Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

मान सरकार के एक फैसले से गरमाई पंजाब की राजनीति

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 28, 2023
in राज्य
A A
20
SHARES
654
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पंजाब की राजनीति वर्तमान में गुरबाणी के मुफ्त प्रसारण को लेकर गरमाई हुई है। पंजाब के स्पेशल विधानसभा सेशन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐतिहासिक फैसला लिया था। उन्होंने सत्र के दौरान सिख गुरुद्वारा अधिनियम, 1925 में संशोधन करने की बात कही था। इसी के तहत अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से ‘गुरबाणी’ (Gurbani free telecast) का मुफ्त प्रसारण करने की घोषणा की थी, जबकि अभी तक गुरबाणी का प्रसारण केवल पीटीसी चैनल पर ही होता है।

शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की सरकार के इस कदम का कड़ा विरोध जताया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति( (SGPC) ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार धार्मिक मामलों में इस तरह से हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। लेकिन क्या है ये विवाद और क्या है इसकी वजह? यहां आपको विस्तार से समझाते हैं।

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

2007 से पीटीसी कर रही है गुरबाणी का प्रसारण
पंजाब में आज से 25 साल पहले से ही यानी साल 1998 से ही स्वर्ण मंदिर अमृतसर (हरमंदिर साहिब) से गुरबाणी का सीधा प्रसारण हो रहा है। साल 2007 में गुरबाणी के प्रसारण का अधिकार PTC नेटवर्क को दे दिया गया था। ऐसा कहा जाता है कि पीटीसी चैनल का स्वामित्व बादल परिवार के पास है। हालांकि, पीटीसी मुफ्त में गुरबाणी का प्रसारण नहीं करती है।

हर साल 2 करोड़ रुपये का भुगतान करती है पीटीसी
पीटीसी नेटवर्क स्वर्ण मंदिर से गुरबाणी के सीधे प्रसारण के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) को हर साल 2 करोड़ रुपये का भुगतान करता है। इसी के साथ ही पीटीसी SGPC के देशभर में जितने भी कार्यक्रम होते हैं, उनको भी अपने चैनल पर प्रासरित करता है। इसके लिए पीटीसी कुल मिलाकर 10 से 12 करोड़ रुपये वो कवरेज और टेलीकास्ट पर खर्च करता है।

मुफ्त प्रसारण चाहती है मान सरकार
SGPC और PTC के बीच हुआ अनुबंध जुलाई 2023 में खत्म हो रहा है, इसलिए मान सरकार ने फैसला लिया है कि गुरबाणी के प्रसारण का स्वामित्व केवल पीटीसी को ही न दिया जाए, बल्कि यह सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध हो। मान सरकार चाहती है कि यदि कोई भी चैनल पवित्र गुरबाणी को प्रसारित करना चाहता है तो उसे भी इसकी इजाजत हो, लेकिन उनके इस कदम का SGPC समेत कई विपक्षी दलों ने विरोध किया।

‘राज्य सरकार नहीं कर सकती बिल में संशोधन’
एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी का कहना है कि मान सरकार अपने राजनीतिक हितों के लिए सिख समुदाय के बीच किसी भी तरह के विवाद को खड़ा करने से दूर रहे। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि सिख गुरुद्वारा अधिनियम, 1925 में संशोधन करने का अधिकार केवल केंद्र सरकार के पास ही है, सिर्फ केंद्र सरकार ही इसमें एसजीपीसी की सिफारिश पर संशोधन करने का अधिकार रखती है। गुरबाणी प्रसारण आम प्रसारण नहीं है। इसकी पवित्रता व मर्यादा को नजरंदाज नहीं किया जा सकता।

सिद्धू ने किया समर्थन?
कांग्रेस ने इस फैसले का विरोध किया, लेकिन उन्हीं में से कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मान सरकार के इस फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा एक ट्वीट किया कि वह इस कदम के पक्ष में हैं। सिद्धू ने लिखा, “सरब सांझी गुरबाणी” का अर्थ बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए है। उन्होंने कहा कि मेरे सहित दुनिया भर के लाखों सिखों की हार्दिक इच्छा थी। सराहनीय प्रयास, बधाई भगवंत मान!”

पीटीसी ही क्यों कर सकती है गुरबाणी का प्रसारण?

  • हरमंदिर साहिब से गुरबाणी प्रसारित करने का अधिकार सिखों के सर्वोच्च निकाय, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी या एसजीपीसी द्वारा पीटीसी नेटवर्क को दिया गया है।
  • पीटीसी भी सख्त नियमों के तहत ही गुरबाणी का प्रसारण करती है। नियमों के तहत, यदि कोई भी गुरबाणी का प्रसारण करता है तो उसे गुरबाणी का पवित्रता और मर्यादा बनाए रखनी है।
  • गुरबाणी के प्रसारण के दौरान चैनल किसी भी तरह का विज्ञापन नहीं चला सकते हैं।
  • इस दौरान स्पॉन्सरशिप की भी परमिशन नहीं है।
  • कई टीवी चैनलों द्वारा ऐसा करने से इनकार करने की वजह से पीटीसी नेटवर्क को स्वर्ण मंदिर से गुरबाणी प्रसारित करने का अधिकार मिला था।

क्या है सिख गुरुद्वारा अधिनियम, 1925
सिख गुरुद्वारों के प्रबंधन पर विवाद को सुलझाने के लिए ब्रिटिश भारत में पंजाब विधान परिषद द्वारा सिख गुरुद्वारा अधिनियम 1925 पारित किया गया था। इस एक्ट के माध्यम से कानूनी रूप से सिख पहचान को परिभाषित किया। इस कानून के तहत सभी गुरुद्वारों का संचालन करने के लिए एक निर्वाचित निकाय बनाने का प्रावधान किया गया। इस निर्वाचित निकाय को चुनने का अधिकार संस्था से जुड़े पदाधिकारियों को है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
historical film 'Phoole

ऐतिहासिक फिल्म ‘फूले’ को बिना काट छांट के प्रदर्शित करने को लेकर सौंपा ज्ञापन

April 18, 2025

बोल्ड होंगे गहलोत ?

October 12, 2022
Uttarakhand festival

उत्तराखंड महोत्सव का आयोजन एक ओर अवध के श्रीराम तो दूसरी ओर बद्री विशाल व चारों धाम की संयुक्त शक्ति का प्रतीक : CM योगी

November 17, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.