Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

इस यूनिवर्सिटी में ‘डिग्रियों की सेल’, जानें कितने में होती थी डील

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 17, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
fake degrees
26
SHARES
866
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री बेचे जाने का मामला सामने आया है. हैरत की बात तो यह है कि फर्जी डिग्री कोई और नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय के दो कर्मचारी ही बेच रहे थे. फिलहाल, फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ होने पर परीक्षा नियंत्रक की शिकायत पर दो कर्मचारियों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ सरायख्वाजा थाने में केस दर्ज कराया गया है.

दरअसल, जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो कर्मचारियों पर फर्जी डिग्री बनाने और उसे बेचने के आरोप लगे हैं. आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने एक अन्य व्यक्ति की मदद से बीएड और बीफार्मा की फर्जी डिग्री बनाकर बिहार के दो छात्रों को 40 से 50 हज़ार रुपये लेकर बेच दी.

इन्हें भी पढ़े

Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
Load More

बिहार के रहने वाले दो लोगों ने की शिकायत

इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ तब हुआ, जब फर्जी डिग्री खरीदने वाले बिहार के छपरा निवासी विष्णु प्रसाद चौबे और आरा निवासी रविकांत तिवारी के फर्जी डिग्री की छायाप्रति संलग्न करके विश्वविद्यालय को एक शिकायती पत्र के साथ स्पीड पोस्ट भेजा. शिकायत मिलते ही विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों कर्मचारियों समेत तीनों आरोपीयों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया.

तीन लोगों पर केस दर्ज

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री बनाने और बेचने के आरोप विश्वविद्यालय के कर्मचारी सन्तोष तिवारी, अनिल सिंह पर लगे हैं. शिकायतकर्ताओं ने बताया है कि ये दोनों कर्मचारी स्वामीनाथ मिश्र के जरिये फर्जी डिग्री बनाते और बेचते थे. फिलहाल परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह की तहरीर पर सोमवार को सरायख्वाजा थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है. पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

40 से 50 हज़ार में बेचीं गयी बीएड और बीफार्मा की फर्जी डिग्री

पीड़ित का आरोप है कि विश्वविद्यालय के कर्मचारी सन्तोष तिवारी और अनिल सिंह द्वारा 40 से 50 हज़ार रूपये लेकर उन्हें फर्जी डिग्री बनाकर स्वामीनाथ मिश्रा के जरिये बेच दी गयी. आरोप है कि बिहार के समस्तीपुर छपरा के विष्णु प्रसाद चौबे से बीफार्मा की डिग्री के लिए 50 हज़ार और भोजपुर आरा निवासी सन्तोष तिवारी से बीएड की डिग्री के लिए 40 हज़ार रूपये लिए गए थे. फर्जी डिग्री स्वामी नाथ मित्र के माध्यम से बेचीं गयी.

कुलपति ने जांच कमेटी गठित की

मामले की गंभीरता को देखते हुए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित करके रिपोर्ट मांगी है.

सीओ सदर बोले

इस संबंध में सदर एसपी उपाध्याय ने बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक बीएस सिंह द्वारा दो कर्मचारियों समेत तीन लोगों के खिलाफ1 फर्जी डिग्री बनाने और बेचने के सम्बन्ध में केस दर्ज कराया गया है. मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल अब देखना होगा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले इन कर्मचारियों पर विश्वविद्यालय प्रशासन क्या कार्रवाई करता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी!

June 16, 2023
nitin gadkari himachal pradesh

हिमाचल को CRIF के तहत 400 करोड़ मिलेंगे, गडकरी ने की घोषणा

August 1, 2023

नीतीश से चिंतित होगी भाजपा

August 16, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.