Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

पुलिस ने धरा 854 करोड़ रुपए का फ्रॉड, बेनाम कंपनी बनाकर कौन चूना लगा रहा था?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 15, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
फर्जीवाड़ा
26
SHARES
852
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बेंगलुरु : बेंगलुरु के येलहंका इलाक़े में एक बेडरूम का मकान था. इसमें मनोज श्रीनिवास और फणींद्र के रहते थे. मनोज, MBA ग्रेजुएट और फणींद्र, सॉफ्टवेयर इंजीनियर. दो साल पहले दोनों ने बिना नाम की एक प्राइवेट कंपनी खोली. दो लोगों को काम करने के लिए रखा गया. क्या काम? कि दिन-रात 8 फ़ोन चालू रहें. बस.

पिछले महीने बेंगलुरु साइबर क्राइम पुलिस ने मनोज, फणींद्र और इन दोनों कर्मचारियों – श्रीनिवास और सोमशेखर – समेत कुल 8 लोगों को गिरफ़्तार किया है. इनपर आरोप हैं कि इन्होंने 854 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया है.

इन्हें भी पढ़े

Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
Load More

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, 26 साल की एक महिला ने 8.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी. महिला का कहना था कि उसे छोटे इन्वेस्टमेंट करने का लालच दिया गया. पहले एक ऐप पर, बाद में एक वॉट्सएप ग्रुप पर. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि एक बेडरूम के घर में धोखाधड़ी का एक बड़ा नेटवर्क चल रहा था. सोशल मीडिया पर लोगों को बढ़िया रिर्टन देने का लालच देकर धड़ल्ले से फ्रॉड किया जा रहा था.

854 करोड़ रुपये और 84 बैंक खाते

रिपोर्ट के मुताबिक़, गिरोह की जांच से पता चला कि पिछले दो सालों में 84 बैंक खातों के ज़रिए 854 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया है. जब साइबर क्राइम पुलिस ने सितंबर में इन खातों का पता लगाया और इन्हें फ्रीज किया, तो उनमें केवल 5 करोड़ रुपये बचे थे. इन सभी पैसों को गेमिंग ऐप्स, यूएसडीटी जैसी क्रिप्टोकरेंसी, ऑनलाइन कैसीनो और पेमेंट गेटवे में ट्रांसफर कर दिया गया था.

पुलिस का कहना है कि जिन लोगों को पैसे ट्रांसफ़र किए गए हैं, वो दुबई से ऑपरेट कर रहे हैं. वो कथित तौर पर चीनी ऑपरेटरों से भी जुड़े हुए हैं. पुलिस ने अभी दुबई में रह रहे ऑपरेटरों को नहीं पकड़ा है.

पुलिस ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर बेंगलुरु में साइबर अपराध से जुड़े बैंक खातों की तलाश की, तो मालूम पड़ा कि पूरे भारत में ऐसे कुल 5,013 मामले थे. कर्नाटक के अलावा कुछ हैदराबाद में भी थे. हैदराबाद में 15,000 लोगों से 712 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी. हैदराबाद वाले मामलों की जांच में एक टेरर-फंडिंग लिंक भी पाया गया है. चूना लगा कर पाए गए पैसे को कथित तौर पर लेबनानी हिजबुल्लाह समूह से जुड़े क्रिप्टो वॉलेट में भेजा गया था.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गैंग वॉट्सएप और टेलीग्राम के ज़रिए लोगों को फंसाता है. एक पुलिस अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “शुरुआत में लोगों को 1,000 से 10,000 रुपये तक की छोटी रकम इन्वेस्ट करने के लिए कहा जाता था और लालच दिया जाता था कि छोटी सी इनवेस्टमेंट से वो हर दिन एक से पांच हज़ार रुपये तक का प्रॉफिट कमा सकते हैं.”

पुलिस ने जांच में फ़र्ज़ी कंपनी बैंगलरू की ‘सुब्बू एंटरप्राइज़ेज़’, तमिलनाडु में ‘दिव्या एंटरप्राइज़ेज़’ से जुड़े 45 बैंक खातों का खुलासा किया है. इन कंपनियों के लिए कोई कर्मचारी या कार्यालय नहीं थे. वे शेल कंपनियां हैं.

पुलिस ने इस केस में दो मुख्य आरोपियों – मनोज श्रीनिवास और बैंक अकाउंटेंट वसंत कुमार – को गिरफ़्तार किया है. लेकिन ज़मानत की सुनवाई के दौरान दोनों का कहना है कि उन्हें पुलिस ने झूठा फंसाया है. दावा किया कि पुलिस में शिकायत उनके दोस्तों ने करवाई. वो भी तब, जब उन्होनें दोस्तों को पैसे देने से मना कर दिया था. आरोपियों को एक केस में 30 सितंबर को ज़मानत मिल गई थी. मगर दूसरे केसों में आरोपी दो सालों से अभी भी हिरासत में हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत वेकोलि ने आयोजित की सामुदायिक गतिविधियां

September 24, 2026
खुफिया एजेंसी

खुफिया एजेंसियों में जरूरी सुधार का सही समय

December 9, 2023
Arvind Kejriwal AAP

8400KM की दौड़ लगा चुके केजरीवाल अब कर रहे महारैली की तैयारी!

June 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.