Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

सेंसर बोर्ड ने पठान के बेशरम रंग पर चलाई कैंची, कराए कई बदलाव

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 31, 2022
in मनोरंजन
A A
19
SHARES
644
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होने से पहले ही विवादों में है। जब से इस फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ है, सेंसर बोर्ड भी लोगों के निशाने पर रहा है। सोशल मीडिया से लेकर, हिंदी संगठनों और बॉलीवुड की कई हस्तियों ने आवाज उठाई कि फिल्म के इस गाने को सेंसर बोर्ड ने पास ही क्यों किया? अब बोर्ड ने निर्माताओं को फिल्म में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने हाल ही में अपने बयान में कहा, पठान के निर्माताओं को जांच समिति ने निर्देश दिया गया है कि वे इस फिल्म के गानों समेत जो और बदलाव सुझाए गए हैं, उन्हें लागू करें। उन्होंने कहा, निर्माताओं को सुझाए गए सभी बदलावों को उचित रूप से लागू करने और थिएटर में रिलीज से पहले इसकी संशोधित कॉपी बोर्ड में पेश करने के लिए कहा गया है।

इन्हें भी पढ़े

movies

ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

September 26, 2026
Paradise

द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, धमाल 4 समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

September 25, 2026
hanuman ansh

2 अक्टूबर का टेस्ट पास कर पाएगी ‘हनुमान अंश’?

September 24, 2026

‘आजादी सिर्फ अहिंसा से नहीं मिली’, वीर सावरकर पर बोले रणदीप हुड्डा, मिला नेशनल अवॉर्ड

September 22, 2026
Load More

जोशी ने कहा, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड अभिव्यक्ति और दर्शकों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। रिलीज होने से पहले फिल्मों को जो पड़ाव पार करने पड़ते हैं, पठान उन पड़ावों से गुजर रही है। उन्होंने कहा, हमारे देश की संस्कृति गौरवशाली है। ऐसा कुछ ना परोसा जाए, जिससे इसे ठेस पहुंचे। मैंने पहले भी कहा है कि निर्माताओं और दर्शकों के बीच विश्वास बनाए रखना सबसे जरूरी है। निर्माताओं को यह ध्यान में रखकर काम करना चाहिए।

सेंसर बोर्ड अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर किसी भी फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर सकता है। हालांकि, यह फिल्म पर बैन नहीं लगा सकता है। बोर्ड फिल्म के किसी सीन पर आपत्ति जताकर उसे कांट-छांट कर या हटाने का आदेश दे सकता है।

पठान एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं और जॉन अब्राहम विलेन बने हैं। शाहरुख संग इसमें उनकी जबरदस्त और असाधारण लड़ाई देखने को मिलेगी। इस फिल्म में बॉलीवुड का सबसे बड़ा और हैरतअंगेज क्लाइमैक्स सीन शूट किया गया है। खास बात यह है कि इसे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में शूट किया गया है। पठान अगले साल 25 जनवरी को दर्शकों के बीच आएगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Devbhoomi is blazing, incidents 45 times in two decades

धधक रही देवभूमि, दो दशक में 45 गुना घटनाएं!

May 9, 2024

दिल्ली : इन क्षेत्रों में 15 दिनों में ख़त्म होगी सीवर जाम की समस्या, लोगों को मिलेगी राहत

February 14, 2024
Siddaramaiah DK Shivakumar

कर्नाटक का किला जीत तो गई कांग्रेस लेकिन अब यहां फंसेगा मामला?

May 13, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.