Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

बेवफाई के आरोप की जांच, क्या निजता का उल्लंघन? सुप्रीम कोर्ट करेगा परीक्षण

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 9, 2023
in राष्ट्रीय
A A
26
SHARES
874
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दंपती के खिलाफ अगर बेवफाई यानी एडल्टरी का आरोप लगाया जाता है और उसे साबित करने की कार्रवाई होती है। क्या इस मामले में निजता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता है? इस कानूनी सवाल पर सुप्रीम कोर्ट परीक्षण करेगा। दरअसल, एक शख्स को पत्नी की अर्जी पर दिल्ली हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था कि पति का कॉल डिटेल निकाला जाए और उसे संरक्षित किया जाए। जयपुर के होटल में स्टे के दौरान कमरे की बुकिंग के लिए इस्तेमाल आईडी आदि की डिटेल भी पेश करने को कहा गया है। हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के निर्देश को बरकरार रखा था। इस आदेश को पति की ओर से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

क्या है मामला?

इन्हें भी पढ़े

fraud against customers

सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

June 29, 2026
rajnath singh

DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान

June 29, 2026
american jet engines

भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?

June 28, 2026
satellite guided jet

देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!

June 28, 2026
Load More

पत्नी का आरोप है कि उसके पति का अपनी फ्रेंड के साथ संबंध हैं। उस फ्रेंड के साथ वह जयपुर के होटल में मिला था। याचिकाकर्ता का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार माना है। यह मामला पूरी तरह से सिविल नेचर का है। इस तरह के आरोप और आदेश से न सिर्फ उनके बल्कि उनके फ्रेंड के चरित्र पर भी सवाल उठेगा। याचिकाकर्ता ने कहा कि एडल्टरी एक निजी गलती है। इसके लिए निजता के मौलिक अधिकार में दखल नहीं हो सकता है।

क्या कहा था सुप्रीम कोर्ट ने

24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसले में निजता का अधिकार मौलिक अधिकार करार दिया था। निजता के मूल में व्यक्तिगत घनिष्ठता, पारिवारिक जीवन, शादी, प्रजनन, घर सबकुछ है। व्यक्ति की चाहत, जीवन शैली स्वभाविक तौर पर उसकी निजता है। सेक्सुअल ओरिएंटेशन निजता का महत्वपूर्ण अंग है।

एडल्टरी पर क्या था फैसला

एडल्टरी कानून को सुप्रीम कोर्ट ने 27 सितंबर 2018 को गैर संवैधानिक करार देते हुए खारिज कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह कानून महिला को पति का गुलाम और संपत्ति की तरह बनाता है। अदालत ने इसे गैर संवैधानिक करार देते हुए खत्म कर दिया। कोर्ट ने कहा था कि ये धारा मनमाना और समानता के अधिकार का हनन करता है।

उठेगी नई सामाजिक बहस

एडल्टरी का मुद्दा एक नए सामाजिक बहस को जन्म दे सकती है। यह एक ऐसा मसला है जो पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में रहा है। मॉरल पुलिसिंग और इसपर कानूनी-पुलिस नियंत्रण को लेकर तरह-तरह के तर्क सामने आते रहे हैं। इसके लिए कानून में भी स्पष्टता नहीं है। विवाहेतर संबंधों के नाम पर कानून को अपने हाथ में लेने या इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीउिया पर वायरल करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का परीक्षण एक बड़े सामाजिक बदलाव को लेकर संकेत है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
electricity

बिजली क्षेत्र में संकल्पित प्रयासों से प्रदेश बना सरप्लस स्टेट

January 8, 2023
Jawaharlal Nehru

चरखे की लय, किताबों की सैर, और कसरत का जोश… नेहरू के जेल जीवन की प्रेरणादायक कहानी !

May 27, 2025
ADR

एडीआर और उत्तराखंड इलेक्शन वॉच की ‘मतदाता जागरूकता अभियान’ मुहीम

September 11, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
  • DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान
  • बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.