Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

गारंटियां ठीक हैं, लेकिन…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 27, 2023
in राज्य, विशेष
A A
Mallikarjun Kharge

google image

19
SHARES
647
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : विकसित होने की महत्त्वाकांक्षा रखने वाली किसी व्यवस्था में आवश्यकता लोगों को सक्षम बनाने की होती है। भारत में भी आजादी के बाद हुआ यह सीमित प्रयोग सफल रहा था। लेकिन पिछले तीन-चार दशकों में उलटी गंगा बह पड़ी है।

कांग्रेस ने अपने चुनावी वायदे के मुताबिक सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में पांच गारंटियां पर अमल की मंजूरी दे दी। यह निर्विवाद है कि इन गारंटियों से समाज एक बड़े तबके- खास कर महिलाओं को ऐसी सहायता मिलेगी, जिसकी इस समय बहुत जरूरत है। ऐसे उपायों को रेवड़ी कहकर उनका मजाक उड़ाना असल में आम जन के प्रति बैठे गहरे पूर्वाग्रहों और अपमान भाव की अभिव्यक्ति है। जिस समय हर सामाजिक सुरक्षा से संबंधित हर सेवा का व्यापारीकरण कर दिया गया है और पूरी अर्थनीति एकाधिकार जमा चुके पूंजीपतियों के हित में ढाल दी गई है, तात्कालिक राहत के तौर पर ऐसे उपायों की जरूरत बढ़ गई है। इसके बावजूद इन उपायों के जरिए राहत पहुंचाने की सोच पर बहस की आवश्यकता है। संसाधन का सवाल अप्रसांगिक नहीं है। यह प्रश्न महत्त्वपूर्ण है कि अगर जन-कल्याण के लिए कोई सरकार जितने संसाधन बचा या जुटा सकती है, अगर उन्हें फौरी राहत पर ही खर्च कर दिया जाए, तो समाज की जड़ों के निर्माण तथा दीर्घकालिक विसा की बुनियाद को मजबूत करने के कार्यक्रमों के लिए धन कहां से आएगा?

इन्हें भी पढ़े

uttarakhand high court nainital

हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का नया हाईकोर्ट, धामी सरकार को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

July 16, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

नीट और जेईई की मुफ्त कोचिंग, सम्राट चौधरी ने पटना के 10 स्कूलों में शुरू की सुविधा

July 16, 2026
नेजल कोरोना वैक्सीन

वाराणसी में 4 साल बाद फिर कोरोना की दस्तक, वायरस की चपेट में आया युवक

July 13, 2026
Gyanwapi Moscue Case

विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद केस: मध्यस्थता नहीं, कानूनी प्रक्रिया से ही निकलेगा समाधान

July 13, 2026
Load More

दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि बुनियाद मजबूत करने वाले उपाय या योजनाएं आज चर्चा से ही बाहर हो गई हैं। जिस समय देश में हर सात में एक प्राइमरी स्कूल सिर्फ एक शिक्षक से चल रहा हो, तो यह सवाल कितना महत्त्वपूर्ण है, यह खुद जाहिर हो जाता है। कोरोना महामारी के समय संपूर्ण मुफ्त टीकाकरण की नीति छोड़ कर जिस तरह साधन संपन्न लोगों के लिए पैसा देकर आराम से वैक्सीन लगवाने की सुविधा दी गई हो, वह असल में देश में स्वास्थ्य व्यवस्था में बढ़े विभेदीकरण की मिसाल थी। इसी तरह सारे इन्फ्रास्ट्रक्चर की सेवा साधन संपन्न लोगों के लिए सीमित करने की नीति भी देश के समग्र विकास में बाधक बनी हुई है। अगर ऐसी परिस्थितियां ना हों, तो संभवत: तात्कालिक राहत की जरूरत ही नहीं रहेगी। विकसित होने की महत्त्वाकांक्षा रखने वाली किसी व्यवस्था में आवश्यकता लोगों को सक्षम बनाने की होती है। भारत में भी आजादी के बाद हुआ यह सीमित प्रयोग सफल रहा था। लेकिन पिछले तीन-चार दशकों में उलटी गंगा बह पड़ी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
REC CMD Shri Vivek Kumar

आरईसी के सीएमडी श्री विवेक कुमार को इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स ने 2024 का ‘विशिष्ट फेलो’ पुरस्कार प्रदान किया

August 10, 2024
TERI Summit pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के साथ  करेंगे बातचीत

May 31, 2022

हिंदुस्तान शिपयार्ड ने 1597 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल कर बनाया रिकॉर्ड

April 8, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा, ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ कोहली बने सबसे बड़े भारतीय ‘रनवीर’
  • पीएम मोदी से अमित शाह, नितिन नवीन और बीएल संतोष की मीटिंग, यूपी के राजनीतिक गलियारों में क्या चर्चा?
  • मदरसे में ED की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख नकद और 180 ग्राम सोने के सिक्के जब्त

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.