Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

छतरीवाली : यौन शिक्षा पर बनी एक बेहतरीन फिल्म

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 20, 2023
in मनोरंजन
A A
Chhatriwali
22
SHARES
748
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कलाकार
रकुल प्रीत सिंह , सुमित व्यास , सतीश कौशिक , डॉली अहलूवालिया , राजेश तेलंग , राकेश बेदी और प्राची शाह और रिवा अरोड़ा
लेखक
संचित गुप्ता और प्रियदर्शी श्रीवास्तव
निर्देशक
तेजस प्रभा विजय देओस्कर
निर्माता
रॉनी स्क्रूवाला
ओटीटी
जी5
रेटिंग
4/5
महिला प्रधान विषयों पर हमारा समाज खुलकर बात नहीं करता है। शहर कोई भी हो, मानसिकता अब भी वही गांव वाली है कि महिलाओं की सेहत घर की प्राथमिकताओं में होती ही नहीं। और, ये शायद इसीलिए कि महिलाएं भी खुद को ऐसे मौकों पर कमजोर पाती हैं। महीने के उन चार दिनों में वह चौके चूल्हे से दूर क्यों बैठी हैं, अपने ही बच्चों को खुलकर बताती नहीं है। बच्चे जब किशोर हो रहे होते हैं, तो उनमें होने वाले शारीरिक बदलाव उनमें उत्सुकता जगाते हैं। वह जानना चाहते हैं कि आखिर वह जो महसूस कर रहे हैं, वह है क्या? जीव विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षक भी प्रजनन अंगों वाला पाठ सरसरती तौर पर पढ़ाकर निकल जाते हैं। फिल्म ‘छतरीवाली’ की खूबी यही है कि वह सिर्फ कंडोम के इस्तेमाल की जरूरत की ही बात नहीं करती बल्कि समस्या को सिरे से पकड़ती है और उस पर आखिर तक कायम रहती है।

छतरीवाली रिव्यू
यौन शिक्षा का जरूरी पाठ
फिल्म ‘छतरीवाली’ एक तरह से देखा जाए तो देश में यौन शिक्षा की कमी से जूझते बच्चों के लिए एक ऐसा पाठ है जिसे हर स्कूल में पढ़ाया जाना अनिवार्य तो है लेकिन उसे पढ़ाना कम लोग ही चाहते हैं। फिल्म बहुत कुछ हाल ही में आई फिल्म ‘जनहित में जारी’ की लीक पर ही शुरू होती है। शुरू शुरू में लगता भी है कि ये उसी कहानी पर बनी बस एक और फिल्म है लेकिन फिल्म की लेखक जोड़ी संचित गुप्ता और प्रियदर्शी श्रीवास्तव जल्द ही गाड़ी सेकंड गेयर में ले आते हैं। उत्तर भारत में प्रचलित मुहावरों को अपने संवादों में शामिल करते चलती ये लेखक जोड़ी जल्दी ही कहानी की नायिका सान्या के सफर की दिशा तय कर देती है।

इन्हें भी पढ़े

dhurandhar 2

‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा साउथ की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का 9 साल पुराना रिकॉर्ड

March 29, 2026
series

क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

March 25, 2026
aditya dhar

बॉक्स ऑफिस के असली ‘धुरंधर’ तो आदित्य धर हैं, कमाल का है ट्रैक रिकॉर्ड

March 24, 2026
dhurandhar 2

धुरंधर 2: क्या सच में उजैर बलोच के गैंग में घुसकर पाकिस्तान में तबाही मचा चुका है हमजा जैसा इंडियन स्पाई?

March 20, 2026
Load More

राह दिखाने की प्रशंसनीय पहल
यौन शिक्षा से जुड़ी फिल्मों के साथ समस्या ये भी रहती है कि वर्जित विषयों की तरह ये फिल्में भी समाज में वर्जित फिल्मों की श्रेणी में पहुंचा दी जाती हैं। लेकिन, इसके लिए जिम्मेदार एक तरह से देखा जाए तो सिनेमा बनाने वाले भी हैं। पिछले साल जून में सेंसर सर्टिफिकेट पाने वाली फिल्म ‘छतरीवाली’ अब जाकर रिलीज हो पा रही है और वह भी ओटीटी पर। सरकार इसमें पहल ये कर सकती है कि इस तरह की फिल्मों को पहले दिन से टैक्स फ्री करने के साथ साथ इनके प्रदर्शन को सिनेमाघरों में अनिवार्य कर सकती है। स्कूल जाने वाले बच्चों को अगर सौ पचास रुपये में ऐसी फिल्म देखने को मिले तो वह क्यों नहीं देखेंगे, कोई राह दिखाने वाला तो हो। फिल्म ‘छतरीवाली’ की नायिका यही राह बनाती चलती है।

जो बीवी से करते हैं प्यार..
कहानी करनाल की है। उस हरियाणा की जहां महिला औऱ पुरुष का औसत देश में सबसे कम रहा है। मर्द संभोग के समय कंडोम इस्तेमाल करने को अपनी तौहीन समझते हैं और महिलाएं गर्भपात या अनचाहे गर्भ की परेशानियां चुपचाप झेलती रहती हैं। सान्या को भी शुरू में कंडोम की बात करना भाता नहीं है। वह केमिस्ट्री के ट्यूशन पढ़ाती है। नौकरी उसको मिलती है कंडोम टेस्टर की। घर का खर्चा उसी के वेतन से चलता है लेकिन घरवालों को वह अपनी नौकरी के बारे में बता नहीं पाती। शादी के बाद वह अपने पति को कंडोम का इस्तेमाल करने के लिए राजी करती है। आस पड़ोस की महिलाओं को भी इसके लिए समझाती है। और, मेडिकल स्टोर पर कंडोम खरीदने वालों की संख्या बढ़ने लगती है। यहीं पर कहानी का असली मोड़ आता है।

तेजस के निर्देशन का तेज
फिल्म ‘छतरीवाली’ की तारीफ इसलिए भी करनी चाहिए कि ये बिना उपदेशात्मक फिल्म बने अपनी बात को हास्य विनोद के साथ बहुत ही सरल तरीके से समझाती चलती है। किरदारों के आपसी रिश्ते बनते बिगड़ते रहते हैं और परिस्थितिजन्य हास्य के सहारे फिल्म अपनी पकड़ बनाए रखती है। निर्देशक तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने इस लिहाज से अपनी टीम अच्छी बनाई है। कहानी को वह अपने लेखकों की मदद से विकसित भी बहुत करीने से करेत हैं। गूढ़ विषय का हर पन्ना वह बहुत आराम से खोलते हैं और एक बार दर्शक को कहानी का रस आने लगता है तो वह इसे वहां ले जाते हैं जहां पर हर बात अपने आसपास की बात लगने लगती है। ऐसी फिल्मों में गीत संगीत की खास अहमियत बन नहीं पाती है और यहां भी मामला बस इसी विभाग में आकर खटकता है।

रकुल प्रीत का बेहतरीन अभिनय
अभिनय के लिहाज से देखा जाए तो ये फिल्म रकुल प्रीत सिंह की फिल्म है। बड़ी बड़ी हिंदी फिल्मों में छोटे छोटे रोल करती रहीं रकुल प्रीत को अपने करियर में पहली बार एक ऐसा किरदार मिला है, जिस पर कहानी का पूरा दारोमदार है। पूरी फिल्म रकुल ने अपनी दमक से चमकाई है। कंडोम टेस्टर बनने से पहले की सान्या से लेकर घर से बाहर होने की नौबत आने तक वह एक मजबूत महिला का अपना किरदार बिना उत्तेजित हुए बहुत दृढ़ता के साथ निभाने में कामयाब रहती हैं। उनके अभिनय में एक अलग तरह की सहजता है। वह जबर्दस्ती के भावों से दूर रहती हैं और अपने किरदार के साथ खुद को बहने देती हैं। उनका यही गुण उनके आकर्षण को खास बना देता है।

स्कूलों में मुफ्त दिखाए जाने लायक फिल्म
फिल्म ‘छतरीवाली’ के बाकी कलाकारों ने भी अच्छा काम किया है। राकेश बेदी और राजेश तेलंग दोनों को अरसे बाद मौका मिला है अपनी अभिनय क्षमता का असली दम दिखाने का। जेठ के किरदार में राजेश तेलंग अपने अब तक के किरदारों से अलग नजर आते हैं। एक किशोर बेटी का पिता अपनी ही पत्नी की समस्याओं को नहीं समझ पाता है। और, जब घर की नई बहू उसे इसका भान कराती है तो उसे असल दिक्कत समझ आती है। डॉली अहलूवालिया, सतीश कौशिक, प्राची शाह और रिवा अरोड़ा भी अपने अपने किरदार में प्रभावी हैं। फिल्म ‘छतरीवाली’ एक ऐसी फिल्म है जिसे किशोर बच्चों को जरूर देखने के लिए कहना चाहिए और हो सके तो राज्य सरकारों को ये फिल्म सारे जूनियर हाई स्कूलों में मुफ्त में दिखाने की पहल करनी चाहिए।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
City killer’ asteroid to pass harmlessly between Earth and Moon

पृथ्वी और चंद्रमा के बीच बिना किसी नुकसान के गुजरेगा ‘सिटी किलर’ क्षुद्रग्रह

March 25, 2023

2047 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का सीएम योगी ने लिया संकल्प

September 7, 2025
kedarnath

चारधाम यात्रा : उत्तराखण्ड सरकार की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु प्रफुल्लित

May 4, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.