Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

निजी हो या सरकारी, जारी है डाटा की चोरी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 22, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
data theft
21
SHARES
686
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

संदीप अग्रवाल


नई दिल्ली : कोविन पोर्टल डाटा सुरक्षा को लेकर फिर से विवादों में है। इसके रजिस्‍टर्ड यूजर्स का डाटा एक बोट (Bot) के जरिए पब्लिक डोमेन में पहुँचा तो सरकार, मीडिया और जनता के कान खड़े हो गए। इससे पहले 2021 और 2022 में भी कोविन पोर्टल से डाटा चुराए जाने की खबरें आ चुकी हैं। लेकिन, इस बार मामला ज्‍यादा बड़ा है। इसलिए, कुछ बड़े कदम उठाए जाने की संभावनाएं जोर पकड़ने लगी हैं।

इन्हें भी पढ़े

भगवान विष्णु के लिए एकादशी व्रत रखने से पहले जान लें इससे जुड़े 10 बड़े लाभ

May 12, 2026
heavy rain

देश के 19 राज्यों के लिए तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

May 12, 2026
Crude oil

भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल बाकी, कोटा लागू करने पर क्या है सरकार का प्लान

May 12, 2026
NEET

सीबीआई ने जांच शुरू की, NTA के डीजी बोले- परीक्षा की नई तारीख जल्द जारी होगी

May 12, 2026
Load More

पिछले हफ्ते सरकारी पोर्टल कोविन एक बार फिर डाटा सेंधमारों का शिकार बना। इस हमले में कितने लोगों का डाटा चोरी हुआ, इसका सही अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सका है। लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा डाटा लीक हो सकता है। करीब 41 करोड़ भारतीयों की डाटा सुरक्षा पर सवाल खड़ा हुआ है तो सरकार भी बचाव की मुद्रा में नजर आ रही है।

इसका पहला असर तो यही पड़ा है कि डाटा सुरक्षा के लिए अभी तक सिर्फ निजी उपक्रमों की ही जवाबदेही की बात की जाती थी। अब इसमें सरकारी विभागों को भी शामिल किए जाने पर विचार चल रहा है। डाटा प्रोटेक्‍शन बिल के ड्राफ्ट में सरकारी विभागों को जो रियायतें मिली हुई थीं, शायद अब बरकरार न रहें। हो सकता है कि जिस तरह प्राइवेट प्‍लेयरों को डाटा की सुरक्षा में विफल रहने पर 250 करोड़ रुपए तक का जुर्माना करने का जो प्रावधान प्रस्‍तावित बिल के मूल मसौदे में रखा गया है, वह सरकारी विभागों पर भी लागू हो।

यानी जिस विभाग से डाटा लीक होता है, नए प्रावधानों के लागू होने की स्थिति में उसे जुर्माना देना पड़ेगा। डाटा रेगुलेशन को लेकर भी कुछ नए तरह के नियम लाए जा सकते हैं। जैसे कि पहले नियमन का अधिकार और जिम्‍मेदारी सिर्फ केंद्र के पास था। आगे इसमें राज्‍यों और क्षेत्रीय स्‍तर पर भी व्‍यवस्‍था बनाई जा सकती है। इससे नागरिकों को अपनी शिकायतों और समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा और डाटा संबंधित कोई भी अनियमितता सामने आने पर समय रहते उससे निपटा जा सकेगा।

देरी नहीं है भली

‘दुर्घटना से देरी भली’, ‘देर आए, दुरुस्त आयद’ जैसी बातें दूसरे मामलों में अच्छी हो सकती हैं। लेकिन, कम से कम डाटा सुरक्षा को लेकर तो यह देरी भली नहीं है। जितना देर करते जाएंगे दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जाएगी। कोविन का ताजा डाटा लीक मामला खुलने से एक हफ्ता पहले ही सर्फशार्क की एक स्‍टडी रिपोर्ट आई थी, जिसमें खुलासा किया गया था कि जनवरी से मार्च के दौरान देश में कुल 21 लाख अकाउंट में सेंधमारी की गई। डाटा चोरी के मामले में भारत विश्‍व में छठवें स्थान पर है। यहाँ हर मिनट सोलह अकाउंट डाटा चोरी का शिकार बन रहे हैं।

देश में डाटा पर सबसे बड़ा डाका नवंबर 2022 में पड़ा था। इसमें हैकर्स ने देश के प्रसिद्ध चिकित्सा संस्थान एम्स के मेन सर्वर और बैकअप सर्वरों को हैक कर लिया। उन्‍होंने इन सर्वरों में स्टोर फाइलों को, जिनमें चार करोड़ मरीजों का संवेदनशील डाटा था, अपने कब्जे में ले लिया था। इन मरीजों में बहुत सारे वीवीआईपी और राजनयिक शामिल थे। एम्स के आधिकारिक बयान में इसे रैंसमवेयर अटैक बताया गया। इस तरह के हमले में हैकर रैंसमवेयर नाम के सॉफ्टवेयर को टार्गेट सिस्टम में डालते हैं, जहाँ वह सारी फाइलें लॉक कर देता है। और फिर इन फाइलों को अनलॉक करने के लिए मोटी रकम की मांग की जाती है।

डाटा चुराने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दूसरे तरीकों में की-लागर्स भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें हैकर ई मेल के जरिए या किसी और तरीके से आपके सिस्टम में की-लॉगर्स नामक सॉफ्टवेयर डाल देते हैं। इससे वे आपके की-बोर्ड तक पहुँच हासिल कर लेते हैं, और आप इस पर जो भी टाइप करते हैं, उसकी सूचना उन्‍हें मिलती जाती है।

कोविन डाटा ब्रीच वाले मामले में कहा गया कि एक बोट नि‍जी जानकारियां दिखा रहा है। इसे डिएक्टिवेट करा दिया गया। सरकार के मुताबिक अब कोविन सुरक्षित है। जून 2021 और जनवरी 2022 में भी कोविन से डाटा लीक की खबरें आई थीं। लेकिन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दोनों हमलों को नकार दिया था। इस बार भी सरकार के बयान आश्वस्त करने वाले कम, लीपापोती वाले ज्यादा लग रहे हैं। सरकार का कहना है कि कोई डाटा लीक नहीं हुआ है। जो डाटा सार्वजनिक हुआ है, वह पुराना लीक हुआ डाटा है। यानि वह डाटा, जिसके लीक होने से सरकार पहले हमेशा इंकार करती आई थी।

खतरे में है डाटा की सुरक्षा

कोविन का ताजा मामला कितना गंभीर है या कितना सतही, इसे लेकर अलग-अलग बातें कही जा रही हैं। लेकिन डाटा की सुरक्षा पर जो खतरा बना हुआ है, उसमें कोई मतभेद नहीं होना चाहिए। खासकर एम्स या कोविन जैसे सरकारी उपक्रमों को तो बहुत अधिक सतर्कता और संवेदनशीलता की जरूरत है। क्योंकि निजी संस्थानों के साथ सूचनाएं साझा करते समय आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारियाँ जाहिर करने से इंकार का विकल्प होता है। लेकिन किसी सरकारी सुविधा या सेवा का लाभ उठाना हो तो आपको यह सहू‌लियत हासिल नहीं होती। या तो जो पूछा जाए , बताते जाइए वर्ना आपको उन सुविधाओं से हाथ धोना पड़ सकता है। अगर सरकार आपसे आपकी निजी जानकारियां मांगती हैं, तो इनकी सुरक्षा उसी की जिम्मेदारी है, जिससे वह इंकार नहीं कर सकती। इस जिम्‍मेदारी को निभाने के लिए निजी डाटा संरक्षण बिल, 2018 में तैयार हुआ था। उसमें अब तक चार बार फेरबदल किया जा चुका है। और अब यह डिजिटल पर्सनल डाटा संरक्षण बिल, 2022 के रूप में सामने है।

डाटा लीक एक वैश्विक समस्‍या है। डाटा लीक के मामलों में भारत से आगे क्रमश: रूस, अमेरिका, ताईवान, फ्रांस और स्‍पेन है। लेकिन, भारत के लिए यह चुनौती इसलिए बड़ी है कि यह एक विकासशील देश है। वह भी एक ऐसा विकासशील देश, जो ‘विकसित’ की श्रेणी में आने की बहुत हड़बड़ी में है। विकास के लिए जिन टूल्‍स को जरूरी माना जा रहा है, उनमें ‘डिजिटल गवर्नेंस’ भी एक है। केंद्र और लगभग सभी राज्‍य अधिक से अधिक डिज‍िटल होने की दौड़ में शामिल हैं। इसके लिए उन्‍हें कई बार अतिरेकपूर्ण कदम भी उठाते देखा गया है। लेकिन, उनके इस अतिउत्‍साह और विवेक के बीच जबर्दस्‍त असंतुलन भी देखा जा सकता है। डिजीटलाइज होने के लिए जिस बहुमुखी दृष्टिकोण और योजनाबद्ध कार्यक्रमों की जरूरत होती है, हमारे यहॉं वह अक्‍सर नदारद पाया गया है।

बिल पॉवर के साथ, विल पॉवर भी जरूरी

डाटा को बचाने के लिए सिर्फ एक बिल ही काफी ही नहीं है, इसके लिए ‘विल’ भी चाहिए। साइबर सिक्‍युरिटी के उपायों को मजबूती और व्‍यापकता प्रदान करना, डाटा लीक की कोई भी घटना होने पर एक स्‍पष्‍ट और त्‍वरित रिस्‍पॉन्‍स प्‍लान तैयार रखना, एन्‍क्रिप्‍शन व एनोनिमाइजेशन पर विशेष फोकस, जनता को डिजीटल सावधानियों के बारे में जागरुक और प्रशिक्षित करना जैसे उपाय डाटा लीक के खतरे और इसके नुकसान को कम करने में मददगार हो सकते हैं। इसके अलावा, डाटा संकलन और प्रोसेसिंग से जुड़े हुए कर्मचारियों को सिर्फ डाटा मैनेजमेंट का ज्ञान होना काफी नहीं माना जाना चाहिए। बल्कि उन्‍हें डाटा लीक से जुड़े जोखिमों और इनसे बचने के उपायों के लिए प्रशिक्षित करना भी आवश्‍यक है।


(इस लेख में लेखक ने अपने निजी विचार व्यक्त किए हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
carried out in Mathura Vrindavan today

मथुरा-वृंदावन में जगह-जगह चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

June 3, 2025
CM Dhami

CM धामी ने लिया उत्तराखण्ड में चल रहे विकास कार्यों का जायजा

March 27, 2023

केंद्र के स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में महाराष्ट्र को पहला स्थान

January 12, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भगवान विष्णु के लिए एकादशी व्रत रखने से पहले जान लें इससे जुड़े 10 बड़े लाभ
  • देश के 19 राज्यों के लिए तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल बाकी, कोटा लागू करने पर क्या है सरकार का प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.