Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

नीतीश कुमार को क्यों अच्छे लगने लगे आनंद मोहन!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 27, 2023
in राज्य, विशेष
A A
Anand Mohan nitish
15
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : पूर्व सांसद, विधायक और बाहुबली नेता आनंद मोहन को आज (27 अप्रैल) जेल से रिहा कर दिया गया। वह 1994 में आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की  हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। उनकी रिहाई पर राजनीति जारी है। सियासी हलकों में कहा जा रहा है कि राजपूत वोट पाने के लिए नीतीश कुमार की सरकार ने सहयोगी तेजस्वी यादव के दबाव में कारा नीति में बदलाव किया है, जिसके तहत ये रिहाई हुई है। बिहार सरकार के फैसले की IAS एसोसिएशन ने भी आलोचना की है।

बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि आनंद मोहन के बहाने 26 अन्य दुर्दांत अपराधियों की रिहाई कर दी गई है, जो राज्य के लिए खतरनाक हैं। अन्य दलों ने महागठबंधन पर इस रिहाई के कदम के पीछे MY समीकरण को साधने का आरोप लगाया है। सवाल ये भी उठाए जा रहे हैं कि आखिरकार आनंद मोहन अचानक नीतीश कुमार की आंखों के तारे क्यों और कैसे बन गए?

इन्हें भी पढ़े

nishant kumar

निशांत कुमार का ऐलान, डॉक्टरों के लिए बदल गया बड़ा नियम

July 21, 2026
CM Dhami

सीएम धामी ने किया गंगा कॉरिडोर का शिलान्यास, कांवड़ मेले की भी हुई समीक्षा

July 21, 2026
चारधाम यात्रा

चारधाम यात्रा पुनः शुरू, 20 जुलाई को स्थगित होने के बाद यात्रा मार्ग सुचारु

July 21, 2026
लाउडस्पीकर

उत्तराखंड में मस्जिदों से उतर रहे लाउडस्पीकर, जानिए क्यों हो रही कार्रवाई

July 19, 2026
Load More

राजपूत वोटरों पर नजर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आनंद मोहन, जो 1990 के दौर में राजपूतों और ब्राह्मण युवकों के हीरो हुआ करते थे, के फिर से राजनीति में उतरने से राजपूत वोटरों का रुझान महागठबंधन की तरफ हो सकता है क्योंकि फिलहाल उनके बेटे चेतन आनंद राजद से विधायक हैं चर्चा है कि खुद आनंद मोहन लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की तरफ से प्रत्याशी हो सकते हैं।

आनंद मोहन ने सबसे पहला चुनाव 1990 में जनता दल के टिकट पर महिषी विधानसभा सीट से ही जीता था। बाद में वो चंद्रशेखर की सजपा में चले गए। फिर 1993 में बिहार पीपुल्स पार्टी का गठन किया। 1994 में उनकी पत्नी लवली आनंद वैशाली से सांसद चुनी गईं। फिर समता पार्टी में उन्होंने अपनी पार्टी का विलय कर लिया। जेल में रहते हुए आनंद मोहन ने 1996 और 1998 में शिवहर सीट से संसदीय चुनाव जीता।

कितना अहम है राजपूत वोट?

बिहार में राजपूत वोटरों की आबादी करीब 6 से आठ फीसदी के बीच है। 30 से 35 विधानसभा क्षेत्रों में राजपूत मतदाता हार-जीत तय करते हैं। फिलहाल किसी एक खास सियासी दल की इस जाति पर पकड़ नहीं रही है। कमोबेश सभी दलों में इसके वोटर रहे हैं। राज्य की सत्ताधारी जेडीयू ने जहां लंबे समय तक वशिष्ठ नारायण सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखा, वहीं राजद अभी भी जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए हुए है। उधर, बीजेपी इस कोटे से आरके सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाए हुए है।

माना जाता रहा है कि बीजेपी का राज्य में सवर्ण जाति के मतदाताओं पर ज्यादा प्रभाव है, इसलिए पार्टी अधिकांश चुनावों में 16 फीसदी वाले सवर्ण वोट बैंक को लुभाने के लिए सवर्ण उम्मीदवारों को ज्यादा टिकट देती रही है। 2020 के विधानसभा चुनाव में ही बीजेपी ने कुल 110 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से 51 सवर्णों को टिकट दिए गए। 51 सवर्णों में भी बीजेपी ने सबसे ज्यादा 22 टिकट राजपूतों को, 15 टिकट भूमिहारों, 11 ब्राह्मणों और तीन टिकट कायस्थों को दिए।

2014 के बाद से बदलीं परिस्थितियां:

मौजूदा समय में भूमिहार समुदाय बीजेपी के सबसे वफादार वोटर बनकर उभरे हैं। 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद से बीजेपी राज्य में राजपूतों को भी मजबूत करने की कोशिश करती रही है। इसी नजरिए से 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 30 राजपूत, 18 भूमिहार, 14 ब्राह्मण और तीन बनियों को मैदान में उतारा था। पार्टी के स्टार प्रचारकों में राधामोहन सिंह, आरके सिंह, राजीव प्रताप रूढी, सुशील कुमार सिंह का आगे रखा जाता रहा है।

2024 और 2025 में नए जातीय समीकरण:

अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले नीतीश कुमार और लालू यादव के गठजोड़ करने से राज्य में नए सियासी समीकरण बनते दिख रहे हैं। जेडीयू-राजद-कांग्रेस गठबंधन जहां यादव-मुस्लिम-कुर्मी के 34 फीसदी वोट बैंक पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, वहीं वह 6 से 8 फीसदी राजपूत वोटबैंक पर कब्जे का भी ठोस प्लान बना चुकी है। इसके लिए आनंद मोहन महागठबंधन के लिए तुरूप का पत्ता साबित हो सकते हैं।

दूसरी तरफ बीजेपी 16 फीसदी सवर्ण वोटरों के अलावा अन्य पिछड़ी और दलित जातियों के वोट बैंक में सेंधमारी के फूलप्रूफ प्लान पर काम कर रही है। इसके तहत बीजेपी कोईरी, पासवान, मल्लाह, मांझी पर फोकस कर रही है। इन चारों समुदाय से बीजेपी 14 से 15 फीसदी वोट में सेंधमारी की कोशिशों में जुटी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
tunnel accident

सुरंग हादसे में कहीं फिर न दब जाएं पुराने सवाल!

November 15, 2023
असम में रूरल सोलर स्कीम की धुंधली रोशनी

असम में रूरल सोलर स्कीम की धुंधली रोशनी

April 23, 2023

RSS का नाम सुनते ही विपक्ष मे इतनी तिलमिलाहट क्यों?

August 2, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • निशांत कुमार का ऐलान, डॉक्टरों के लिए बदल गया बड़ा नियम
  • दिल्ली में लाल डोरा के अंदर आने वाले गांवों की चमकेगी किस्मत!
  • सीएम धामी ने किया गंगा कॉरिडोर का शिलान्यास, कांवड़ मेले की भी हुई समीक्षा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.