Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

सबसे पावरफुल डिफेंस सिस्टम होने के बावजूद रूस क्यों नहीं रोक पाया ड्रोन अटैक?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 31, 2023
in विशेष, विश्व
A A
Moscow Drone Attack
21
SHARES
688
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग अब नया रूप ले रही है. अब तक रूस यूक्रेन पर हमला करता रहा है, लेकिन अब जंग मॉस्को तक पहुंच गई है. मंगलवार को रूस ने कहा, सुबह-सुबह हुए ड्रोन हमले ने मॉस्को की कई इमारतों को नुकसान पहुंचाया है. रूस ने इसके लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है और इस हमले को आतंकी हमला करार दिया. हालांकि, यूक्रेन की तरफ से इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

मॉस्को की इमारतों पर हुए हमले ने रूस के डिफेंस सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उन्होंने पांच ड्रोन मार गिराए हैं. ऐसे में सवाल है कि आधुनिक तकनीक से लैस होने के बावजूद रूस ऐसे हमलों को पहले ही क्यों नहीं रोक पाया.

इन्हें भी पढ़े

The Tourism Department finally cracks the whip on the influential Suyash!

रसूखदार सुयश पर आखिर चला पर्यटन विभाग का डंडा..!

November 13, 2026
iran war

ब्रिटेन के परमाणु ठिकानों पर ईरान कर सकता है हमला, खुफिया रिपोर्ट में दावा

November 12, 2026
Israel

अब और घातक होगी इजरायल की सैन्य ताकत!

November 12, 2026
Russia Occupied Ukraine

क्या भारत के हाथों खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

November 11, 2026
Load More

ड्रोन हमले रोकने में रूसी सिस्टम क्यों रहा नाकाम?

मेजर जनरल (रिटायर्ड) अश्विनी सिवाच कहते हैं, ड्रोन बहुत छोटे होते हैं. ये काफी नीचे उड़ते हैं और कई बार ये हमला भी करते हैं. एंट्री ड्रोन सिस्टम का रडार सभी तरह के ड्रोन को डिटेक्ट कर ले, ऐसा मुश्किल होता है. अभी तक ऐसी कोई एंटी ड्रोन तकनीक नहीं विकसित हुई जो हर तरह के ड्रोन को डिटेक्ट करके उसे तबाह कर सके. हालांकि, रूस के मामले में अभी भी यह बड़ा सवाल बना हुआा है कि क्या ये हमले यूक्रेन ने ही कराए हैं या रूस विरोधी ताकतों ने. ऐसा इसलिए है क्योंकि यूक्रेन ने इसकी जिम्मेदार नहीं ली है.

ऐसे हमलों को रोक पाना इसलिए कई बार मुश्किल होता है क्योंकि ये ड्रोन बहुत सस्ते होते हैं. इन्हें मार गिराने के लिए मिसाइल चाहिए, जिसका इस्तेमाल करना काफी महंगा होता है. मान लीजिए एक ड्रोन की कीमत 10 हजार रुपए है, लेकिन इन्हें मार गिराने के लिए करोड़ों की मिसाइल का इस्तेमाल करना पड़ेगा.

सबसे पावरफुल डिफेंस सिस्टम फिर चूक क्यों?

मेजर जनरल अश्विनी सिवाच कहते हैं, वर्तमान में रूस के पास एस400 एयर डिफेंस सिस्टम है, जो खासतौर पर मॉस्को में है. इसे सबसे आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम कहा जाता है. भारत, चीन और टर्की ने इस सिस्टम को रूस से खरीदा है. यह एक मल्टीलेयर सिस्टम है जो अलग-अलग तरह के टार्गेट को डिटेक्ट कर सकता है.

यह 400 किलोमीटर के दायरे में आने वाले टार्गेट को बर्बाद कर देता है, लेकिन जब बात आती है कि ड्रोन की तो उस सिस्टम के लिए ड्रोन को डिटेक्ट करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे ड्रोन का सिग्नेचर रडार नहीं पकड़ पाता. यही वजह है कि ये ड्रोन इतने पावरफुल सिस्टम से बच जाते हैं.

कहा जा रहा है कि जरूरी नहीं, ये ड्रोन यूक्रेन से छोड़े गए हों, ऐसा भी हो सकता है कि इसे विरोधी विचारधारा के लोगों ने रूस में ही छोड़ा हो. यही वजह है कि यह पता लगाना मुश्किल है कि यह ड्रोन कहां से आया.

दो तरह से डिस्ट्रॉय किया जा सकता है

वह कहते हैं, ड्रोन को दो तरह डिस्ट्रॉय किया जाता है. एक्टिव और पैसिव. एक्टिव केस में सीधे तौर पर ड्रोन को मार गिराया जाता है. वहीं, पैसिव केस में ड्रोन को जाम कर दिया जाता है. आसान भाषा में समझें तो इसके सॉफ्टवेयर और तकनीक सिस्टम को जाम कर दिया जाता है ताकि ये काम न कर सके.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Delhi Pollution

बात होती है दिल्ली की!

November 29, 2022
CM Dhami

स्व. साहित्यकार श्री शैलेश मटियानी को ‘उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025’

November 18, 2025
Yeti Narasimhanand Gir

एक बार फिर टूटा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी पर पुलिस का कहर

September 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैंसर की 137 सस्ती दवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं? NPPA ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट
  • यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति
  • ब्रह्मोस से हल्की नई सुपरसोनिक मिसाइल बना रहा DRDO, सुखोई 30MKI से होगी लॉन्च

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.