Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

देश की 500 रुपए के करोड़ों नोट हुए गायब?, वायरल दावे का जानें सच

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 18, 2023
in राष्ट्रीय
A A
500 rupee
19
SHARES
625
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : सोशल मीडिया और मीडिया के कुछ प्लेटफार्म पर भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबर तेजी से वायरल हो रही है। RTI का आधार बना कर बनी इस खबर में दावा किया जा रहा है कि कुल 88 हजार करोड़ रुपए के नोट गायब हैं। गायब हुए सभी नोट का मूल्य 500 रुपए बताया जा रहा है। कॉन्ग्रेस पार्टी सहित तमाम अन्य लोगों ने इस खबर को अपने-अपने एंगल से ट्वीट किया है। हालाँकि अब रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने सफाई देते हुए इन खबरों को आधारहीन और भ्रामक बताया है।

कॉन्ग्रेस सेवा दल ने 17 जून 2023 (शनिवार) को फ्री प्रेस जर्नल का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट में 500 रुपए के नोटों के गायब होने को रहस्य बताते हुए इसे भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया गया है। कॉन्ग्रेस सेवा दल ने अपने इस ट्वीट में लिखा, “88 हज़ार करोड़ रुपए कीमत के 500 रुपए के नोट छपने के बाद से गायब हैं। न आरबीआई इस बारे में कुछ बोल रहा है न वित्त विभाग। इतने बड़े घोटाले के बाद भी केंद्र सरकार के सिर पर जूँ तक नहीं रेंग रही।”

इन्हें भी पढ़े

american jet engines

भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?

June 28, 2026
satellite guided jet

देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!

June 28, 2026
health survey

CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

June 28, 2026
Crude oil

45 हजार करोड़ का घाटा, फिर भी इन 3 सरकारी तेल कंपनियों को बेचने से डरती है सरकार?

June 28, 2026
Load More

इसके अलावा TV9 भारतवर्ष ने इसकी हेडलाइन के तौर पर “कहाँ ‘लापता’ हुए 500 रुपए के नोट? 88 हजार करोड़ का नहीं मिल रहा कोई हिसाब।” दिया। न्यूज़ 24 द्वारा इस खबर का शीर्षक ‘8 हजार करोड़ रुपए की कीमत के ₹500 के नोट गायब’ नाम से दिया गया। इन तमाम लोगों के अलावा मध्य प्रदेश कॉन्ग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी, आम आदमी पार्टी के राम गुप्ता, राजद युवा मोर्चे के सोशल मीडिया इंचार्ज अलोक चिक्कू ने इस खबर पर अपने-अपने हिसाब से तंज कसा।

Clarification on Banknote pic.twitter.com/PsATVk1hxw

— ReserveBankOfIndia (@RBI) June 17, 2023

RBI ने बताया सच

इन खबरों के वायरल होने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने 17 जून 2023 (शनिवार) को पत्र जारी कर के मामले की सच्चाई बताई है। RBI के मुताबिक 500 रुपए के नोटों के बारे में वायरल हो रहीं खबरें सही नहीं हैं। इन खबरों को RBI ने RTI से मिली जानकारी की गलत व्याख्या का परिणाम बताया है। पत्र में आगे कहा गया है कि रिजर्व बैंक छापे गए नोटों का लेखा-जोखा सही ढंग से रखता है। रिजर्व बैंक के मुताबिक छपने वाले नोटों, उनके स्टोरेज और उनके बाँटने आदि का एक मजबूत प्रोटोकॉल होता है। RBI के चीफ जनरल मैनेजर योगेश दयाल ने अंत में लोगों से समय-समय पर जारी होने वाली सूचनाओं पर विश्वास करने की अपील की है।

बता दें कि मनोरंजन रॉय नाम के एक कार्यकर्ता ने आरटीआई जवाब का हवाला देते हुए दावा किया था कि भारतीय अर्थव्यवस्था से ₹88,032.5 करोड़ मूल्य के ₹500 के नोट गायब हो चुके हैं। आरटीआई के आँकड़ों में दावा किया गया है कि तीन टकसालों ने कुल 8,810.65 मिलियन नए डिजाइन वाले 500 रुपए के नोट जारी किए थे। लेकिन RBI ने केवल 7,260 मिलियन नोट ही प्राप्त हुए। इसी आरटीआई के आधार पर कॉन्ग्रेस से लेकर अन्य पार्टियों ने 500 रुपए के नोट गायब होने का दावा किया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
वन क्षेत्र चेनलिंक फेंसिग

यूपी के वन क्षेत्रों में पिछले दो वर्षों में हुई है लगभग 231 किलोमीटर चेनलिंक फेंसिग!

June 3, 2025
जोशीमठ

जोशीमठ : कहीं और से हुई थी जमीन धंसने की शुरुआत

January 11, 2023
Adivasis and their rights

आदिवासी और उनके अधिकार

April 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?
  • देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!
  • CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.