Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

फर्जी किसान बनकर सरकारी कर्मचारियों ने सीएम से ले लिया पुरस्कार, जानें पूरा मामला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 27, 2023
in राज्य
A A
kisan
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां फर्जी किसान बनकर सरकारी कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार का इनाम ले लिया. दरअसल, लखनऊ में हर साल की तरह इस साल भी मैंगो फेस्टिवल का आयोजन हुआ. इसमें कई किसान खुद के द्वारा उगाए गए आम लेकर इस प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे.

सरकारी कर्मचारी ले उड़े इनाम मन मसोस कर रह गए असली किसान

इन्हें भी पढ़े

cm samrat chaudhary

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026
CM Dhami

CM धामी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से किया संवाद, स्टॉलों का भी किया शुभारंभ

August 24, 2026
पान मसाला

पान मसाला में मिले कैंसर वाले रसायन: 55 इकाइयों में छापा, 15 करोड़ का माल जब्त

August 23, 2026

उत्तराखंड के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही भाजपा, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या

August 23, 2026
Load More

बस्ती जनपद के किसानों ने भी हर वर्ष की तरह इस महोत्सव में भाग लिया. इस दौरान कार्यक्रम में अचानक बड़े वाले साहब की एंट्री हुई. किसानों के आम को बस्ती उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने अपने नाम से ही प्रस्तुत कर खुद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुरस्कार झटक लिया. बेचारे असली किसान मन मसोस कर रह गए. इस मामले पर संयुक्त निदेशक जिला औद्यानिक केंद्र डॉक्टर अतुल सिंह ने जांच बैठा दी है.

जिला औद्यानिक केंद्र ने दिया ये बयान

संयुक्त निदेशक जिला औद्यानिक केंद्र डॉक्टर अतुल सिंह ने कहा कि कोई कर्मचारी किसान बनकर इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकता. पुरस्कार लेने वाले कर्मचारियों में एक कृषि वैज्ञानिक जिसका नाम शुभम है, माली संजय और खुद संयुक्त निदेशक के ड्राइवर राम सुभावन शामिल हैं. इन लोगों ने अपने अधिकारी के इशारे पर सरकार द्वारा मिलने वाले पुरस्कार को हड़प लिया. मामले का खुलासा होते ही अधिकारियों ने जांच बैठा दी है

सिर्फ आम उत्पादक किसानों को दिया जाना था पुरस्कार

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव में आम की किस्मों के आधार पर यह पुरस्कार केवल आम उत्पादक किसानों को ही प्रदान किया जाता है. बस्ती जिले से भी आम उत्पादक किसानों के आम प्रदर्शनी में लगाने गए थे. बस्ती जिले के किसानों द्वारा लगाए गए रंगीन आमों की किस्मों को पुरस्कार नहीं मिला. किसानों की जगह बस्ती उद्यान विभाग में कार्यरत शुभम सिंह नाम के कर्मचारी नें 2 पुरस्कार झटक लिए, माली संजय नें 4 और संयुक्त निदेशक के ड्राइवर राम सुभावन नें 1 पुरस्कार प्राप्त किया. इस दौरान संयुक्त निदेशक अतुल कुमार सिंह महोत्सव स्टाल पर ही मौजूद रहे.

आम की किस्मों के बारे में जवाब नहीं दे पाए अधिकारी

इन अधिकारियों से जब बस्ती से पुरस्कार प्राप्त करने वाले लोगों का पता लगाए गए आम की किस्मों आदि के बारे मे पूछा गया तो पहले उनके द्वारा कोई भी जानकारी नहीं दी गई.  जवाब दिया भी तो वो भी गोलमोल तरीके से. मामले की जानकारी हो जाने के बावजूद विभाग को धोखे में रख कर पुरस्कार झटकने वाले विभागीय कर्मचारियों को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा. इससे असली किसानों में भरी रोष है.

लखनऊ में हुए किसान आम महोत्सव के बारे में जानकारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित अवध शिल्पग्राम में इस साल आम की सैकड़ों प्रजातियों के प्रदर्शन का गवाह बना. उत्तर प्रदेश आम महोत्सव के तहत आम की अलग अलग रंग, रूप और स्वाद वाली करीब 725 से भी अधिक प्रजातियों का प्रदर्शन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों द्वारा किया गया.

इन किस्मों का रहा बोलबाला

आम महोत्सव लखनऊ में रंगीन आमों की किस्मों नें लोगों को खूब लुभाया. रंगीन आमों की किस्मो में जो ख़ास रहे उसमें विदेशी प्रजाति का टॉमी एटकिन्स, सेंसेसन, अरुनिका, अम्बिका, अरुणिमा, पूषा श्रेष्ठ, पूषा प्रतिभा, नारद, दर्जनों किस्में लोगों को लुभाती रहीं. बड़े साइज की किस्मों के साथ सेल्फी की लगी रही होड़ आम महोत्सव में जहाँ रंगीन किस्मों ने अलग छाप छोड़ी वहीं, बहुत सी किस्मों किस्में ऐसी रहीं जिनका वजन 2 से 4 किलोग्राम तक रहा. इसमें राजा वाला, नूरजहां, सरदार, हाथी झूल, बदामी,  गदामार जैसी दर्जनों किस्में शामिल रहीं. इन आमों की किस्मों के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी रही.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
single-use plastic

सिंगल यूज प्लास्टिक की धर पकड़ जारी!

April 27, 2025
Republic Day parade

गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी ‘सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल’ पर आधारित उत्तराखंड की झांकी

January 23, 2025

राहुल की जीत से रायबरेली में कांग्रेस ‘बालिक’ बनी

June 9, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
  • गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन
  • रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.