Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सनातन धर्म को क्यों नष्ट किया जाना चाहिए…हाई कोर्ट ने किसे सुनाया?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 17, 2023
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
court
22
SHARES
744
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चेन्नई : सनातन धर्म के विवाद (Sanatana Dharma Debate) को लेकर अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बड़ी टिप्पणी की है. हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. कोर्ट ने कहा कि सनातन धर्म शाश्वत कर्तव्यों का समूह है, जिसमें देश के लोगों, राजा, माता-पिता और गुरुओं के प्रति कर्तव्य शामिल हैं. इसमें गरीबों की देखभाल करना भी शामिल है, इसे क्यों नष्ट किया जाना चाहिए.

मद्रास हाई कोर्ट के जस्टिस एन. शेषशायी जो एलंगोवन नाम के व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे. ये याचिका एक स्थानीय सरकारी ऑर्ट्स कॉलेज से जारी एक सर्कुलर के खिलाफ दायर की गई. याचिका में बताया गया कि कॉलेज ने “सनातन का विरोध” विषय पर छात्रों से अपने विचार साझा करने के लिए कहा था. जस्टिस शेषशायी ने इस विषय पर चल रही बहस पर चिंता जाहिर की और कहा,

इन्हें भी पढ़े

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
Vande Bharat Train

रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

August 24, 2026
cm samrat chaudhary

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026
private TV channels

टीवी पर 12 मिनट के विज्ञापन की समय-सीमा हटी, केंद्र सरकार ने बदल दिया सालों पुराना नियम

August 24, 2026
Load More

“ऐसा लगता है एक विचार ने जोर पकड़ लिया है. लोगों को लगता है कि सनातन धर्म पूरी तरह जातिवादी है और छुआछूत को बढ़ावा देता है.”

जस्टिस शेषशायी ने इस तरह की विचारधारा को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने कहा,

“समान नागरिकों वाले देश में छुआछूत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. भले ही सनातन धर्म के सिद्धांतों में कहीं इसकी इजाज़त हो, लेकिन हमारे देश में इसकी कोई जगह नहीं, क्योंकि संविंधान के अनुच्छेद 17 में ये साफ कहा गया है कि छुआछूत खत्म हो गई है.”

‘फ्री स्पीच, हेट स्पीच न हो’ – हाई कोर्ट

जस्टिस शेषशायी ने आगे फ्री स्पीच पर भी टिप्पणी की. उनके मुताबिक, “फ्री स्पीच एक मौलिक अधिकार है. लेकिन इसे नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. खास तौर पर जब कोई धर्म का मसला हो.”

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि ये सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इस तरह के भाषण से कोई आहत न हो. उन्होंने कहा, हर धर्म आस्था पर आधारित होता है. आस्था में स्वभावत: अतार्किकता होती है. ऐसे में धर्म से जुड़े हुए मामलों में ये ध्यान रखा जाना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति आहत न हो. दूसरे शब्दों में कहा जाए तो फ्री स्पीच को हेट स्पीच नहीं बनाया जाना चाहिए.

स्टालिन के बयान से शुरू हुआ था विवाद 

हाई कोर्ट की ये टिप्पणी तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए विवादित बयान के मद्देनज़र आई है. स्टालिन ने सनातन धर्म की डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से तुलना की थी. इसके लिए उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा.

BJP ने आरोप लगाए कि विपक्षी INDIA गठबंधन सनातन धर्म को खत्म करना चाहता है. वहीं, इस विवाद के चलते उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
India-Canada

ट्रूडो का जाना, कार्नी का आना, भारत-कनाडा रिश्तों में नया अध्याय?

April 30, 2025
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी

मुख्य सचिव ने राज्य में विश्व स्तरीय खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर व सुविधाएं निर्धारित समयसीमा में विकसित करने के दिए निर्देश

February 16, 2024

गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर दिखी उत्तराखण्ड राज्य की भव्य झांकी

January 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
  • गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन
  • रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.