Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

राजस्थान बजट : फ्री बिजली, सस्ता सिलेंडर, पेपर लीक पर टास्क फोर्स का गठन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 10, 2023
in राज्य
A A
Ashok Gehlot
26
SHARES
857
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने आज सरकार का अंतिम बजट पेश करना जैसे ही शुरू किया विधानसभा में भाजपा ने हंगामा कर दिया। गहलोत पर पिछला ही बजट पढ़ने के आरोप लगे हैं। जैसे ही गहलोत पर यह आरोप लगे सदन में हंगामा मच गया और सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी। हालांकि, अब सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो गई। सीएम अशोक गहलोत ने बजट 2023 पेश करते हुए कहा, “मुझे खेद है, जो हुआ वह गलती से हुआ।”

रोजगार को लेकर बड़ी घोषणा
सीएम गहलोत ने एक बार बजट भाषण शुरू कर दिया है। सीएम ने नई भर्तियों की घोषणा की है और कहा है कि अगले साल राज्य में 100 मेगा जॉब फेयर लगेंगे। सीएम ने इसी के साथ छात्रों के लिए एलान किया कि अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था होगी। एक बार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सभी अभ्यर्थी भर्ती परीक्षाओं में निशुल्क बैठ सकेंगे। सरकार को इससे 200 करोड़ का खर्च आएगा। सीएम ने इसी के साथ कहा कि ये घोषणाएं अभी ट्रेलर है।

इन्हें भी पढ़े

ai data lab

एआई लैब से मिलेगी सरकारी आईटीआई में आधुनिक तकनीकी शिक्षा!

June 28, 2026
CM Dhami

रुड़की में सीएम धामी ने किया हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण!

June 28, 2026
ketan murder case

केतन की हत्या के लिए चेतन ने बनाई थी 10 घंटे की घोस्ट स्ट्रेटेजी, तीन गलतियों ने कर दिया भंडाफोड़

June 28, 2026
Minister Shivraj

कृषिमंत्री शिवराज ने उत्तराखंड को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात!

June 27, 2026
Load More

ये है बड़ी घोषणाएं

  • बजट में सबसे बड़ी घोषणा चिरंजीवी योजना को लेकर की गई। सरकार ने बजट में घोषणा की कि अब प्रति परिवार योजना के तहत मेडिक्लेम 10 से बढ़ाकर 25 लाख किया गया। इसी के साथ बीमा की राशि जो पहले 850 रुपये देनी होती थी, वो भी नहीं देनी होगी।
  • इसी के साथ सरकार ने कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को सरकारी नौकरी देने का भी एलान किया।
  • 76 लाख परिवारों को गैस सिलेंडर में 500 रुपये की छूट मिलेगी। यह उज्ज्वला योजना के पात्र परिवारों को मिलेगी।
  • सीएम गहलोत ने इसी के साथ 100 यूनिट फ्री बिजली देने की भी घोषणा की।

युवाओं के लिए हुआ एलान

  • सीएम गहलोत ने बजट में युवा कल्याण कोष गठित करने का एलान किया, जिसके लिए 500 करोड़ दिए जाएंगे। इसी के साथ हर जिले में आनलाइन परीक्षा केंद्र भी खोले जाएंगे।
  • पेपर लेकर को लेकर भी गहलोत ने स्पेशल टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की। यह समिति पेपर लीक होने से रोकने को कदम उठाएगी। इसी के साथ भर्तियां समय पर होने की भी बात कही गई।

फ्री बिजली की घोषणा
बजट में आम लोगों के लिए फ्री बिजली योजना की भी घोषणा की गई। सीएम ने एलान किया कि अब घरेलू उपभोक्ताओं को 50 यूनिट की जगह 100 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। इस योजना से 1 करोड़ 4 लाख लोगों को फायदा होगा।

सस्ता गैस सिलेंडर मिलेगा
महिलाओं का खास ध्यान रखते हुए गहलोत सरकार ने इस बजट में उज्ज्वला योजना के पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर में 500 रुपये की छूट की घोषणा की। इस घोषणा से 76 लाख परिवारों को फायदा होगा और सरकार पर 1 हजार करोड़ का खर्च आएगा।

सीएम ने मानी गलती
सीएम ने बजट पढ़ना शुरू ही किया था कि भाजपा ने पुराना बजट पढ़ने का आरोप लगाया। भाजपा विधायक सदन के वेल में आ गए और शोर शराबा शुरू कर दिया। जिसके बाद सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। भाजपा के आरोपों पर सीएम ने कहा कि किसी अधिकारी से एक पेज गलती से लग गया, जिसपर विपक्ष ने बजट लीक होने की बात कही।

बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बजट भाषण में सबसे पहले इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी की घोषणा की। सरकार के इस कार्यकाल का यह अंतिम बजट होने के चलते यह चुनावी बजट होने की संभावनाएं हैं। गहलोत के पास वित्त विभाग होने के चलते वे विधानसभा में बजट पेश करने पहुंच गए हैं और इस बार उनका फोकस युवा और महिलाओं पर होगा। बजट में रोजगार और कई मुफ्त योजनाओं को लेकर घोषणाएं की जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Trump-Munir

ट्रंप-मुनीर मुलाकात… भारत-पाकिस्तान में कूटनीतिक बहस, नया भू-राजनीतिक खेल ?

June 19, 2025
पहलवानों के धरने

पहलवानों से अब किस मुद्दे पर बात करेगी सरकार ?

June 7, 2023
india-pakistan

वक्फ़ संशोधन कानून पर पाकिस्तान की टिप्पणी, भारत ने दिया जवाब!

April 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?
  • देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!
  • CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.