Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

G-20 की बैठक में क्या हुआ कि रूस ने की भारत की जमकर तारीफ

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 27, 2023
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
modi-putin
22
SHARES
747
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : भारत की मेजबानी में पिछले हफ्ते हुई जी-20 की बैठक में सदस्य देशों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारी तनातनी देखने को मिली. इस तनाव के कारण वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक बिना कोई संयुक्त बयान जारी किए ही शनिवार को समाप्त हो गई. रूस ने बैठक के बाद रविवार को आरोप लगाया कि रूस विरोधी पश्चिमी देशों ने जी-20 को अस्थिर कर दिया है. रूस ने भारत की मेजबानी की तारीफ करते हुए कहा कि उसने सभी देशों के हितों को देखते हुए निष्पक्ष विचार करने की कोशिश की.

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हमें खेद है कि जी-20 की गतिविधियों को पश्चिमी देशों द्वारा अस्थिर किया जा रहा है और इस समूह को रूस के विरोधी के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.’

इन्हें भी पढ़े

Dr. Ambedkar

एकात्म मानवदर्शन के बहुत निकट था डॉ अम्बेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण

October 3, 2026
RSS

संघ को समझने का प्रयास है पुस्तक – आरएसएस @100

October 3, 2026
stock market

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

October 3, 2026
Emotional tribute paid to Father of the Nation Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri ji in Vaikoli

वेकोलि में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को दी भावभीनी आदरांजलि

October 3, 2026
Load More

रूसी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में अमेरिका, यूरोपीय संघ और जी-7 के देशों पर ब्लैकमेल का आरोप लगाया और कहा कि ये देश यूक्रेन की स्थिति की बेतुकी व्याख्या कर रहे हैं. रूस ने कहा कि इन देशों ने अपने फैसले को लागू करने की कोशिश करके एक सामूहिक फैसले को अपनाने में बाधा डाली.

हरियाणा में G-20 के मेहमानों को परोसा जाएगा मोटे अनाज से तैयार भोजन
रूस ने कहा कि एक आर्थिक मंच पर यूक्रेन को घसीटने की कोशिश की गई. बयान में कहा गया, ‘इन देशों का उद्देश्य लॉबिंग और अल्टीमेटम के जरिए संयुक्त बयान में यूक्रेन संघर्ष की अपनी परिभाषा को लागू करना था.’

बयान में कहा गया कि पश्चिम बहुध्रुवीय दुनिया की वास्तविकताओं को जितनी जल्दी हो सके, समझ ले और अपनी विनाशकारी नीतियों को त्याग दे. रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘जी-20 को सुरक्षा क्षेत्र में घुसने के बजाय एक आर्थिक मंच बने रहना चाहिए.’

मेजबान भारत ने जी-20 मीटिंग में बैठक का सारांश पेश किया गया जिसे चेयर्स समरी कहा गया. इसमें कहा गया कि यूक्रेन में मौजूदा हालात और रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर देशों के अलग-अलग आकलन हैं.

इसमें कहा गया कि युद्ध के बारे में जानकारी देने वाले दो पैराग्राफ पर रूस और चीन को छोड़कर सभी सदस्य देशों में सहमति थी. दोनों पैराग्राफ पिछले साल बाली में हुए जी-20 की बैठक की घोषणापत्र से लिए गए हैं जिसमें यूक्रेन पर रूसी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई थी.

रूस ने की भारत की मेजबानी की तारीफ

रूसी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में भारत की मेजबानी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाया और सभी देशों के हितों को ध्यान में रखा है.

बयान में कहा गया, ‘इस संदर्भ में एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाया गया जिससे आर्थिक विकास और सतत विकास लक्ष्यों की वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एक बेहतर नींव तैयार होगी.’

रूस-यूक्रेन युद्ध को युद्ध कहने पर भारत ने किया था विरोध

जी-20 की बैठक से ठीक पहले समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में छह भारतीय अधिकारियों के हवाले से लिखा था कि भारत नहीं चाहता कि बैठक में रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंधों को लेकर किसी तरह की चर्चा हो. अधिकारियों का कहना था कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद रूस पर लगे प्रतिबंधों का नकारात्मक असर पूरी दुनिया पर पड़ा है.

एक अधिकारी का कहना था, ‘भारत जी-20 के दौरान रूस पर किसी अतिरिक्त प्रतिबंध पर चर्चा करने या उसका समर्थन करने का इच्छुक नहीं है. रूस पर मौजूदा प्रतिबंधों का पूरी दुनिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है.’

एक अन्य भारतीय अधिकारी ने कहा कि जी-20 आर्थिक मुद्दों पर बात करने का एक मंच है और रूस पर प्रतिबंध लगाना जी-20 का मुद्दा नहीं है.

जी-20 बैठक का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए पिछले बुधवार को बुलाई गई मीटिंग में भारत रूस-यूक्रेन युद्ध को जी-20 में युद्ध कहकर संबोधित करने पर भी राजी नहीं हुआ. अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया कि भारत ने संघर्ष को युद्ध कहकर संबोधित करने के बजाए ‘संकट’ या ‘चुनौती’ जैसे शब्दों पर आम सहमति बनाने की कोशिश की जिसके बाद चर्चा बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गई थी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
opposition to unite

सामूहिक वैचारिक पतन पर आत्म चिंतन करे विपक्षी दल

April 28, 2023
Kalash installed on the main peak of Ram temple, CM Yogi expressed happiness

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित, CM योगी ने जताई प्रसन्नता

April 15, 2025
court

न्यायपालिका और सरकार में नहीं कोई मतभेद

May 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • एकात्म मानवदर्शन के बहुत निकट था डॉ अम्बेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण
  • संघ को समझने का प्रयास है पुस्तक – आरएसएस @100
  • भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.