Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सीएम योगी ने जिला स्तर पर साइबर थाने और थाना स्तर पर साइबर सेल के जल्द गठन के दिये निर्देश

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 3, 2023
in राज्य, विशेष
A A
Chief Minister Yogi Adityanath
20
SHARES
655
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कण्डारी   


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए अधिकारियों को जिला स्तर से लेकर जोन स्तर पर समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिये हैं। उन्हाेंने कहा कि समीक्षा बैठक में अपराधिक घटनाओं से लेकर पेंडिंग मामलों पर चर्चा हो और लापरवाही करने वालों पर एक्शन लिया जाए। उन्होंने कहा कि हर घटना एक सबक होती है, इससे फील्ड में तैनात अधिकारी सीख लें और एक्टिव रहें ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं प्रदेश में न हों और समय रहते उनको रोका जा सके। इस दौरान शोहदों पर नकेल कसने के लिए दोबारा एंटी रोमियो अभियान चलाने के निर्देश दिये। वहीं सीएम ने प्रदेश में जिला स्तर पर साइबर क्राइम थाना और थाना स्तर पर साइबर सेल का गठन करने के भी निर्देश दिये।

इन्हें भी पढ़े

मजदूर आंदोलन

कैसे-कब और क्यों शुरू हुआ नोएडा का मजदूर आंदोलन?

April 13, 2026
जनगणना

जनगणना : उत्तराखंड में शुरू हुई स्व-गणना, घर बैठे ऐसे करें अपनी जानकारी दर्ज

April 13, 2026
गैस सिलेंडर

बिना सिलिंडर के ही हजारों उपभोक्ताओं को मिला डिलीवरी का मैसेज, जानिए मामला

April 13, 2026
अनादि समर

अनादि समर : छावा के बलिदान से जाग उठा हिन्दू

April 13, 2026
Load More

एसपी/एसएसपी और कमिश्नर थाने की करें साप्ताहिक समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में प्रदेश में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने, शिकायती पत्रों के शत-प्रतिशत निस्तारण, चार्ज शीट और पेंडिंग मामलों के तेजी से निस्तारण को लेकर जिले के एसएसपी/एसपी को हर थाने की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिये। इसी तरह एडीजी आईजी रेंज की पाक्षिक और डीजीपी एडीजी जोन की मासिक समीक्षा बैठक करें। सीएम ने कहा कि हर घटना एक सबक है। अंबेडकरनगर की घटना से पुलिस अधिकारी सबक लें और दोबारा ऐसी घटना न हो इसको लेकर अलर्ट रहें। पूरे प्रदेश में शोहदों पर नकेल कसने के लिए दोबारा एंटी रोमियो स्क्वाड को एक्टिव किया जाए और अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। जिला मॉनिटरिंग कमेटी (डीएम, एसपी/एसएसपी कमिश्नर, जिला जज) की बैठक निरंतर होती रहे ताकि समय से चार्जशीट दाखिल होती रहे। इसमें पॉक्सो और महिला अपराध पर खास फोकस रखा जाए। वहीं लव जिहाद के मामलों में नये कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

सोशल मीडिया की निगेटिव खबरों पर रखें पैनी नजर

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के लगभग सभी थाने सीसीटीवी से लैस हो गये हैं, जहां काम चल रहा है वहां एक हफ्ते में पूरा किया जाए। अभी रेंज स्तर पर साइबर क्राइम थाने बने हैं। अब इसे जिला स्तर पर बनाने की कार्रवाई शुरू की जाए। इसी तरह जिला स्तर पर साइबर सेल संचालित हैं। इसे भी थाना स्तर पर संचालित करने के लिए कार्यवाही शुरू की जाए। इसके लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाए। वहीं थाना स्तर पर साइबर सेल के संचालन के बाद भी साइबर हेल्प डेस्क का संचालन बंद न हो इसका विशेष ध्यान रखें। सीएम ने थाने स्तर से लेकर एसपी/एसएसपी/कमिश्नर स्तर पर सोशल मीडिया पर निगेटिव खबरों को लेकर पैनी नजर रखने को कहा है ताकि प्रदेश में शांति का माहौल बरकरार है। प्रदेश में त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर एक्टिव हो जाते हैं। ऐसे लोगों की लिस्ट बनाकर कार्रवाई करें। प्रदेश में निवेश का माहौल है। इससे सभी को समझना होगा। निवेशकों को कोई परेशानी न हो और उनकी समस्या का बिना देरी किए निस्तारण हो इसके लिए हर थाने में निवेशक मित्र तैनात किया जाए। इसी तरह प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। ऐसे में पर्यटकों को सहायता के लिए थाने में पर्यटक मित्र पुलिस की तैनाती हो। उन्हाेंने कहा कि संवाद से ही समस्या का समाधान निलकता है। इसे ध्यान में रखते हुए थानेदार ग्राम चौकीदार के साथ बैठक करें और क्षेत्र की गतिविधियों को लेकर चर्चा करें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

संतुलित बजट की आस

January 21, 2023
किसान आंदोलन

दिल्ली की ओर आ रहे किसानों पर शंभू बॉर्डर के पास पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

February 13, 2024

अपने बुने जाल में उलझ गए नीतीश कुमार

March 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सीएम रेखा गुप्ता का निर्देश, दिल्ली में सरकारी शराब की दुकानों का होगा ऑडिट
  • शांतिवार्ता फेल होते ही पाकिस्तान हुआ बर्बाद!
  • कैसे-कब और क्यों शुरू हुआ नोएडा का मजदूर आंदोलन?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.