कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 18 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 17 फरवरी 2023 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही सफलता पूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार 19 फरवरी 2023 तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
आयु-सीमा
एसएससी एमटीएस परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष भी निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में सराकर के नियमों के मुताबिक छूट भी मिलेगी। अगर बात उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की करें तो उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
आवेदन सुधार का मौका
एसएससी एमटीएस के पदों पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्रों में सुधार का मौका दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन सुधार विंडो 23जनवरी से 24 जनवरी 2023 रात ग्यारह बजे तक सक्रिय रहेगी।
SSC MTS Vacancy 2023
एसएससी की मल्टी टॉस्किंग परीक्षा के तहत 11 हजार 409 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें हवलदार के 509 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये क आवेदन शुल्क ऑनलाइन तरीके से जमा करना होगा। इसके साथ ही एससी, एसटी, महिला वर्गों के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
SSC MTS 2023 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉग इन करें।
- परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब एमटीएस/हवलदार लिंक चुनें, जो आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
- लॉग इन करें अगर पहले से पंजीकृत हैं, या वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें।
- आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी विवरण जमा करें।
- अब इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।







