Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

दिल्ली में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, महिलाओं ने पुलिस पर फेंका मिर्ची पाउडर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 12, 2023
in राज्य
A A
बुलडोजर
21
SHARES
688
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : महरौली में डीडीए दिल्ली विकास प्राधिकरण की डिमोलिशन ड्राइव चल रही है. इसके खिलाफ कुछ महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान आरोप लगाया कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठीचार्ज किया है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि लाठीचार्ज जैसी कोई कार्रवाई नहीं हुई है और न ही कोई घायल हुआ है. महिलाएं डीडीए कर्मियों और पुलिस को रोक रही थीं. इसी दौरान कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर लाल मिर्च पाउडर फेंका. कुछ को हिरासत में लिया गया है. उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डिमोलिशन ड्राइव पर AAP और BJP आमने-सामने

इन्हें भी पढ़े

ai data lab

एआई लैब से मिलेगी सरकारी आईटीआई में आधुनिक तकनीकी शिक्षा!

June 28, 2026
CM Dhami

रुड़की में सीएम धामी ने किया हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण!

June 28, 2026
ketan murder case

केतन की हत्या के लिए चेतन ने बनाई थी 10 घंटे की घोस्ट स्ट्रेटेजी, तीन गलतियों ने कर दिया भंडाफोड़

June 28, 2026
Minister Shivraj

कृषिमंत्री शिवराज ने उत्तराखंड को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात!

June 27, 2026
Load More

गौरतलब है कि डीडीए पुलिस सुरक्षा के बीच शुक्रवार से डिमोलिशन ड्राइव चला रहा है. इसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं. इसके साथ ही इस मामले में आप (आम आदमी पार्टी) और भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो गया है.

सरकार ने डीडीए को ध्वस्तीकरण रोकने के लिए कहा

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने महरौली में चल रहे ध्वस्तीकरण एक्शन में हस्तक्षेप किया है. सरकार ने डीडीए को ध्वस्तीकरण रोकने के लिए कहा है. दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने विवादित क्षेत्र में नए सिरे से सीमांकन करने का आदेश दिया है. कैलाश गहलोत ने कहा है कि नए सिरे से सीमांकन किए जाने तक निवासियों को विस्थापित नहीं किया जा सकता है. डीडीए ने राजस्व विभाग के सीमांकन को गिराने का आधार बनाया था.

बीजेपी को कुछ करना नहीं आता है, सिर्फ तोड़ना आता है

डीडीए के इस एक्शन को लेकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि बीजेपी को कुछ करना नहीं आता है, सिर्फ तोड़ना आता है. आरोप लगाया कि बीजेपी कभी संविधान तोड़ती है, कभी सुप्रीम कोर्ट का आदेश तोड़ती है अब लोगों के बनाए घरों को तोड़ रही है. बीजेपी कुछ बनवाकर भी देखे. डिप्टी सीएम ने कहा कि कोर्ट से आदेश के बाद भी बुलडोजर चलाया जा रहा है. जिन घरों की रजिस्ट्री है और वो हाउस टैक्स भी दे रहे हैं, उनके घर भी तोड़े जा रहे हैं.

दिल्ली की जनता से बदला ले रही है बीजेपी

आम आदमी पार्टी ने कहा कि अंग्रेजों के कृत्यों को दोहराया जा रहा है. बीजेपी दिल्ली की जनता से बदला ले रही है. डिमोलिशन ड्राइव के चलते महरौली में स्थिति तनावपूर्ण है. लोगों को ये संदेश देने की धमकी दी जा रही है कि अगर बीजेपी को वोट नहीं दिया तो घर तोड़ दिए जाएंगे और संपत्ति जब्त कर ली जाएगी. बीजेपी अंग्रेजों के कृत्यों को दोहरा रही है. तुगलकाबाद के मोती बाग में झुग्गियों में रहने वाले लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं.

उधर, महरौली के स्थानीय निवासियों का कहना है कि कोर्ट से उनको स्टे मिल गया है. बावजूद इसके डीडीए की ओर से कार्रवाई चल रही है. इसको लेकर पुलिस और डीडीए के अधिकारियों का कहना है कि जब तक उनके पास स्टे की कॉपी नहीं आ जाती वे एक्शन कैसे रोक सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

राज्यपालों की नियुक्ति होनी है

July 8, 2022
Siddaramaiah DK Shivakumar

कर्नाटक के विकास में और कितने स्पीडब्रेकर?

July 27, 2023
कोरोना युद्ध

इन दो देशों के बीच होगा अगला युद्ध, कोरोना से भी बदतर होंगे हालात

April 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?
  • देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!
  • CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.