Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

UPI पेमेंट पर भी मिलेगी EMI की सुविधा, इस बैंक ने शुरू की सर्विस

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 11, 2023
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
Pay UPI
18
SHARES
612
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : UPI पेमेंट इन दिनों पेमेंट का सबसे आसान और लोकप्रिय जरिया है। लोग लगभग हर एक जगह पेमेंट करने लिए हम यूपीआई ऐप्स का ही यूज करते हैं। हालांकि कई बार ऐसी समस्या सामने आती है कि जो सामान हम यूपीआई पेमेंट करना चाहते हैं उसकी कीमत ज्यादा होती है। ऐसे में हमें उस सामान को EMI पर लेना होता है। लेकिन ईएमआई पर सामान लेने के लिए हमें क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड का जुगाड़ करना होता है। पर अब आप UPI के जरिए ही ईएमआई पर कोई सामान खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं इस सुविधा के बारे में।

ICICI बैंक ने शुरू की है सुविधा
प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक ICICI बैंक ने अब किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन करके यूपीआई पेमेंट करते वक्त मंथली ईएमआई पर सामान खरीदने की सुविधा को शुरू किया है। ICICI बैंक ने मंगलवार को इस सुविधा को शुरू करने का ऐलान किया है। बाई नाऊ पे लेटर की सुविधा का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। ICICI बैंक ने कहा कि यह अपनी तरह की पहली सुविधा है। जिसका इस्तेमाल करके ग्राहक ईएमआई पर तुरंत किसी सामान को खरीद सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

american jet engines

भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?

June 28, 2026
satellite guided jet

देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!

June 28, 2026
health survey

CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

June 28, 2026
Crude oil

45 हजार करोड़ का घाटा, फिर भी इन 3 सरकारी तेल कंपनियों को बेचने से डरती है सरकार?

June 28, 2026
Load More

EMI पर खरीद सकते हैं कोई भी सामान
यूजर्स UPI पेमेंट पर EMI सुविधा का लाभ लेते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स, किराने का सामान, फैशन, कपड़े, यात्रा और होटल बुकिंग जैसे कई सारे काम कर सकते हैं। ग्राहक तीन, छह या नौ महीनों में आसान किश्तों में 10,000 रुपये से अधिक की लेनदेन राशि का भुगतान कर सकते हैं। पेलेटर के लिए ईएमआई सुविधा जल्द ही ऑनलाइन खरीदारी के लिए भी बढ़ा दी जाएगी।

क्या कहा बैंक ने
ICICI बैंक के हेड डिजिटल चैनल्स एंड पार्टनरशिप बिजित भास्कर ने कहा हमने देखा है कि इन दिनों अधिकतम भुगतान यूपीआई के जरिए ही किए जाते हैं। इसके अलावा, हमने देखा है कि ग्राहक तेजी से बैंक की बाय नाऊ पे लेटर से यूपीआई ट्रांजैक्शन का ऑप्शन चुन रहे हैं। भास्कर ने बताया कि इन दोनों ट्रेंड्स को मिलाकर बैंक PayLater के जरिए किए जाने वाले UPI पेमेंट्स के लिए इंस्टेंट EMI की सुविधा शुरू कर रहा है।

कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं पे लेटर पर EMI सुविधा का लाभ

पे लेटर पर EMI सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको किसी शॉप पर जाना होगा और किसी सामान को खरीदने के लिए क्यूआर को स्कैन करना होगा। फिर आपको पेमेंट करने के लिए आईमोबाइल पे ऐप का यूज करने के लिए स्कैन एनी क्यूआर का ऑप्शन चुनना होगा। अगर आपका अमाउंट 10,000 रुपये या उससे ज्यादा का है तो आपको PayLater EMI का ऑप्शन यूज करना होगा। फिर आपको अपनी ईएमआई के लिए 3,6 या फिर 9 महीने की अवधि को चुनना होगा। फिर आपको अपनी भुगतान की पुष्टि करते ट्रांजैक्शन को पूरा करना होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Swami Vivekananda

स्वामी विवेकानंद ने सिद्ध किया की भारत ही विश्वगुरु था और रहेगा!

January 11, 2024
India

भारत के लिए वैश्विक स्तर पर बदल रहे हैं राजनैतिक एवं रणनीतिक समीकरण

November 5, 2024
दक्षिण भारतीय राज्य

परिसीमन को लेकर क्यों डरे हुए हैं दक्षिणी राज्य!

June 1, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?
  • देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!
  • CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.