पास हैं, जबकि लोकसभा की सभी सीटें भाजपा के पास हैं।यात्रा कांग्रेस के पुराने गढ़ से निकाली गई है। इसके जरिए उन्होंने फिर से जमीन मजबूत करने की कोशिश की।

इन्हें भी पढ़े

चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा, चढ़ावा प्रकरण ने लिया नया मोड़

June 26, 2026
Nihang Sikhs clash with police

कर्णप्रयाग विवाद के बीच उत्तराखंड बॉर्डर पर निहंग सिखों और पुलिस में झड़प, कुल्हाल सीमा पर बढ़ा तनाव !

June 26, 2026
shri ram temple

राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज

June 26, 2026
ketan murder case

केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

June 26, 2026
Load More

यही वजह है कि राहुल पूरी यात्रा के दौरान आम लोगों से संवाद करते दिखे। यात्रा मार्ग के दोनों ओर खड़े बुजुर्गों को पास बुलाकर बात की। इनमें कई मुस्लिम समुदाय के बुजुर्ग शामिल थे। एक बुजुर्ग अपनी समस्या के संबंध में दस्तावेज लेकर आए हुए थे। राहुल ने उनकी बात विस्तार से सुनी। इस दौरान कई बार गरीब तबके के युवाओं को इशारा कर साथ चलने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद इन युवाओं ने पुलिस का घेरा तोड़कर राहुल के पास दस्तक दी। राहुल उनसे हाथ मिलाने के बाद कंधे पर हाथ रखकर बात करते हुए चलते गए। उन्होंने युवाओं सेे उनकी शिक्षा व कामकाज के बारे में जानकारी ली। राहुल ने बीच रास्ते में अभिवादन कर रहे बच्चों को भी बुलाया। इस दौरान कई छोटी बच्चियों का हाथ पकड़कर वे चले। उन्होंने बच्चियों को दुलार भी किया और पढ़ाई के बारे में बातचीत की।

युवाओं में दिखा जोश
राहुल गांधी के साथ पूरे रास्ते प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व विधायक अलका लांबा, प्रदेश महिला कांग्रेस की नेता अमृता धवन, पूर्व पार्षद यास्मीन किदवई, अभिषेक दत्त चले। सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी के शामिल होने पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं में दोगुना जोश आ गया और वे राहुल गांधी के साथ-साथ उनके भी नारे लगाने लग गए। इतना ही नहीं, उनमें राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी को आवाज देकर उनका अभिवादन करने में होड़ लग गई।

बुजुर्ग नेता नदारद, युवाओं ने राहुल के साथ की कदमताल
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश के दौरान प्रदेश कांग्रेस की नई झलक दिखी। यात्रा में कांग्रेस के बुजुर्गों नेताओं के बजाय युवाओं का कब्जा रहा और वह राहुल की यात्रा के दौरान इतने जोश में थे कि मानो कांग्रेस ने देश की सत्ता पर कब्जा कर लिया हो। बदरपुर बॉर्डर से लेकर लालकिला तक यात्रा में युवाओं ने राहुल गांधी का उत्साह बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। वे पूरे रास्ते जोड़ो-जोड़ो, भारत जोड़ो के नारे लगाते रहे। उन्होंने बीच-बीच में राहुल गांधी के भी नारे लगाए।

राहुल के संग थोड़ी दूर भी न चल सके ये नेता
यात्रा में कांग्रेस नेता अजय माकन, रमेश कुमार समेत दो-चार बुजुर्ग नेता दिखाई दिए। ये नेता शुरुआत में कुछ ही दूरी तक ही राहुल गांधी की यात्रा में चले। खास बात यह है कि ये राहुल गांधी के साथ एक कदम भी नहीं चल सके। पूर्व सांसद उदित राज ही कुछ दूरी तक राहुल गांधी के साथ चले। हालांकि, आश्रम चौक पर यात्रा के विश्राम के समय प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद थे। इसी तरह वे लालकिला पर भी यात्रा के समापन के समय भी पहुंचे। इस दौरान भी युवाओं नेताओं का ही बोलबाला रहा। वहीं बुजुर्ग कार्यकर्ता भी लंबी दूरी तक यात्रा में नहीं चल सके।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पंचायत, प्रधान और कट्टर ईमानदार…?

September 20, 2025

श्रीराम से जुड़े एक हज़ार से ज़्यादा प्राचीन और दुर्लभ वस्तुओं का संग्रह भी ट्रस्ट को हैंड ओवर

October 10, 2023
PM Modi

मोदी सरकार के वे नौ फैसले, जिन पर हुआ खूब बवाल

May 31, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
  • आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.