कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने कहा है कि राज्य सरकार ने सभी बीपीएल परिवारों को ₹2,000/माह देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, “इस संबंध में घोषणा आगामी बजट में की जाएगी।” इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य में सत्ता में आने पर हर परिवार की महिला मुखिया को ₹2,000/माह देने का वादा किया था।







