Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

कौन है राहुल गांधी के लिए तपस्या करने वाले ये ‘योगी’?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 6, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra
26
SHARES
857
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कांग्रेस के ऐसे तमाम कार्यक्रमों में जहां राहुल गांधी मौजूद रहते हों, आपको तिरंगा लहराता एक नौजवान दिख जाएगा। देश के तिरंगे और कांग्रेस के झंडे के तीन रंगों में रंगा कुर्ता पहने, सिर पर केसरिया साफा बांधे, नंगे पैर, हाथ में बड़ा सा तिरंगा लहराते इस नौजवान का नाम है- दिनेश शर्मा। वह पिछले 12 साल से राहुल गांधी के तमाम कार्यक्रमों में तिरंगा फहराते दिखते हैं। इन्होंने कसम खाई है कि जब तक राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन जाते, वह नंगे पैर ही रहेंगे।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक नंगे पैर ही चले

इन्हें भी पढ़े

LPG Gas

LPG से UPI और रेलवे टिकट तक के बदलेंगे नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू

September 30, 2026
Nitin Gadkari

E20 तो बस शुरुआत, E100 पर दौड़ेंगी गाड़ियां; गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

September 30, 2026
Modi Government

केंद्रीय कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी

September 30, 2026
warships

ऐतिहासिक कदम: इस साल भारतीय नौसेना को मिलेंगे 18 युद्धपोत

September 30, 2026
Load More

दिनेश राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक नंगे पैर ही चले। राहुल भी अपने इस डाई-हार्ड फैन से अपनत्व रखते हैं। राहुल गांधी की ओर से उन्हें सबसे बड़ा सरप्राइज तब मिला, जब 2019 के चुनावों में वायनाड में राहुल गांधी ने बिना बताए उनके जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया था। राहुल के बुलावे पर जब वह पहुंचे तो केक और बाकी इंतजाम देख अभिभूत हो गए।

राहुल के लिए कर रहे हैं तपस्या

राहुल गांधी के प्रति अपने इस प्रेम या समर्पण को वह अपना जुनून कहते हैं। दिनेश जब 11वीं में पढ़ते थे, तभी से राहुल गांधी को फॉलो कर रहे हैं। 2012 के यूपी चुनावों के दौरान पहली बार राहुल गांधी ने नोटिस किया कि एक लड़का उनके हर कार्यक्रम में पहुंच रहा है। उस दौरान वह अखबार में राहुल के कार्यक्रमों की जानकारी लेकर उन्हें फॉलो करते और रात में स्टेशन पर सोते। अमेठी में एक दिन राहुल ने उनसे पूछा कि वह यह सब उनके लिए कर रहे हैं तो बताएं कि राहुल उनके लिए क्या कर सकते हैं? तब दिनेश ने कहा था कि मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं तो आपके लिए तपस्या कर रहा था।

लॉ ग्रैजुएट हैं दिनेश

उसके बाद से राहुल ने उनसे कभी कोई सवाल नहीं किया। हालांकि शुरू में तो राहुल के पीछे-पीछे जाने को लेकर उन्हें परिवार वालों का विरोध सहना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे परिवार वाले भी उनकी जिद के आगे झुक गए। देश भर में राहुल गांधी को फॉलो करते हुए दिनेश जहां भी जाते हैं औ जो कपड़े पहनते हैं, उसके लिए वह अपनी जेब से ही खर्च करते हैं। दिनेश हरियाणा के हिसार के एक मध्य वर्गीय परिवार से आते हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा भाई-बहन भी हैं। राहुल गांधी को फॉलो करने के जुनून में दिनेश ने अपनी पढ़ाई से समझौता नहीं किया। वह बाकायदा लॉ ग्रैजुएट हैं। पहले वह भारत जोड़ो यात्रा में भी अपने खर्च पर ही चल रहे थे, लेकिन उनका जुनून देख कांग्रेस ने उनके रहने की व्यवस्था भारत यात्रियों के कंटेनर में कर दी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
manufacturing hub

भारत को एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र में बदलने का मार्ग

July 22, 2023
national service scheme

राष्ट्रीय सेवा योजना : युवाशक्ति, सेवा और समाज परिवर्तन की गौरवशाली गाथा

September 23, 2025
Rural Development Minister

ग्राम्य विकास मंत्री ने आवासविहीन पात्र परिवारों को सूची में सम्मिलित किए जाने का किया अनुरोध

September 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली जल बोर्ड : 17,970 करोड़ से होगा पानी और सीवर व्यवस्था का कायाकल्प
  • LPG से UPI और रेलवे टिकट तक के बदलेंगे नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू
  • E20 तो बस शुरुआत, E100 पर दौड़ेंगी गाड़ियां; गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.