Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

बड़ी चुनौती बन रही बढ़ता कर्ज!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 13, 2023
in विशेष
A A
बढ़ता कर्ज
26
SHARES
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

जयप्रकाश रंजन। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिले स्पष्ट बहुमत ने एक बात सुनिश्चित कर दी है कि राज्य में नीतिगत स्थिरता रहेगी। ऐसे में राज्य ने पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो आर्थिक प्रगति की है उसकी रफ्तार आगे भी जारी रहने की संभावना बढ़ गई है। देश में निजी सेक्टर की तरफ से होने वाले निवेश को आकर्षित करने में अभी कर्नाटक को तमिलनाडु, महाराष्ट्र व गुजरात से सबसे जबरदस्त प्रतिस्पद्र्धा करना पड़ रहा है।

राज्य की इकोनॉमी की स्थिति भी मजबूत, बढ़ता कर्ज एक बड़ी चुनौती
स्थिर सरकार होने से ज्यादा अनुकूल फैसले किये जा सकते हैं और साथ ही सुधारों की गति को बढ़ाने के लिए भी कोई दबाव नहीं होगा। कर्नाटक की इकोनॉमी को लेकर आरबीआइ और केंद्र सरकार के आंकड़ों की पड़ताल की जाए तो एक बात सामने आती है कि आर्थिक मोर्चे पर इसकी सबसे दुखती नब्ज बढ़ता कर्ज है, जो चालू वित्त वर्ष के दौरान 78 हजार करोड़ रुपये के करीब रहने की संभावना है। ऐसे में कांग्रेस सरकार की तरफ से वहां अपनी चुनावी घोषणाओं के मुताबिक अगर फैसले होते हैं तो वह राज्य के खजाने पर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है।

इन्हें भी पढ़े

election

विश्लेषण: चुनाव आयोग के भीतर 14 बार आपत्ति, SIR, वोटर लिस्ट और ECINet को लेकर क्या सामने आया?

September 24, 2026
WCL

स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत वेकोलि ने आयोजित की सामुदायिक गतिविधियां

September 24, 2026
india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
ABVP's dominance in DUSU elections

विश्लेषण : डूसू चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, जेन ज़ी के वोट पर क्यों छिड़ी बहस?

September 20, 2026
Load More

देश की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी है कर्नाटक
कांग्रेस की तरफ से कई तरह के वायदे किये हैं, जिसे लागू करने के बाद राज्य सरकार को बहुत ही बेहतर खजाना प्रबंधन दिखाना होगा। इसमें हर उपभोक्ता को हर महीने दो सौ बिजली यूनिट मुफ्त देना, हर परिवार की महिला को दो हजार रुपये प्रति माह का भत्ता देना, हर महिला को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देना, हर ग्रेज्यूट को तीन वर्षो तक तीन हजार रुपये और डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपये का भत्ता देना और गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों को हर माह 10 किलो चावल देने का वादा किया है।

सालना 51 हजार करोड़ रुपये का पड़ेगा अतिरिक्त बोझ
मोटे तौर पर अनुमान है कि सिर्फ परिवार की महिला मुखिया को भत्ता देने और मुफ्त दो सौ यूनिट बिजली देने से ही राज्य सरकार को सालना 51 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। अगर कांग्रेस की नई सरकार मुफ्त घोषणाओं से जुड़े सारे वादे पूरी करती है तो राज्य सरकार को सालाना 70-75 हजार करोड़ रुपये का इंतजाम करना होगा।

राज्य की आर्थिक प्रगति के रिकार्ड को देखते हुए इस राशि का इंतजाम किया जा सकता है लेकिन इसे जुटाने के लिए अतिरिक्त संसाधन भी जुटाने होंगे। वर्ष 2023-24 के अंतरिम बजट में राज्य सरकार का अपना टैक्स राजस्व 1.64 लाख करोड़ रुपये रहने की उम्मीद लगाई गई है। इसके अलावा उधारी कार्यक्रम के तहत 77,750 करोड़ रुपये का इंतजाम किया जाना है। साथ ही केंद्र से भी टैक्स में हिस्सा मिलेगा।

क्या कहता है आरबीआइ का डाटा
बजटीय ब्यौरे के मुताबिक कुल राजस्व 3,09,310 करोड़ रुपये और कुल व्यय 3,09,192 करोड़ रुपये रहने की संभावना है। आरबीआइ का डाटा बताता है कि वर्ष 2021-22 में कर्नाटक भारत की इकोनॉमी में सबसे ज्यादा योगदान करने वाले राज्यों में तीसरे स्थान पर है। प्रख्यात अर्थविद रूचिर शर्मा ने हाल ही में कर्नाटक पिछले दो दशकों में सबसे बेहतर आर्थिक प्रदर्शन करने वाले राज्य घोषित करते हुए हाल ही में लिखा है कि वर्ष 2010 में यह राज्य पूरे देश में प्रति व्यक्ति आय के मामले में 16 स्थान पर था जो अब तीसरे स्थान पर आ गया है।

आरबीआइ के मुताबिक वर्ष 2021-22 में कर्नाटक की प्रति व्यक्ति आय 1,68,050 रुपये सालाना थी। जाहिर है कि नई कांग्रेस सरकार को एक मजबूत खजाना मिल रहा है। ऐसे में उनके समक्ष आर्थिक प्रगति की रफ्तार को बरकरार रखने के साथ ही साथ ही चुनावी वादों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने पर ध्यान देना होगा।

 

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ayodhya

अयोध्या और राम राज के नाम का साल!

January 2, 2024
WCL

वेकोलि ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

June 5, 2026
pm modi

पीएम मोदी के मणिपुर दौरे से विपक्ष क्यों परेशान? मिजोरम-मणिपुर को सौगात, सियासी बरसात !

September 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखण्ड: शहरों का होगा कायाकल्प, 98 छोटे-बड़े शहरों का मास्टर प्लान होगा तैयार
  • ₹25000 वेतन सीमा पर 35 साल में बनेगी कितनी पेंशन, तो हाथ में आएंगे कितने पैसै?
  • जेलेंस्की साहब, थोड़ा आंकड़े तो देख लेते, रूस की इकॉनमी सिर्फ हमारे भरोसे थोड़े ही है!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.