नई दिल्ली: देश की राजधानी की लाइफलाइन दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. खबर यह है कि दिल्ली मेट्रो में रक्षाबंधन के दिन यात्रा के दौरान एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर एक शख्स ने आपत्तिजनक हरकत की. कुछ लोगों ने आरोपी को ऐसा करते हुए लिया और उसे कब्जे में लेकर पुलिस (Delhi Police) के हवाले कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दिल्ली मेट्रो की ‘रेड लाइन’ पर बुधवार की रात करीब आठ बजकर 30 मिनट की यह घटना है. उस समय रक्षा बंधन पर्व के कारण मेट्रो के डिब्बे में काफी भीड़ थी. अधिकारियों के मुताबिक नाबालिग की मां को पता चला कि भीड़भाड़ के बीच डिब्बे में आरोपी व्यक्ति ने हस्तमैथुन कर वीर्य उनकी बेटी पर गिरा दिया और वह सीलमपुर स्टेशन पर उतर गईं.
बंगाल का रहने वाला है आरोपी
मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले आरोपी व्यक्ति को प्रत्यक्षदर्शी एवं दो यात्रियों ने पकड़ लिया और शाहदरा स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो अधिकारियों के हवाले कर दिया. इसके बाद स्टेशन अधिकारियों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. शाहदरा पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है. बता दें कि किसी न किसी घटना को लेकर दिल्ली मेट्रो सोशल मीडिया में सुर्खियों में आती रहती है, लेकिन इस बात की घटना कुछ ज्यादा ही शर्मनाक है. रक्षा बंधन के अवसर पर भीड़भाड़ का लाभ उठाकर आरोपी बीती रात मेट्रो एक ऐसी घटना को अंजाम दिया, जो राजधानी के लोगों को शर्मसार करने वाली है. हालांकि, इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.







