Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

ISRO-NASA का बड़ा प्रोजेक्ट, जोशीमठ जैसी आपदाओं का पहले मिलेगा अलर्ट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 30, 2023
in राज्य
A A
Joshimath ISRO-NASA NISAR
21
SHARES
698
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : जोशीमठ जैसी जमीन धंसने की आपदाओं की जानकारी अब पहले मिलेगी. अलर्ट जारी हो जाएगा. खास तौर से हिमालय के इलाकों में आने वाले शहरों को लेकर. सिर्फ इतना ही नहीं अन्य सभी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं की सूचना भी हमें पहले मिल जाएगी. क्योंकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) इस साल सितंबर में एक ऐसा सैटेलाइट लॉन्च करने वाले हैं, जो दुनिया को प्राकृतिक आपदाओं से बचाएगा.

इस सैटेलाइट का नाम है निसार (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar – NISAR). ये दुनिया का सबसे महंगा अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट है. इस प्रोजेक्ट में करीब 10 हजार करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं. सिर्फ किसी शहर के धंसने की घटना ही नहीं. यह सैटेलाइट पूरी दुनिया पर नजर रखेगा. यह बवंडर, तूफान, ज्वालामुखी, भूकंप, ग्लेशियरों का पिघलना, समुद्री तूफान, जंगली आग, समुद्रों के जलस्तर में बढ़ोतरी, समेत कई आपदाओं का अलर्ट देगा.

इन्हें भी पढ़े

ai data lab

एआई लैब से मिलेगी सरकारी आईटीआई में आधुनिक तकनीकी शिक्षा!

June 28, 2026
CM Dhami

रुड़की में सीएम धामी ने किया हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण!

June 28, 2026
ketan murder case

केतन की हत्या के लिए चेतन ने बनाई थी 10 घंटे की घोस्ट स्ट्रेटेजी, तीन गलतियों ने कर दिया भंडाफोड़

June 28, 2026
Minister Shivraj

कृषिमंत्री शिवराज ने उत्तराखंड को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात!

June 27, 2026
Load More

निसार स्पेस में धरती के चारों तरफ जमा हो रहे कचरे और धरती की ओर अंतरिक्ष से आने वाले खतरों की सूचना भी देता रहेगा. यह सैटेलाइट 1 फरवरी 2023 को पासाडेना स्थित जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी से भारत के लिए रवाना किया जाएगा. इस मौके पर इसरो चीफ डॉ. एस सोमनाथ के रहने की भी उम्मीद है. इसरो चीफ ने कहा था कि पहले सैटेलाइट के पेलोड्स को जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी भेजा गया. इस समय अमेरिकी रडार सैटेलाइट में लगाया जा चुका है.

सैटेलाइट्स और उसके पेलोड्स की कई बार टेस्टिंग हो चुकी है. यह भारत और अमेरिका अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त साइंस मिशन है. निसार में दो प्रकार के बैंड होंगे एल और एस. ये दोनों धरती पर पेड़-पौधों की घटती-बढ़ती संख्या पर नजर रखेंगे साथ ही प्रकाश की कमी और ज्यादा होने के असर की भी स्टडी करेंगे. एस बैंड ट्रांसमीटर को भारत ने बनाया है और एल बैंड ट्रांसपोंडर को नासा ने. इसे जीएसएलवी-एमके2 रॉकेट से छोड़ा जाएगा.

इसका रडार इतना दमदार होगा कि यह 240 किलोमीटर तक के क्षेत्रफल की एकदम साफ तस्वीरें ले सकेगा. यह धरती के एक स्थान की फोटो 12 दिन के बाद फिर लेगा. क्योंकि इसे धरती का पूरा एक चक्कर लगाने में 12 दिन लगेंगे. इस दौरान यह धरती के अलग-अलग हिस्सों की रैपिड सैंपलिंग करते हुए तस्वीरें और आंकडे वैज्ञानिकों को मुहैया कराता रहेगा. इस मिशन की लाइफ पांच साल मानी जा रही है. इस दौरान निसार ज्वालामुखी, भूकंप, भूस्खलन, जंगल, खेती, गीली धरती, पर्माफ्रॉस्ट, बर्फ का कम ज्यादा होना आदि विषयों की स्टडी करेगा.

निसार सैटेलाइट में एक बड़ा मेन बस होगा, जिसमें कई इंस्ट्रूमेंट्स लगे होंगे. साथ ही कई ट्रांसपोंडर्स, टेलीस्कोप और रडार सिस्टम होगा. इसके अलावा इसमें से एक आर्म निकलेगा, जिसके ऊपर एक सिलेंडर होगा. यह सिलेंडर लॉन्च होने के कुछ घंटों बाद खुलेगा तो इसमें डिश एंटीना जैसी एक बड़ी छतरी निकलेगी. यह छतरी ही सिंथेटिक अपर्चर रडार है. यही धरती पर होने वाली प्राकृतिक गतिविधियों की इमेजिंग करेगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

तारे आसमान से न टूटे

July 16, 2022

बांसुरी के सवाल… AAP काटे बवाल !

May 21, 2024
पहलवानों के धरने

पहलवानों से अब किस मुद्दे पर बात करेगी सरकार ?

June 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी में क्या-क्या होगा खास, जानिए
  • भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?
  • देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.