Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खाना खजाना

जंक फ़ूड के विज्ञापनों पर लगेगी लगाम, सरकार जारी करेगी दिशानिर्देश

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 8, 2022
in खाना खजाना, राष्ट्रीय
A A
Junk Food
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बच्चों के बीच बढ़ते मोटापे को लेकर फिक्रमंद उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय सेहत के लिए नुकसानदेह माने जाने वाले जंक फूड से जुड़े विज्ञापनों पर लगाम लगाने के एक प्रस्ताव पर विचार कर रहा है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हाल ही में एक बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इस बारे में एक सुझाव दिया है. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे  से मिले आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा है कि देश में बच्चों के बीच बढ़ता मोटापा इसका एक सबूत है.

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) भी खाद्य उत्पादों के पैकेट पर पौष्टिक तत्वों का ब्योरा देने से संबंधित नियमों के साथ सामने आया है.

इन्हें भी पढ़े

train

रेलवे का कांवड़ियों को तोहफा: 30 जुलाई से 6 स्पेशल ट्रेनें, 4 का रूट बढ़ाया

July 24, 2026
Bitchat

इंटरनेट के बिना चलने वाला Bitchat चैटिंग ऐप भारत में होगा बैन?

July 24, 2026
pm modi

PM मोदी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

July 23, 2026
bullet train

बुलेट ट्रेन की रफ्तार को मिलेगी बिजली की ताकत, तैयार हो रहा नया सिस्टम

July 23, 2026
Load More

उन्होंने कहा कि Junk Food से संबंधित विज्ञापनों के असर को देखते हुए बच्चों पर केंद्रित विज्ञापनों के प्रावधान भी भ्रामक विज्ञापनों पर रोक संबंधी दिशानिर्देश में शामिल किया जा सकता है. इस दिशानिर्देश के मार्च के अंत तक सामने आ जाने की उम्मीद है.

हाई शुगर और फैट वाले फूड प्रोडक्ट्स पर टैक्स लगाने का विचार
इसके अलावा, सरकार के थिंक-टैंक नीति आयोग ने अपनी 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि भारत बढ़ते मोटापे से निपटने के लिए चीनी, वसा और नमक में उच्च खाद्य पदार्थों पर टैक्सेशन और फ्रंट-ऑफ-द-पैक लेबलिंग जैसी कार्रवाई कर सकता है.

नॉन-ब्रांडेड नमकीन, भुजिया, वेजिटेबल्स चिप्स और स्नैक्स पर पांच फीसदी माल एवं सेवा कर (GST) लगता है जबकि ब्रांडेड और पैकेटबंद उत्पादों के लिए जीएसटी दर 12 फीसदी है. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (एनएफएचएस-5) 2019-20 के अनुसार, मोटापे से ग्रस्त महिलाओं की संख्या बढ़कर 24 फीसदी हो गई है, जो 2015-16 में 20.6 फीसदी थी. जबकि पुरुषों के मामले में यह आंकड़ा 18.4 फीसदी बढ़कर 22.9 फीसदी हो गया है.

अब पैकेट के पीछे नहीं सामने ही होगी पूरी जानकारी
FSSAI ने ऐसे प्रॉडक्ट्स की पैकिंग में दी जाने वाली सूचनाओं के स्थान में बदलाव किए जाने की योजना बनाई है. ‘जंक फूड’ नियमन के लिए उत्पादों में प्रमुखता से पोषण संबंधी जानकारी देने की योजना है. उत्पाद की पोषण संबंधी जानकारी को उत्पाद पैकिंग में प्रमुखता के साथ एकदम सामने प्रकाशित करने की योजना है.

पैकेट में पीछे के बजाय, ग्राहकों को सरलता से दिखाई देने वाले स्थान पर खाद्य पदार्थ के बारे में जानकारी प्रकाशित होगी. ऐसी जानकारी उत्पाद पैकिंग में पीछे की तरफ या किनारे के बजाय अब अधिक स्पष्ट और सामने की तरफ होगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

क्या कोई है मतलब?

July 4, 2022
CM Dhami - Nitin Gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सीएम धामी ने की भेंट, विभिन्न परियोजनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा

July 24, 2023
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश

August 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • टैरिफ पर आखिर भारत पर क्यों ‘मेहरबान’ हुए डोनाल्ड ट्रंप?
  • रेलवे का कांवड़ियों को तोहफा: 30 जुलाई से 6 स्पेशल ट्रेनें, 4 का रूट बढ़ाया
  • कल 5 खास योगों में देवशयनी एकादशी, 4 राशियों को मिलेगा लाभ

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.