Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

महिला से छह महीने तक हैवानियत, डीएमके कार्यकर्ता समेत 8 गिरफ्तार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 22, 2022
in जुर्म, राज्य
A A
rape
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चेन्नई l तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पुलिस ने 22 वर्षीय दलित महिला से बार-बार बलात्कार करने और वीडियो बनाकर धमकी देने के आरोप में चार लड़कों समेत आठ को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में सत्तारूढ़ डीएमके के दो स्थानीय कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

दरसअल, जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि पीड़िता को इस मामले के मुख्य आरोपी हरिहरन से उसके आवास के पास एक गोदाम में मिलने का लालच दिया गया था। इसके बाद उससे वहां शारीरिक संबंध बनाए गए और फिर उसकी वीडियो भी बनाया गया। वीडियो जारी करने की धमकी देते हुए मुख्य आरोपी व उसके साथियों ने महिला से कई बार दुष्कर्म किया। फिलहाल जिला पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन्हें भी पढ़े

cm yogi

2047 तक विकसित भारत का संकल्प जन-जन तक पहुंचाएं शिक्षक : CM योगी

October 4, 2026
राम माधव

राम माधव ने कहा- मोदी-धामी सरकार में अभूतपूर्व विकास, 60 पार बहुमत का लक्ष्य

October 3, 2026
Uttarakhand BJP's

उत्तराखंड बीजेपी के संयुक्त मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक, जानिए इस मीटिंग में क्या कुछ रहा खास

October 3, 2026
दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, SIR को लेकर बढ़ा विवाद !

October 2, 2026
Load More

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो आरोपी नाबालिग हैं जबकि उनमें से दो तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी डीएमके से जुड़े हुए हैं। इनमें हरिहरन 27, मंदासामी 37, प्रवीण 22 और जुनैद अहमद 24 को श्रीविल्लिपुथुर उप-जेल भेजा गया है। इसके साथ ही नाबालिगों को मदुरै में कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चों के लिए एक घर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी।

इस मामले में ट्विस्ट तब आया जब यह पाया गया कि दो आरोपी डीएमके के हैं, हालांकि उनकी स्थिति का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच करने वाली पुलिस के लिए यह सभी आरोपी हैं। गिरफ्तारी के समय उनकी पार्टी से जुड़े होने का पता नहीं चला था और इससे जांच पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह एक अलग अपराध है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क है।

इस मामले में तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने एक बयान में कहा कि क्या मुख्यमंत्री स्टालिन स्थानीय पुलिस को अपनी पार्टी के लोगों के हस्तक्षेप से बचाएंगे। वहीं डीएमके सांसद कनिमोझी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि उन्हें यह सुनकर राहत मिली कि अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, चाहे वे कोई भी हों।

बताया जा रहा है कि पीड़िता एक कपड़ा कारखाने में काम करती है और उसकी हरिहरन नाम के युवक से दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद आरोपी ने उसे अपने प्रेमजाल में फसाया। इसी बीच 20 अगस्त 2021 को युवक युवती को एक मेडिकल वेयरहाउस में ले गया, जहां उसने उसके साथ रेप किया और अपने मोबाइल पर वीडियो बना लिया। इसके बाद हरिहरन ने अपने दोस्तों को भी यह वीडियो दिखाया। इसके बाद सभी आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए छह महीने तक उसके साथ रेप किया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कर्नाटक : एकतरफा प्यार में फैयाज ने चाकू गोदकर कर दी हत्या!

April 19, 2024
Yeddyurappa

येदियुरप्पा की शरण में जाएगी भाजपा!

May 18, 2023

कांटे का होगा 2024 का चुनाव!

October 6, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं : एस. जयशंकर
  • पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
  • DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.