Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

चंद्रयान-3 : इस बार नहीं होंगी वो 3 गलतियां, जो पहले हुई!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 11, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Chandrayaan-3
19
SHARES
648
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : अपना चंद्रयान चांद को छूने के लिए तैयार है। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च करने की तैयारियां मुकम्मल हैं। इस बार चंद्रयान चांद पर लैंडिंग से ठीक पहले के ‘दहशत के 15 मिनट’ को मात देने के लिए तैयार हैं। 4 साल पहले चंद्रयान-2 के लैंडर की क्रैश लैंडिंग से चांद को छूने का सपना अधूरा रह गया था लेकिन इस बार कोई कसर नहीं रहने वाला। आखिर इसरो को इस बार क्यों है इतना भरोसा, खुद इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने बताया है। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इसरो चीफ ने बताया कि चंद्रयान-3 की डिजाइन ‘असफलताओं पर आधारित’ है जबकि चंद्रयान-2 ‘सक्सेज-बेस्ड’ था। उन्होंने बताया कि पिछली बार की 3 बड़ी गलतियों को इस बार सुधारा गया है।

एस. सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 को उन सभी बातों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो गलत हो सकती हैं। उनके मुताबिक पिछली बार के ‘सक्सेज बेस्ड’ अप्रोच की जगह इस बार ‘फेल्योर बेस्ड’ डिजाइन तैयार किया गया है। फोकस इस बात पर है कि मिशन के दौरान क्या-क्या गड़बड़ हो सकता है, कहां-कहां क्या दिक्कत आ सकती है। सभी संभावित गड़बड़ियों को दूर किया गया है।

इन्हें भी पढ़े

LPG Gas

LPG से UPI और रेलवे टिकट तक के बदलेंगे नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू

September 30, 2026
Nitin Gadkari

E20 तो बस शुरुआत, E100 पर दौड़ेंगी गाड़ियां; गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

September 30, 2026
Modi Government

केंद्रीय कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी

September 30, 2026
warships

ऐतिहासिक कदम: इस साल भारतीय नौसेना को मिलेंगे 18 युद्धपोत

September 30, 2026
Load More

सोमनाथ ने बताया, ‘चंद्रयान-2 में हमने जो सक्सेज-बेस्ड डिजाइन तैयार की थी, उसके उलट हम चंद्रयान-3 में हमने फेल्योर-बेस्ड डिजाइन पर काम किया है। हमने उन सभी संभावित स्थितियों का विश्लेषण किया है जो गड़बड़ हो सकती हैं और हमने उसे रोकने की तैयारी की है।’

अपना चंद्रयान-2 चार साल पहले 22 जुलाई 2019 को लॉन्च हुआ था और 6 सितंबर को उसके लैंडर को चांद की सतह पर उतरना था। लैंडिंग के बाद लैंडर के भीतर से रोवर प्रज्ञान को बाहर निकलना था और वो एक चंद्रदिवस यानी पृथ्वी के 14 दिन-रात तक चांद की सतह पर चलता और वैज्ञानिक अध्ययन करता। लेकिन वो हो न सका। 7 सितंबर को तड़के पौने 3 बजे के करीब लैंडर की क्रैश लैंडिंग हो गई।

इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-2 मिशन के दौरान 3 बड़ी गलतियां हुई थीं। उन्हें इस बार सुधारा गया है। उन्होंने कहा, ‘पहली चुनौती ये थी कि लैंडर की स्पीड कम करने के लिए जो 5 इंजन लगाए गए थे, उन्होंने जरूरत से थोड़ा ज्यादा थ्रस्ट यानी दबाव पैदा किया।’ इस वजह से जब लैंडर को स्थिर होना चाहिए था ताकि वह तस्वीरें ले सके, वह अस्थिर हो गया।

दूसरी गड़बड़ी ट्रैजेक्टरी से जुड़ी थी। ज्यादा थ्रस्ट की वजह से ऐसी स्थितियां बनीं, जिन्हें समय रहते नियंत्रित नहीं किया जा सका। क्राफ्ट तेजी से मुड़ने लगा।

इसरो चीफ ने चंद्रयान-2 के दौरान तीसरी बड़ी गड़बड़ी लैंडिंग स्पॉट से जुड़ी बताया। उन्होंने बताया कि लैंडर चांद की सतह पर उतरने के लिए जगह की तलाश कर रहा था। लैंडिंग की जगह नहीं मिल रही थी जबकि लैंडर पहले ही चांद की सतह के बहुत करीब पहुंच चुका था। लैंडिंग स्पॉट 500 मीटर गुना 500 मीटर के क्षेत्रफल तक सीमित था और उसे खोजने के सिलसिले में क्राफ्ट अपनी रफ्तार बढ़ा रहा था। एस. सोमनाथ बताते हैं, ‘बहुत चैलेंजिंग स्थिति थी। एक तरफ तो लैंडिंग के लिए सही जगह की पहचान कर वहां पहुंचना था तो दूसरी तरफ धीमी रफ्तार को बरकरार भी रखना था।’ उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 में इस गलती को सुधारा गया है। इसरो चीफ ने बताया कि इस बार लैंडिंग साइट के लिए 500×500 मीटर के छोटे पैच के बजाय 4.3 किमी x 2.5 किमी के बड़े इलाके को टारगेट किया जाएगा।

इसके अलावा ईंधन की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी ताकि अगर लैंडर को लैंडिंग स्पॉट ढूंढने में मुश्किल हो तो वह किसी वैकल्पिक लैंडिंग साइट तक पहुंच जाए। इसमें ईंधन की कमी जैसी बाधा न आए। चंद्रयान-3 के साथ भी देसी लैंडर जाएगा। उसके भीतर रोवर रहेगा। लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा और उसके बाद रोवर को तैनात करेगा। रोवर चांद की सतह पर मौजूद केमिकल और तत्वों का अध्ययन करेगा।

इसरो चीफ ने बताया कि इस मिशन से एक अन्य चंद्रयान मिशन की बुनियाद पड़ेगी जिसके डीटेल के बारे में बाद में ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 के बाद इसरो जापान के साथ मिलकर नए मून मिशन पर काम करेगा। उन्होंने बताया कि अगले मून मिशन के लिए इसरो की जापान ऐरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के साथ बातचीत चल रही है, जल्द ही इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।

भारत ने 2008 में चंद्रयान-1 मिशन लॉन्च किया था। उस मिशन में चांद पर उतरना शामिल नहीं था। चंद्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी की मौजूदगी के सबूत ढूंढे थे। उसके बाद 22 जुलाई 2019 को चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च हुआ। 47 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रयान-2 के साथ गया लैंडर चांद की सतह पर लैंडिंग करने वाला था लेकिन सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की वजह से ऐन वक्त पर उसकी क्रैश लैंडिंग हो गई थी और ग्राउंड स्टेशन से उसका संपर्क टूट गया था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm modi mohan bhagwat

मोदी क्यों नहीं चलते भागवत की राह?

October 15, 2022

RECPDCL ने मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को मेरठ शामली पावर ट्रांसमिशन SPV सौंपी

April 8, 2024
Dr. Divyanshu Tyagi

डॉ. दिव्यांशु त्यागी की अनूठी पहल, दुहाई वृद्धाश्रम में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

June 7, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली जल बोर्ड : 17,970 करोड़ से होगा पानी और सीवर व्यवस्था का कायाकल्प
  • LPG से UPI और रेलवे टिकट तक के बदलेंगे नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू
  • E20 तो बस शुरुआत, E100 पर दौड़ेंगी गाड़ियां; गडकरी ने बताया भविष्य का प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.