Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

लड़कियों के लिए BHU माने बेहद हॉरर यूनिवर्सिटी, जानें इसकी वजह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 27, 2023
in राज्य
A A
Banaras Hindu University
26
SHARES
869
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वाराणसी. महामना मदन मोहन मालवीय की बगिया कहे जाने वाले बीएचयू (Banaras Hindu University) में बेटियों की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं. बीते 20 दिन में विश्वविद्यालय कैम्पस में चार छेड़खानी की वारदाते हुईं. हैरानी की बात है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये से ज्यादा हर महीने खर्च करता है. उसके बाद भी कैम्पस में हुईं इन वारदातों से छात्राओं में रोष के साथ ही डर का माहौल भी है. बता दें कि साल 2017 में छेड़खानी की एक वारदात के बाद विश्वविद्यालय की छात्राएं सड़क पर आ गईं थीं और इस हंगामे के कारण पीएम मोदी का रास्ता भी अचानक बदला गया था. अब एक बार फिर विश्वविद्यालय में छेड़खानी की वैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.

बीएचयू में इस साल छेड़खानी की पहली वारदात 8 जनवरी को हुई थी. उसके बाद 13 जनवरी को आईआईटी बीएचयू की स्टूडेंट से हैदराबाद गेट के करीब मनचलों ने छेड़खानी की थी. इस मामले की रिपोर्ट चितईपुर थाने में लिखी गई थी. इन दोनों मामलों के बाद 21 जनवरी को लिमडी चौहारे पर भी छात्रा से छेड़खानी हुई है. वहीं, इस घटना के 4 दिन बाद लिफ्ट देने के नाम पर ब्लाइंड स्टूडेंट से हुई छेड़खानी के बाद बीएचयू की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत

August 26, 2026
CM Dhami

उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति

August 25, 2026
Shivraj Singh Chouhan

हरिद्वार में संतों की बैठक में ‘चुनाव’ पर चर्चा, शिवराज सिंह ने बार-बार होने वाले चुनावों को विकास में बताया बाधा

August 25, 2026
tractor

ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका

August 25, 2026
Load More

लड़कियों की सुरक्षा के उचित प्रबंध नहीं!
बीएचयू की स्टूडेंट चंदा यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय में गर्ल्स स्टूडेंट की सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है. कई बार ऐसा भी होता है कि ऐसी छोटी वारदातों के बाद लड़कियां शिकायत भी नहीं करती हैं. छात्रा आकांक्षा आजाद ने बताया कि हर दिन लड़कियां कैम्पस में छेड़खानी की शिकार होती हैं, लेकिन वो घर के दबाव के कारण इसकी लिखित शिकायत नहीं करती हैं. साथ ही कहा कि प्रोक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी भी ऐसी घटनाओं के बाद ही एक्टिव होते हैं. वहीं, इससे इतर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर का कहना है कि विश्वविद्यालय में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिए तैनात होते हैं.

सुरक्षा के नाम पर करीब 30 करोड़ होता है खर्च
चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में कुल 780 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जो कि 24 घंटे विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स की सुरक्षा में लगे होते हैं. रोटेशन के हिसाब से इनकी ड्यूटी लगाई जाती है. इसके अलावा कुछ चौराहों पर सीसीटीवी भी लगे हैं. विश्वविद्यालय के सुरक्षा में लगभग हर साल 25 से 30 करोड़ रुपये खर्च होते हैं.

2017 में हुआ था बवाल, पीएम के काफिले का बदला था रास्ता
छेड़खानी की इन्हीं वारदातों के कारण विश्वविद्यालय में साल 2017 में बड़ा बवाल हुआ था. कैम्पस में एक लड़की से छेड़छाड़ के बाद विश्वविद्यालय की छात्राएं सिंह द्वार पर धरने पर बैठी थीं. इस दौरान पीएम मोदी भी 23 सितंबर को वाराणसी दौरे पर आए और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. छात्राओं के इसी विरोध के कारण पीएम को बीएलडब्लू से दुर्गाकुंड जाते समय अपना रास्ता भी बदलना पड़ा था. उस दौरान सुरक्षा एजंसियों ने भी काफी नाराजगी जताई थी और स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी. इसके बाद विवाद इतना बड़ा की उस वक्त के तत्कालीन कुलपति गिरीश चन्द्र त्रिपाठी को लम्बी छुट्टी पर भेज दिया गया था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rahul Gandhi

संसद में राहुल गांधी के ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल, लोकसभा में जमकर हंगामा

July 29, 2026
india economy

चीते की तरह तेजी से दौड़ेगा भारत

October 11, 2022

कांग्रेसी नेताओं ने अब तक नहीं लिया सबक!

December 9, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?
  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर माह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.