Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

Sacm 2003: कैसी है 30,000 करोड़ का घोटाला करने वाले की कहानी?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 1, 2023
in मनोरंजन
A A
Sacm
18
SHARES
588
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वेब सीरीज- स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी

कलाकार- गगन देव रियार, सना अमीन शेख

इन्हें भी पढ़े

movies

ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

September 26, 2026
Paradise

द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, धमाल 4 समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

September 25, 2026
hanuman ansh

2 अक्टूबर का टेस्ट पास कर पाएगी ‘हनुमान अंश’?

September 24, 2026

‘आजादी सिर्फ अहिंसा से नहीं मिली’, वीर सावरकर पर बोले रणदीप हुड्डा, मिला नेशनल अवॉर्ड

September 22, 2026
Load More

निर्देशक – तुषार हीरानंदानी और हंसल मेहता

ओटीटी प्लेटफॉर्म – सोनी लिव

एपिसोड्स – 5

स्कैम 2003…..कुछ समय पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘स्कैम 1992’ आई थी। हर्षद मेहता स्कैम पर बनी इस वेब सीरीज ने ओटीटी की दुनिया को हिलाकर रख दिया था। वहीं अब ‘स्कैम 2003’ आई है। साल 2003 में हुए स्कैम पर बनी ये वेब सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है। ‘स्कैम 1992’ की ही तरह ‘स्कैम 2003’ में भी आम आदमी के फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी दिखाई गई है। आइए जानते हैं इस वेब सीरीज की अच्छी और बुरी बातें। रिव्यू के अंत में हम आपको ये भी बताएंगे कि ये ‘स्कैम 1992’ को टक्कर दे सकी या नहीं। पढ़िए हमारा रिव्यू।

कुछ ऐसी है वेब सीरीज की कहानी

ये पूरी कहानी अब्दुल करीम (गगन देव रियार) के ईद-गिर्द घूमती है। अब्दुल करीम को रुपये कमाने का नहीं बल्कि रुपये बनाने का शौक होता है। लेकिन, किस्मत उसका साथ नहीं देती है। वह बीकॉम करने के बाद भी ट्रेन में तरह-तरह के जुमले सुनाकर फल बेचने का काम करता है। हालांकि, उसकी किस्मत तब चमकती है जब ट्रेन में सफर कर रहे एक सेठ की नजर उस पर पड़ती है। वो सेठ उसे मुंबई आने का बहाना देता है और उसकी किस्मत उसे मुंबई से दुबई ले जाती है। वह पैसा बनाने के चक्कर में युवाओं को फर्जी कागजों के दम पर दुबई भेजने का धंधा शुरू करता है और पकड़ा जाता है। लेकिन, उसके कदम यहीं नहीं रुकते हैं, पैसा कमाने के लिए वह बिना किसी डर से डेयरिंग पर डेयरिंग करता है और फिर….।

ये है सीरीज से सबसे खास बात

ये वेब सीरीज संजय सिंह की बुक ‘तेलगी स्कैम: रिपोर्टर की डायरी’ पर बनाई गई है। इस सीरीज की सबसे खास बात इसका म्यूजिक है। मेकर्स ने इस सीरीज में भी ‘स्कैम 1992’ में इस्तेमाल किए गए टाइटल म्यूजिक को ही रखा है। इस टाइटल म्यूजिक की वजह से कहानी में जान आ जाती है। टाइटल सॉन्ग को सुनते ही हर्षद मेहता याद आ जाते हैं और तेलगी की आगे की कहानी देखने का मन कर जाता है। वहीं अब्दुल करीम बने गगन देव रियार की एक्टिंग इसमें सोने पर सुहागा का काम करती है। उनका लुक, उनके एक्सप्रेशंस और उनके बोलने का तरीका सब एकदम परफेक्ट लगता है। उनकी एक्टिंग देखने के बाद यह दावे के साथ कहा जा सकता है कि हर्षद मेहता बने प्रतीक गांधी की ही तरह आने वाले समय में उनकी भी डिमांड बढ़ सकती है। एक्टिंग और म्यूजिक के अलावा सीरीज के डायलॉग्स भी कमाल के हैं।

यहां खा गई मात

एक्टिंग, म्यूजिक और डायलॉग्स अच्छे होने के बावजूद ‘स्कैम 2003’, ‘स्कैम 1992’ जैसी छाप नहीं छोड़ पाई। दरअसल, वेब सीरीज की कहानी दमदार नहीं लगी। ‘स्कैम 1992’ के सीक्वल होने की वजह से इस वेब सीरीज से उम्मीदें बढ़ गई थीं। हर कोई ‘स्कैम 2003’ से वैसे ही क्राइम-थ्रिलर ड्रामा की उम्मीद कर रहा था। लेकिन, ‘स्कैम 2003’ से थ्रिल गायब है। थ्रिल के न होने की वजह से कहानी कहीं-कहीं बोरिंग लगने लगी। यूं तो सीरीज के मात्र पांच एपिसोड्स ही हैं। लेकिन, ये पांच एपिसोड्स भी लम्बे लगने लगे। इन्हें थोड़ा और मजेदार बनाया जा सकता था।

देखें या नहीं?

गगन देव की एक्टिंग लाजवाब है। लेकिन, बोरिंग कहानी की वजह से मेकर्स तेलगी का हर्षद मेहता जैसा चार्म क्रिएट कर पाने में नाकामयब रहे। हालांकि, एक बार इस सीरीज को देखा जा सकता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म के उभरते सितारे गगन देव की एक्टिंग के लिए ‘स्कैम 2003’ के साथ इस बार का वीकेंड बिताया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
cm dhami

निजी बसों की सवारियों को भी मिले दुर्घटना बीमा/आर्थिक सुरक्षा : सीएम धामी

January 16, 2025
उत्तराखंड की पहली महिला जागर गायिका बसंती बिष्ट

उत्तराखंड की पहली महिला जागर गायिका बसंती बिष्ट के बाद अब बसंती मेहरा भी चर्चे में हैं

September 29, 2023
wcl

कोयला क्षेत्र की चुनौतियाँ के अनुरूप श्रमशक्ति को तैयार करना आवश्यक : विनय रंजन

July 15, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.