Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

लिंगायतों के गढ़ में बीजेपी के लिए मुश्किल लड़ाई!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 7, 2023
in राज्य, विशेष
A A
24
SHARES
784
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. बीजेपी हो या उसकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस, दोनों विकास के दावे के साथ अलग-अलग मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन सभी की असल नजर कर्नाटक के महत्वपूर्ण लिंगायत समुदाय पर है.

इस बीच कर्नाटक वीरशैव लिंगायत फोरम ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में समर्थन को लेकर अपना आधिकारिक पत्र जारी किया है. फोरम ने लिंगायत समुदाय के लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की है. कर्नाटक में लिंगायत समुदाय को बीजेपी का सबसे बड़ा समर्थक माना जाता है, ऐसे में इस कदम को भगवा दल के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है.

इन्हें भी पढ़े

uttarakhand high court nainital

हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का नया हाईकोर्ट, धामी सरकार को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

July 16, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

नीट और जेईई की मुफ्त कोचिंग, सम्राट चौधरी ने पटना के 10 स्कूलों में शुरू की सुविधा

July 16, 2026
नेजल कोरोना वैक्सीन

वाराणसी में 4 साल बाद फिर कोरोना की दस्तक, वायरस की चपेट में आया युवक

July 13, 2026
Gyanwapi Moscue Case

विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद केस: मध्यस्थता नहीं, कानूनी प्रक्रिया से ही निकलेगा समाधान

July 13, 2026
Load More

जातिगत समीकरण क्यों जरूरी?

कर्नाटक में जाति के अंकगणित को चुनावों में जीत तक पहुंचने की कुंजी के रूप में देखा जाता है. यही वजह है कि राज्य की प्रमुख आबादी और राजनीतिक रूप से जागरूक लिंगायत समुदाय पर हर दल की नजर है. जहां लिंगायत पारंपरिक रूप से भगवा खेमे की ओर झुके हुए हैं, वहीं प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और जेडीएस भी 10 मई के चुनाव से पहले संतों और वोटों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.

लिंगायत संतों की अहम भूमिका

कर्नाटक में लिंगायत संत अहम भूमिका निभाते हैं. उनके आशीर्वाद से कर्नाटक में अंतिम चुनावी परिणाम को प्रभावित करने में मदद मिलती है. बीजेपी नेता महेश तेंगिंकाई ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले श्री सिद्धारूढ़ स्वामी मठ का दौरा किया. इस बहाने ये संकेत देने की कोशिश की गई है कि बीजेपी अपने पारंपरिक लिंगायत वोट बैंक के पास वापस आ रही है.

हालांकि, उत्तर कर्नाटक के दो लिंगायत मठ के असर वाले इलाके में इस बार भगवा खेमे के लिए राह आसान नहीं है. पिछली बार इन मठों ने बीजेपी की सत्ता तक पहुंचने में मदद की थी, लेकिन इस बार स्थितियां बदली हैं. इस बार बीजेपी के कई शीर्ष नेता टिकट न मिलने के बाद पाला बदलकर कांग्रेस के खेमे में जा चुके हैं. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी, नेहरू ओलेकर और एनवाई गोपालकृष्ण प्रमुख हैं.

बीजेपी का गढ़ माना जाता है उत्तरी कर्नाटक

उत्तरी कर्नाटक में कित्तूर कर्नाट (मुंबई कर्नाटक) और कल्याण कर्नाटक (हैदराबाद कर्नाटक) क्षेत्र शामिल है. इन दोनों क्षेत्र में राज्य के 13 जिले आते हैं जिसमें 90 विधानसभा सीटें हैं. इस क्षेत्र को लिंगायतों का गढ़ माना जाता है. यहां फिलहाल बीजेपी के पास 52 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 32 और जेडीएस के पास 6 सीटें हैं.

इस बार कई लिंगायत दिग्गज भगवा खेमा छोड़कर कांग्रेस के साथ चले गए हैं. ऐसे में इस गढ़ को बचाए रखने की लड़ाई बीजेपी के लिए निश्चित रूप से कठिन हो गई है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
नीतीश PK

अपनी ही राजनीति से घिरे राजनीति के सबसे धुरंधर खिलाड़ी

January 6, 2023
बैलगाड़ियों पर गन्ने को ढोकर ले जाते मजदूर

भारत की दीर्घकालिक जलवायु रणनीति के लिए अधिक समग्र दृष्टिकोण की जरूरत

February 8, 2022

सीएम योगी को ऐडेड विद्यालयों की समस्याओं को लेकर प्रधानाचार्यों ने दिया ज्ञापन!

April 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा, ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ कोहली बने सबसे बड़े भारतीय ‘रनवीर’
  • पीएम मोदी से अमित शाह, नितिन नवीन और बीएल संतोष की मीटिंग, यूपी के राजनीतिक गलियारों में क्या चर्चा?
  • मदरसे में ED की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख नकद और 180 ग्राम सोने के सिक्के जब्त

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.