श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने रविवार (6 अगस्त) को एक कपल को अरेस्ट किया है। यह कपल खुद को IPS और IAS ऑफिसर बताकर लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी कर रहा था। आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, कैश और फर्जी ट्रांसफर के दस्तावेज मिले।
श्रीनगर पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं। आरोपियों के नाम मनमोहन गंजू और उसकी पत्नी का नाम आयुष कौल गंजू है। मनमोहन गंजू एक सस्पेंडेड पुलिसकर्मी है।
फर्जी ज्वाइनिंग और ट्रांसफर के कागज मिले
श्रीनगर पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के घर से तलाशी के दौरान लैपटॉप, कई सारे मोबाइल फोन, कैश, ज्वेलरी, ट्रांसफर और ज्वाइनिंग के फर्जी कागज बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 170, 419 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फर्जी IAS और IPS अधिकारियों से जुड़े अन्य राज्यों के केस
उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर पुलिस ने 25 मई को नकली IAS एवं IPS बनकर अधिकारियों को फोन करके काम कराने के लिए धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार किया था। पकड़ा गया युवक आलोक तिवारी जनपद बाराबंकी के आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला है। नकली अधिकारी का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया। पूरी खबर पढ़ें
30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के भरतपुर में भी कुछ ऐसा मामला सामने आया था। जब मथुरा गेट थाना पुलिस ने एक फर्जी IAS को पकड़ा। फर्जी IAS कलेक्ट्रेट के पास पटपरा मोहल्ले में किराए पर रह रहा था। मकान मालिक को IAS होने का झांसा देकर मकान मालिक की बेटी से शादी करना चाहता था। जब मकान मालिक ने एज्युकेशन के बारे में पूछताछ की ताे उसने बीएड एम एसजे कालेज से करने की बात हांक दी, जिस पर मकान मालिक काे शक हुआ।







