Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

गेमिंग एप के जरिए धर्मांतरण खेल, इन पांच राज्यों में पाकिस्तानी कनेक्शन की तलाश

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 7, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
किशोरों का धर्मांतरण
17
SHARES
565
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

गाजियाबाद : गेमिंग एप के जरिए किशोरों का धर्मांतरण कराने के मामले में जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक पांच राज्यों के किशोरों का धर्मांतरण कराए जाने की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के सरगना शाहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से पता चला है कि पिछले एक साल में उसके संपर्क में 100 से ज्यादा किशोर आए। बैंक से जानकारी मिली है कि उसके खाते में हर महीने लाखों रुपये जमा कराए जा रहे थे।

यह रकम गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ से जमा कराई गई। पुलिस अब रकम जमा करने वालों के नाम-पते मालूम कर उनकी कुंडली खंगाल रही है। इसके अलावा इन राज्यों के अलग-अलग शहरों के लोग पुलिस को कॉल करके बद्दो के काले कारनामों का चिट्ठा खोल रहे हैं। बद्दो का असली नाम शाहनवाज है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर वह बद्दो के नाम से सक्रिय रहा है। पुलिस को पता चला है कि उसने अपने पहचान पत्र भी बद्दो के नाम से बनवा रखे हैं।

इन्हें भी पढ़े

Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
Load More

इस मामले में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), एंटी टेरेरिस्ट स्कवायड (एटीएस), लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) के साथ पुलिस की क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और थाना पुलिस की अलग-अलग टीम काम काम कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गेमिंग एप के जरिए धर्म परिवर्तन की खबरें मीडिया में आने के बाद लोग खुद पुलिस से संपर्क करके जानकारी दे रहे हैं। हरियाणा, चंडीगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात से पुलिस और आम लोगों की कॉल आ चुकी हैं। यूपी समेत पांच राज्यों में धर्मांतरण गिरोह का नेटवर्क होने की जानकारी मिल चुकी है।

पुलिस अब तक सिर्फ संजयनगर की मस्जिद की कमेटी के पूर्व सदस्य अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर सकी है। उससे पूछताछ में पता चला था कि गिरोह ने फरीदाबाद और चंडीगढ़ के किशोरों का भी धर्मांतरण कराया है। इसके बाद पुलिस की जांच में गुजरात और महाराष्ट्र में धर्मांतरण कराए जाने का पता चला है।

अथर्व का नंबर आशीष डंगवाल की आईडी पर निकला

राजनगर निवासी किशोर के परिजनों ने पुलिस को जो नंबर उपलब्ध कराए थे। उनसे एक नंबर अथर्व नाम से उपलब्ध कराया था। पुलिस इसकी जांच की तो वह आशीष डंगवाल की आईडी पर निकला जो मुंबई का ही रहने वाला है। पुलिस अब उसके बद्दो से कनेक्शन की जांच कर रही है।

पाकिस्तानी कनेक्शन तलाश रही सुरक्षा एजेंसियां

सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस बद्दो का पाकिस्तानी कनेक्शन तलाश रही है। आशंका है कि बद्दो के पाकिस्तानी कनेक्शन हो सकते हैं। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों एवं पुलिस के हाथ अभी तक ऐसा कोई सुराग नहीं लगा है, जिससे यह पता चल सके कि बद्दो के पाकिस्तानी कनेक्शन हैं।

जांच अधिकारी बदला

एफआईआर दर्ज होने के दौरान आरडीसी चौकी इंचार्ज को मामले का जांच अधिकारी बनाया गया था लेकिन अब अधिकारियों ने जांच अधिकारी बदलकर कविनगर थाने के निरीक्षक नरेश सिंह को जांच अधिकारी बना दिया है।

400 के धर्मांतरण का दावा

पुलिस के पास मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे से कॉल आई। फोन करने वाले युवक ने दावा किया कि बद्दो का गिरोह ठाणे में 400 लोगों का धर्मांतरण करा चुका है। उसकी गिरफ्तारी होने पर बड़ा खुलासा हो सकता है। वह लंबे समय से इसी काम में लगा है। पुलिस अब कॉल करने वाले के बारे में भी पड़ताल कर रही है। अफसरों का कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि सूचना में कितनी सच्चाई है।

10 ठिकानों पर दबिश

गाजियाबाद पुलिस की टीमें मुंबई में बद्दो की तलाश में लगी हैं लेकिन पांच दिन से निराशा ही हाथ लग रही है। पुलिस ने बद्दो के दस ठिकानों की जानकारी की। सभी जगह दबिश दी गई लेकिन वह हाथ नहीं आया। कई जगह पुलिस को पता चला कि वह कुछ दिन पहले वहां आया था लेकिन धर्मांतरण मामले का खुलासा हो जाने के बाद से उसके बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल रही है। उसके घर पर ताला लटका मिला। परिवार के सदस्य भी कहीं चले गए हैं।

तार जोड़ने का कर रहे प्रयास

डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल का कहना है कि मुंबई गई पुलिस टीम मुंबई पुलिस के साथ मिलकर बद्दो की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।साथ ही डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सभी गिरोह के तार जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के पास कई जगह धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना मिल रही हैं। इनकी पुष्टि कराई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
nitin gadkari himachal pradesh

हिमाचल को CRIF के तहत 400 करोड़ मिलेंगे, गडकरी ने की घोषणा

August 1, 2023
World Heritage

थीम व इतिहास के साथ जानें किस देश के पास हैं सबसे ज्यादा वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स

April 18, 2023
CM Dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को मिली बड़ी सफलता

May 9, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.